logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण सपोटरा। ग्राम पंचायत खेड़ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जनसहयोग से मिशन पढ़ो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश देने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कल्लू प्रजापति ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान 'जीवन में गुरु का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जनसहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। अध्यापक सतीश कुमार एवं राजेश मीणा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्णपाल, पवन, पिंटू, गौरीलाल, रमण, मनीष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Devendra Kumar Sihra
Devendra Kumar Sihra
Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago

मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण सपोटरा। ग्राम पंचायत खेड़ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जनसहयोग से मिशन पढ़ो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश देने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कल्लू प्रजापति ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान 'जीवन में गुरु का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जनसहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। अध्यापक सतीश कुमार एवं राजेश मीणा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्णपाल, पवन, पिंटू, गौरीलाल, रमण, मनीष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण सपोटरा। ग्राम पंचायत खेड़ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जनसहयोग से मिशन पढ़ो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश देने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कल्लू प्रजापति ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान 'जीवन में गुरु का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जनसहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। अध्यापक सतीश कुमार एवं राजेश मीणा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्णपाल, पवन, पिंटू, गौरीलाल, रमण, मनीष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण
मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण
सपोटरा। ग्राम पंचायत खेड़ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जनसहयोग से मिशन पढ़ो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश देने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कल्लू प्रजापति ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान 'जीवन में गुरु का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जनसहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। अध्यापक सतीश कुमार एवं राजेश मीणा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्णपाल, पवन, पिंटू, गौरीलाल, रमण, मनीष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन
    1
    देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल! "जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल! "जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." — राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में मची अफरा-तफरी! किरेन रिजिजू और विपक्ष के बीच तीखी झड़प! क्या विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है? देखिए संसद का सबसे बड़ा टकराव! ⚡🚨 विकल्प 2 (हाइ-ड्रामा और तीखी बहस) ⚡ संसद में सियासी भूचाल! अध्यक्ष के सामने आमने-सामने भिड़े राहुल और रिजिजू! लोकसभा में असंसदीय शब्दों पर जोरदार हंगामा! स्पीकर ओम बिरला ने पूछा- "क्या आप बोलना नहीं चाहते?"... पेपर लीक और मुद्दों पर छिड़ी अब तक की सबसे बड़ी जंग! 📰💥 विकल्प 3 (छोटा और असरदार - सोशल मीडिया के लिए) 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: लोकसभा में आर-पार की जंग! "अंधभक्त" शब्द पर भारी घमासान! राहुल गांधी का सत्ता पक्ष पर सीधा हमला, तो रिजिजू ने लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप! देखिए पूरा ड्रामा LIVE! 💣🔥
    1
    लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल!
"जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..."
लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल!
"जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." — राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में मची अफरा-तफरी! किरेन रिजिजू और विपक्ष के बीच तीखी झड़प! क्या विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है? देखिए संसद का सबसे बड़ा टकराव! ⚡🚨
विकल्प 2 (हाइ-ड्रामा और तीखी बहस)
⚡ संसद में सियासी भूचाल! अध्यक्ष के सामने आमने-सामने भिड़े राहुल और रिजिजू!
लोकसभा में असंसदीय शब्दों पर जोरदार हंगामा! स्पीकर ओम बिरला ने पूछा- "क्या आप बोलना नहीं चाहते?"... पेपर लीक और मुद्दों पर छिड़ी अब तक की सबसे बड़ी जंग! 📰💥
विकल्प 3 (छोटा और असरदार - सोशल मीडिया के लिए)
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: लोकसभा में आर-पार की जंग!
"अंधभक्त" शब्द पर भारी घमासान! राहुल गांधी का सत्ता पक्ष पर सीधा हमला, तो रिजिजू ने लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप! देखिए पूरा ड्रामा LIVE! 💣🔥
    user_Himanshu meena
    Himanshu meena
    Studying Centre गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भाजपाइयों ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश टोडाभीम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोडाभीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया।वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत एवं अनंत पारीक ने कहा कि गुरु रविदास जी ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज में समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर संत श्री मस्तराम बाबा,मंडल महामंत्री रमेश सैनी,अमरसिंह राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष विजय मीणा,राजेंद्र सोनी,संजय गहलोत,घनश्याम गुप्ता सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
    1
    भाजपाइयों ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश
टोडाभीम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोडाभीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया।वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत एवं अनंत पारीक ने कहा कि गुरु रविदास जी ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज में समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर संत श्री मस्तराम बाबा,मंडल महामंत्री रमेश सैनी,अमरसिंह राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष विजय मीणा,राजेंद्र सोनी,संजय गहलोत,घनश्याम गुप्ता सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मलारना डूंगर कई जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में कई जगह गुरुकुल और आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व भजनों और वैदिक मंत्रों से गूंजे गुरुकुल और आश्रम गुरुजनों की की पूजा मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में कई जगह गुरुकुल और आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व भजनों और वैदिक मंत्रों से गूंजे गुरुकुल और आश्रम गुरुजनों की की पूजा मलारना डूंगर खंड क्षेत्र के मलारना चोड निवासी रामराज खाती ने बताया मलारना चौड़ में स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल में आचार्य श्री सोमदेव जी के सानिध्य में 170 बच्चों और आस पास लोगों के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया इस मोके पर वैदिक मंत्रो आहुतियो से हवन यज्ञ किया गया वही मलारना चोड़ में स्थित सियाराम आश्रम मैं भी रात भर भजनों के साथ सुबह लोगों का ताता लगा रहा लोगों ने श्री श्री 1008 श्री गिर्राज दास जी महाराज की पूजा के बाद भंडारे का आनंद लिया वही लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर गोरखनाथ धाम में भी लोगों ने ओमप्रकाश जी महाराज के दर्शन कर लाभ उठाया कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर ही दुब्बी बनास के पास बने चाणक्य दह पर भी श्री श्री 1008 श्री देवानंद जी महाराज के देवलोक गमन के बाद उनके उत्तराधिकारी श्री श्री 1008 माधव नंद जी महाराज के लोगों ने दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा रसोई में दाना पुरी और सब्जी का आनंद लिया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़कुटी धाम के नाम से विख्यात आश्रम पर भी लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई श्री श्री 1008 श्री द्वारिकाधीश जी महाराज की द्वारा बनाया गया यह आश्रम पर एमपी यूपी और राजस्थान से लोग नजर आए और उनके उत्तराधिकारी श्री श्री 1008 श्री बृज बल्लभ दास जी महाराज कि लोगों ने पूजा अर्चना कर चरण पखारे और चरण मत ग्रहण करने के बाद श्री श्री 1008 श्री बृज बल्लभ दास जी महाराज की आरती कर बालाजी महाराज के भोग लगाकर लोगों ने मालपुआ का आनंद प्राप्त किया इस मौके पर आश्रम पर हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई
    1
    मलारना डूंगर कई जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में कई जगह गुरुकुल और आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व भजनों और वैदिक मंत्रों से गूंजे गुरुकुल और आश्रम गुरुजनों की की पूजा
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में कई जगह गुरुकुल और आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व भजनों और वैदिक मंत्रों से गूंजे गुरुकुल और आश्रम गुरुजनों की की पूजा
मलारना डूंगर खंड क्षेत्र के मलारना चोड निवासी रामराज खाती ने बताया मलारना चौड़ में स्वामी आत्मानंद  वैदिक गुरुकुल में आचार्य श्री सोमदेव जी के सानिध्य में 170 बच्चों और आस पास लोगों के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया इस मोके पर वैदिक मंत्रो आहुतियो से हवन यज्ञ किया गया वही मलारना चोड़ में स्थित सियाराम आश्रम मैं भी रात भर भजनों के साथ सुबह लोगों का ताता लगा रहा लोगों ने श्री श्री 1008 श्री गिर्राज दास जी महाराज की पूजा के बाद भंडारे का आनंद लिया वही लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर गोरखनाथ धाम में भी लोगों ने ओमप्रकाश जी महाराज के दर्शन कर लाभ उठाया कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर ही दुब्बी बनास के पास बने चाणक्य दह पर भी श्री श्री 1008 श्री देवानंद जी महाराज के देवलोक गमन के बाद उनके उत्तराधिकारी श्री श्री 1008 माधव नंद जी महाराज के लोगों ने दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा रसोई में दाना पुरी और सब्जी का आनंद लिया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़कुटी धाम के नाम से विख्यात आश्रम पर भी लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई श्री श्री 1008 श्री द्वारिकाधीश जी महाराज की द्वारा बनाया गया यह आश्रम पर एमपी यूपी और राजस्थान से लोग नजर आए और उनके उत्तराधिकारी श्री श्री 1008 श्री बृज बल्लभ दास जी महाराज कि लोगों ने पूजा अर्चना कर चरण पखारे और चरण मत ग्रहण करने के बाद श्री श्री 1008 श्री बृज बल्लभ दास जी महाराज की आरती कर बालाजी महाराज के भोग लगाकर लोगों ने मालपुआ का आनंद प्राप्त किया इस मौके पर आश्रम पर हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by जनहित आवाज न्यूज़
    1
    Post by जनहित आवाज न्यूज़
    user_जनहित आवाज न्यूज़
    जनहित आवाज न्यूज़
    Newsagent Khandar, Sawai Madhopur•
    11 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण 3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण
3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश
करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन  कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला! सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला! शेरपुर पुलिया पर दिखा बेखौफ दुस्साहस, उफनते पानी में उतारी ट्रॉली; तमाशबीन बने रहे लोग विशेष संवाददाता | सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदियां और नाले उफान पर हैं। शेरपुर पुलिया पर जलस्तर इतना बढ़ गया कि मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया और यातायात ठप पड़ गया। इसके बावजूद जान-जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। उफनते पानी और तेज बहाव के बीच बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिया पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की उग्र लहरों के बीच जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, तेज बहाव के कारण वह बहने की स्थिति में आ गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के भीषण थपेड़ों को पार करते हुए दूसरे किनारे तक पहुँचने में सफल रही और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। तमाशबीन बने रहे लोग, मोबाइल में कैद हुआ खतरनाक मंज़र जब यह दुस्साहस भरा वाकया घटित हो रहा था, पुलिया के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौजूद थे। लोग सांसें रोककर ट्रैक्टर को पानी से गुजरते देखते रहे और कई लोग इस खतरनाक घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाते नजर आए। प्रशासनिक मुस्तैदी पर उठे सवाल उफनती पुलिया पर इस तरह वाहनों का उतरना सुरक्षा और मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उफनती नदियों और पुलियों पर समय रहते बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाल सके।
    1
    सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला!
सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला!
शेरपुर पुलिया पर दिखा बेखौफ दुस्साहस, उफनते पानी में उतारी ट्रॉली; तमाशबीन बने रहे लोग
विशेष संवाददाता | सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदियां और नाले उफान पर हैं। शेरपुर पुलिया पर जलस्तर इतना बढ़ गया कि मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया और यातायात ठप पड़ गया। इसके बावजूद जान-जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।
उफनते पानी और तेज बहाव के बीच बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिया पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की उग्र लहरों के बीच जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, तेज बहाव के कारण वह बहने की स्थिति में आ गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के भीषण थपेड़ों को पार करते हुए दूसरे किनारे तक पहुँचने में सफल रही और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।
तमाशबीन बने रहे लोग, मोबाइल में कैद हुआ खतरनाक मंज़र
जब यह दुस्साहस भरा वाकया घटित हो रहा था, पुलिया के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौजूद थे। लोग सांसें रोककर ट्रैक्टर को पानी से गुजरते देखते रहे और कई लोग इस खतरनाक घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाते नजर आए।
प्रशासनिक मुस्तैदी पर उठे सवाल
उफनती पुलिया पर इस तरह वाहनों का उतरना सुरक्षा और मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उफनती नदियों और पुलियों पर समय रहते बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाल सके।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.