logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवागत उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने संभाला कार्यभार कहा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना होगी पहली प्राथमिकता हिंडौन उपखंड के नए उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।नवागत SDM चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं प्राथमिकताएं जारी कीं। उपखंड अधिकारी चौधरी ने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा.उपखंड कार्यालय एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। 'संपर्क पोर्टल' और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान कई कार्मिक मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
5 hrs ago

नवागत उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने संभाला कार्यभार कहा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना होगी पहली प्राथमिकता हिंडौन उपखंड के नए उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।नवागत SDM चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं प्राथमिकताएं जारी कीं। उपखंड अधिकारी चौधरी ने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा.उपखंड कार्यालय एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। 'संपर्क पोर्टल' और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान कई कार्मिक मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भाजपाइयों ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश टोडाभीम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोडाभीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया।वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत एवं अनंत पारीक ने कहा कि गुरु रविदास जी ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज में समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर संत श्री मस्तराम बाबा,मंडल महामंत्री रमेश सैनी,अमरसिंह राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष विजय मीणा,राजेंद्र सोनी,संजय गहलोत,घनश्याम गुप्ता सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
    1
    भाजपाइयों ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश
टोडाभीम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोडाभीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया।वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत एवं अनंत पारीक ने कहा कि गुरु रविदास जी ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज में समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर संत श्री मस्तराम बाबा,मंडल महामंत्री रमेश सैनी,अमरसिंह राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष विजय मीणा,राजेंद्र सोनी,संजय गहलोत,घनश्याम गुप्ता सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डेढ़ माह पहले गुम हुआ पर्स मिला, कोतवाली पुलिस ने मालिक को लौटाया
    1
    डेढ़ माह पहले गुम हुआ पर्स मिला, कोतवाली पुलिस ने मालिक को लौटाया
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • jahanabad हिंडौन सिटी में लाइट की वजह से18 20परिवार आदेहरे में 2 दिन से रह रहे h जहानाबाद हिंडौन सिटी बार बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है जैसे 18 20 परिवार अधेरे में रहते है jen aen से मेरा निवेदन है या था 16 16 के दो ट्रांसफार्मर रख दे या फिर 25 का 1 ट्रांसफार्मर रख दे ओवर लोड से बार बार खराब हो जाता है जिससे 18 20 परिवार अधेरे में रहना पड़ता है अब गर्मी बहुत सताती है और दूसरी बात बारिश का टाइम है सांप जैसी चीजों का बहुत डर रहता हैं मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है इसको जल्दी ठीक करने की कोशिश करे क्योंकि एक पूरे पूरा को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और इसमें डायरेक्ट वाले भी है जो अनलिमिटेड लोड देते है उनपर कारवाही करे
    1
    jahanabad हिंडौन सिटी में लाइट की वजह से18 20परिवार आदेहरे में 2 दिन से रह रहे h
जहानाबाद हिंडौन सिटी बार बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है जैसे 18 20 परिवार अधेरे में रहते है jen aen से मेरा निवेदन है या था 16 16 के दो ट्रांसफार्मर रख दे या फिर 25 का 1 ट्रांसफार्मर रख दे ओवर लोड से बार बार खराब हो जाता है जिससे 18 20 परिवार अधेरे में रहना पड़ता है  अब गर्मी बहुत सताती है और दूसरी बात बारिश का टाइम है सांप जैसी चीजों का बहुत डर रहता हैं मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है इसको जल्दी ठीक करने की कोशिश करे  क्योंकि एक पूरे पूरा को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और इसमें डायरेक्ट वाले भी है जो अनलिमिटेड लोड देते है उनपर कारवाही करे
    user_Saheed khan
    Saheed khan
    Artist हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन
    1
    देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • ​हिंडौन सिटी। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ​इसी क्रम में जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारे, फूल माला आदि से विशेष रूप से सजाया गया। रामचरितमानस की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां के साथ शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज के भक्तों और शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कर माल्यार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। ​दूसरी ओर, मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर सिद्ध पीठ के महंत संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही धूनी स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने संत त्रिवेणी दास महाराज का चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धूनी पर विशेष आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ​दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर चले इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण 'गुरुदेव भगवान की जय' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।
    4
    ​हिंडौन सिटी। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ​इसी क्रम में जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारे, फूल माला आदि से विशेष रूप से सजाया गया। रामचरितमानस की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां के साथ शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज के भक्तों और शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कर माल्यार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
​दूसरी ओर, मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर सिद्ध पीठ के महंत संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही धूनी स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने संत त्रिवेणी दास महाराज का चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धूनी पर विशेष आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ​दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर चले इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण 'गुरुदेव भगवान की जय' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल! "जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल! "जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." — राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में मची अफरा-तफरी! किरेन रिजिजू और विपक्ष के बीच तीखी झड़प! क्या विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है? देखिए संसद का सबसे बड़ा टकराव! ⚡🚨 विकल्प 2 (हाइ-ड्रामा और तीखी बहस) ⚡ संसद में सियासी भूचाल! अध्यक्ष के सामने आमने-सामने भिड़े राहुल और रिजिजू! लोकसभा में असंसदीय शब्दों पर जोरदार हंगामा! स्पीकर ओम बिरला ने पूछा- "क्या आप बोलना नहीं चाहते?"... पेपर लीक और मुद्दों पर छिड़ी अब तक की सबसे बड़ी जंग! 📰💥 विकल्प 3 (छोटा और असरदार - सोशल मीडिया के लिए) 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: लोकसभा में आर-पार की जंग! "अंधभक्त" शब्द पर भारी घमासान! राहुल गांधी का सत्ता पक्ष पर सीधा हमला, तो रिजिजू ने लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप! देखिए पूरा ड्रामा LIVE! 💣🔥
    1
    लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल!
"जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..."
लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल!
"जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." — राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में मची अफरा-तफरी! किरेन रिजिजू और विपक्ष के बीच तीखी झड़प! क्या विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है? देखिए संसद का सबसे बड़ा टकराव! ⚡🚨
विकल्प 2 (हाइ-ड्रामा और तीखी बहस)
⚡ संसद में सियासी भूचाल! अध्यक्ष के सामने आमने-सामने भिड़े राहुल और रिजिजू!
लोकसभा में असंसदीय शब्दों पर जोरदार हंगामा! स्पीकर ओम बिरला ने पूछा- "क्या आप बोलना नहीं चाहते?"... पेपर लीक और मुद्दों पर छिड़ी अब तक की सबसे बड़ी जंग! 📰💥
विकल्प 3 (छोटा और असरदार - सोशल मीडिया के लिए)
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: लोकसभा में आर-पार की जंग!
"अंधभक्त" शब्द पर भारी घमासान! राहुल गांधी का सत्ता पक्ष पर सीधा हमला, तो रिजिजू ने लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप! देखिए पूरा ड्रामा LIVE! 💣🔥
    user_Himanshu meena
    Himanshu meena
    Studying Centre गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण 3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण
3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश
करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन  कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस ने शांति पूर्ण प्रोटेस्ट का कई CCTV फुटेज वीडियो जारी किया है ये छात्र नहीं गुंडे है कार्रवाई होनी चाहिए देखें वीडियो में
    1
    दिल्ली पुलिस ने शांति पूर्ण प्रोटेस्ट का कई CCTV फुटेज वीडियो जारी किया है
ये छात्र नहीं गुंडे है कार्रवाई होनी चाहिए देखें वीडियो में
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.