Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली पुलिस ने शांति पूर्ण प्रोटेस्ट का कई CCTV फुटेज वीडियो जारी किया है ये छात्र नहीं गुंडे है कार्रवाई होनी चाहिए देखें वीडियो में
मनोज तिवाड़ी
दिल्ली पुलिस ने शांति पूर्ण प्रोटेस्ट का कई CCTV फुटेज वीडियो जारी किया है ये छात्र नहीं गुंडे है कार्रवाई होनी चाहिए देखें वीडियो में
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण 3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व हुए धार्मिक आयोजन एवं भंडारे लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में आज गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ओर प्रमुख स्थानों पर धार्मिक आयोजन एवं भंडारे अयोजित किए गए साथ ही कस्बा के श्री कृष्ण गौ शाला आश्रम पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ एवं पादुका पूजन सत्संग कार्यक्रम सहित भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आसपास सहित दूर दराज से आए सैकड़ों साधकों ने भाग लिया ओर गुरु बंदन कर सुख समृद्धि की कामना की साथ ही आश्रम के सेवादार गोपाल स्वामी ने कहा कि गुरु ही हमे गोविंद तक जाने का मार्ग बताता है इसलिए सदैव माता पिता एवं गुरु जनों का सम्मान करना चाहिए4
- सरमथुरा उपखंड कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने दिया धरना @Bharat शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर धरना मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर में होगा बड़ा आंदोलन : डॉ. रनजीत मीणा सरमथुरा, 29 जुलाई। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा के नेतृत्व में बुधवार को उपखंड कार्यालय सरमथुरा के मुख्य द्वार पर शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण शीघ्र खोलने, सभी संवर्गों की डीपीसी कराने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, यथास्थान कार्यग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों की वेतन वसूली रोकने, उपप्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग शीघ्र कराने, एसआई एवं जीपीएफ का नगद भुगतान, एसीपी का लाभ 8/16/24/32 वर्ष पर देने, बीएलओ के अलग पद सृजित करने, केंद्र के समान वेतन निर्धारण, परिवीक्षाकाल में पूर्ण वेतन, पे-प्रोटेक्शन की समस्या का समाधान, एनटीटी शिक्षकों का ग्रेड पे ₹3600, पंचायत शिक्षकों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, मध्य सत्र में पाठ्यक्रम एवं ड्रेस परिवर्तन पर रोक, टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों का समायोजन, समसा एवं पीएमश्री विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति व्यवस्था समाप्त करने, शिक्षकों की शैडो पोस्ट जारी करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में लंबित पदस्थापन, प्रबोधकों को पदोन्नति, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी एक ही बैठक में लगाने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं पर शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन जयपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिक्षकों के स्थानांतरण त्रुटिपूर्ण ढंग से किए गए हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। धरने में जिला सचिव रामवीर मीणा, प्रदेश सलाहकार भगवान दास जाटव (प्रधानाचार्य), राजवीर मीणा, संतराम मीणा, रामहंस मीणा, दीपक सिंह, धर्म सिंह मीणा, पिंटू मीणा, खेमराज मीणा, सतीश चंद मीणा, मंजू कुमारी मीणा, नीरज रामनिवास बायला, नमो मीणा, हेमराज गुर्जर, जितेंद्र चेतीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन1
- मासलपुर के सागर स्थित ऐतिहासिक तिमनगढ़ किला जिसमें से करोड़ों रुपए की मूर्ति हुई थी चोरी देख रेख के अभाव में अपनी विरासत खोता जा रहा है किला1
- नवागत उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने संभाला कार्यभार कहा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना होगी पहली प्राथमिकता हिंडौन उपखंड के नए उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।नवागत SDM चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं प्राथमिकताएं जारी कीं। उपखंड अधिकारी चौधरी ने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा.उपखंड कार्यालय एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। 'संपर्क पोर्टल' और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान कई कार्मिक मौजूद रहे।1
- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर दौसा पहुंचे पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत मानपुर का किया औचक निरीक्षण ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, ग्रामीणों ने जताया असंतोष मंत्री ने सरपंच नेतराम को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा और ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया अब शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे ठीकरिया में ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था को लेकर कर रहे हैं पूछताछ सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद हैं1
- सवाई माधोपुर में अपनी जान की बाजी लगाकर बजरी की ट्रॉलीनिकाल सवाई माधोपुर में अपनी जान की बाजी लगाकर पानी में से ट्राली निकाल यह देखो पूरी वीडियो1