logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल, चालक फरार कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है।

12 hrs ago
user_LOCAL PUBLIC NEWS
LOCAL PUBLIC NEWS
Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
12 hrs ago

तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल, चालक फरार कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    1
    Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    user_PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • रविवार को अहले सुबह मौसम ने ली अंगड़ाई लोगों को गर्मी से आई रहता।मझौलिया प्रखंड क्षेत्र तिरवाह मेंअचानक मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है,रविवार को अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है,तेज हवा के कारण आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है, वहीं, मकई की फसल भी तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई,किसानों का कहना है कि इस बार फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया,कई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है,स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नुकसान का आकलन कर सहायता नहीं दी गई, तो किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
    3
    रविवार को अहले सुबह मौसम ने ली अंगड़ाई लोगों को गर्मी से आई रहता।मझौलिया प्रखंड क्षेत्र तिरवाह मेंअचानक मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है,रविवार को अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है,तेज हवा के कारण आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है, वहीं, मकई की फसल भी तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई,किसानों का कहना है कि इस बार फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया,कई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है,स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नुकसान का आकलन कर सहायता नहीं दी गई, तो किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • मोतिहारी जिले के खरीहनिया गांव के वार्ड संख्या-14 में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक 55 वर्षीय महिला, मीना देवी को 'डायन' का आरोप लगाकर गांव के ही कुछ दबंगों ने न केवल बर्बरतापूर्वक पीटा, बल्कि गला दबाकर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच सालों से उन्हें इस सामाजिक कुरीति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
    1
    मोतिहारी जिले के खरीहनिया गांव के वार्ड संख्या-14 में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक 55 वर्षीय महिला, मीना देवी को 'डायन' का आरोप लगाकर गांव के ही कुछ दबंगों ने न केवल बर्बरतापूर्वक पीटा, बल्कि गला दबाकर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच सालों से उन्हें इस सामाजिक कुरीति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
    user_Santosh Raut Jaurnalist
    Santosh Raut Jaurnalist
    पटही, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • सीटू जिला कमिटी के निर्णय के आलोक में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ (सीटू), बेतिया के तत्वावधान में नगर निगम से प्राप्त ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड छावनी ओवरब्रिज के नीचे चालकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समी आलम ने की। बैठक में मजदूर और चालकों की समस्याओं को लेकर तीखे स्वर में आक्रोश देखने को मिला। सीटू राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि आज ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर टैक्स का इतना भारी बोझ डाल दिया गया है कि उनका जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। उन्होंने इसे संगठित शोषण करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी चालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। सीटू राज्य कार्यकारिणी सदस्य नीरज बरनवाल ने छावनी स्थित ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम से इसे अविलंब मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर स्टैंड सुरक्षित नहीं रहेगा तो चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित होती रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई, मई दिवस के अवसर पर सभी चालक पूर्वाह्न 11 बजे टांगा यूनियन पहुंचेंगे और आयोजित विशाल जुलूस में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। संघ के अध्यक्ष समी आलम, महासचिव नितेश कुमार और सचिव अजय कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि राजकम्पांड द्वारा किया गया गैरकानूनी ठेका किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। इसके खिलाफ संघ ने बेतिया राज प्रबंधक, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण एवं बिहार सरकार के सचिव के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया है और उन्होंने विश्वास जताया कि इस लड़ाई में मजदूरों की जीत निश्चित है। उधर, बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा, बेतिया की अलग बैठक भी प्रभुराज नारायण राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महासचिव शंकर कुमार राव ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर मजदूर नेताओं ने गंभीर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुराज नारायण राव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन रही है, बल्कि काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने की तैयारी की जा रही है, जो मजदूर हितों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि 1 मई का मई दिवस इस बार और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केवल परंपरा नहीं बल्कि संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि 1886 में शिकागो के मजदूरों ने 8 घंटे काम के अधिकार के लिए आंदोलन किया था, जिन पर गोलियां चलाई गई थीं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा और मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में नीरज बरनवाल, राधेश्याम साह, किशोरी साह सहित कई मजदूर नेताओं ने भी विचार रखे। पूरे घटनाक्रम में साफ है कि बेतिया में ऑटो चालकों और रिक्शा मजदूरों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है और 1 मई को होने वाला जुलूस इस संघर्ष की दिशा तय करेगा।
    1
    सीटू जिला कमिटी के निर्णय के आलोक में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ (सीटू), बेतिया के तत्वावधान में नगर निगम से प्राप्त ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड छावनी ओवरब्रिज के नीचे चालकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समी आलम ने की।
बैठक में मजदूर और चालकों की समस्याओं को लेकर तीखे स्वर में आक्रोश देखने को मिला। सीटू राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि आज ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर टैक्स का इतना भारी बोझ डाल दिया गया है कि उनका जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। उन्होंने इसे संगठित शोषण करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी चालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
सीटू राज्य कार्यकारिणी सदस्य नीरज बरनवाल ने छावनी स्थित ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम से इसे अविलंब मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर स्टैंड सुरक्षित नहीं रहेगा तो चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित होती रहेगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई, मई दिवस के अवसर पर सभी चालक पूर्वाह्न 11 बजे टांगा यूनियन पहुंचेंगे और आयोजित विशाल जुलूस में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
संघ के अध्यक्ष समी आलम, महासचिव नितेश कुमार और सचिव अजय कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि राजकम्पांड द्वारा किया गया गैरकानूनी ठेका किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। इसके खिलाफ संघ ने बेतिया राज प्रबंधक, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण एवं बिहार सरकार के सचिव के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया है और उन्होंने विश्वास जताया कि इस लड़ाई में मजदूरों की जीत निश्चित है।
उधर, बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा, बेतिया की अलग बैठक भी प्रभुराज नारायण राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महासचिव शंकर कुमार राव ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर मजदूर नेताओं ने गंभीर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुराज नारायण राव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन रही है, बल्कि काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने की तैयारी की जा रही है, जो मजदूर हितों पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि 1 मई का मई दिवस इस बार और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केवल परंपरा नहीं बल्कि संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि 1886 में शिकागो के मजदूरों ने 8 घंटे काम के अधिकार के लिए आंदोलन किया था, जिन पर गोलियां चलाई गई थीं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा और मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में नीरज बरनवाल, राधेश्याम साह, किशोरी साह सहित कई मजदूर नेताओं ने भी विचार रखे।
पूरे घटनाक्रम में साफ है कि बेतिया में ऑटो चालकों और रिक्शा मजदूरों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है और 1 मई को होने वाला जुलूस इस संघर्ष की दिशा तय करेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    48 min ago
  • Post by User2341
    1
    Post by User2341
    user_User2341
    User2341
    Nurse तरैया, सारण, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    2
    Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    user_PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हीरापाकड़ वार्ड नंबर 8, थाना मनुआपुल निवासी दिनेश कुशवाहा (पिता स्वर्गीय पहलाद महतो) को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। वहीं मारपीट के एक मामले में आरोपी मनोज पाल (पिता स्वर्गीय संपत पाल) को भी पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंवरिया वार्ड नंबर 8 निवासी दिलीप कुमार साह (पिता मोतीलाल साह) को 45 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बखरिया पूर्वी टोला से 17 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गई है, हालांकि इस मामले में आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    3
    पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हीरापाकड़ वार्ड नंबर 8, थाना मनुआपुल निवासी दिनेश कुशवाहा (पिता स्वर्गीय पहलाद महतो) को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।
वहीं मारपीट के एक मामले में आरोपी मनोज पाल (पिता स्वर्गीय संपत पाल) को भी पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंवरिया वार्ड नंबर 8 निवासी दिलीप कुमार साह (पिता मोतीलाल साह) को 45 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बखरिया पूर्वी टोला से 17 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गई है, हालांकि इस मामले में आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • नौतन थाना क्षेत्र के दियारा वर्ती इलाके में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 62.6 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है और वहां से सप्लाई की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना देर किए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद शराब कारोबारियों और उनके सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की सख्ती और अचानक कार्रवाई को देखते हुए सभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली। दियारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर लंबे समय से अवैध शराब तस्कर सक्रिय रहते थे, लेकिन इस बार पुलिस की तेज कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है कि आखिर यह शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस धंधे में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो दियारा के रास्तों का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी करता है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी राहत की भावना देखी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि आने वाले दिनों में दियारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर और भी बड़ा शिकंजा कसा जा सकता है।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के दियारा वर्ती इलाके में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 62.6 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है और वहां से सप्लाई की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना देर किए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद शराब कारोबारियों और उनके सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की सख्ती और अचानक कार्रवाई को देखते हुए सभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली।
दियारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर लंबे समय से अवैध शराब तस्कर सक्रिय रहते थे, लेकिन इस बार पुलिस की तेज कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है कि आखिर यह शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस धंधे में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो दियारा के रास्तों का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी करता है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी राहत की भावना देखी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि आने वाले दिनों में दियारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर और भी बड़ा शिकंजा कसा जा सकता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.