logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माँ-बेटी ने कमरे में छिपकर बचाई जान; गांव वालों ने ‘डायन’ कह उतारा मौत के घाट उतारने का जुनून! मोतिहारी जिले के खरीहनिया गांव के वार्ड संख्या-14 में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक 55 वर्षीय महिला, मीना देवी को 'डायन' का आरोप लगाकर गांव के ही कुछ दबंगों ने न केवल बर्बरतापूर्वक पीटा, बल्कि गला दबाकर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच सालों से उन्हें इस सामाजिक कुरीति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

23 hrs ago
user_Santosh Raut Jaurnalist
Santosh Raut Jaurnalist
पटही, पूर्वी चंपारण, बिहार•
23 hrs ago

माँ-बेटी ने कमरे में छिपकर बचाई जान; गांव वालों ने ‘डायन’ कह उतारा मौत के घाट उतारने का जुनून! मोतिहारी जिले के खरीहनिया गांव के वार्ड संख्या-14 में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक 55 वर्षीय महिला, मीना देवी को 'डायन' का आरोप लगाकर गांव के ही कुछ दबंगों ने न केवल बर्बरतापूर्वक पीटा, बल्कि गला दबाकर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच सालों से उन्हें इस सामाजिक कुरीति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आज की यह रिपोर्ट उन सभी के लिए एक बड़ी सीख है जो दूसरों से बाइक या गाड़ी मांगकर सड़क पर निकलते हैं। पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को अपने पड़ोसी से बुलेट मांगना बहुत महंगा पड़ गया।
    1
    आज की यह रिपोर्ट उन सभी के लिए एक बड़ी सीख है जो दूसरों से बाइक या गाड़ी मांगकर सड़क पर निकलते हैं। पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को अपने पड़ोसी से बुलेट मांगना बहुत महंगा पड़ गया।
    user_Santosh Raut Jaurnalist
    Santosh Raut Jaurnalist
    पटही, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    1
    Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    user_PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ अजीत कुमार, पिता उमा पासवान, निवासी मधुरापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, टिकुलिया गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे अभियुक्त जगदेव दास और उनकी पत्नी मूर्ति देवी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
    1
    पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ अजीत कुमार, पिता उमा पासवान, निवासी मधुरापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
वहीं, टिकुलिया गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे अभियुक्त जगदेव दास और उनकी पत्नी मूर्ति देवी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है।
    1
    कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है।
    user_LOCAL PUBLIC NEWS
    LOCAL PUBLIC NEWS
    Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उनकी Y+ श्रेणी की सुरक्षा घटाई जाने के बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया और उनके आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया है. यह कदम बढ़ते तनाव और हालिया विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है. नई व्यवस्था के तहत हरभजन सिंह को लगभग 22 सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा घेरा दिया गया है. इनमें से लगभग 4% से 6% सीआरपीएफ कमांडो हैं. ये कमांडो मुख्य रूप से उनकी करीबी सुरक्षा और किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए जिम्मेदार हैं. #HarbhajanSingh #Politics #BhagwantMann #Punjab #Security #HindiNews #ABPNews
    1
    को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उनकी Y+  श्रेणी की सुरक्षा घटाई जाने के बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया और उनके आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया है. यह कदम बढ़ते तनाव और हालिया विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है.  नई व्यवस्था के तहत हरभजन सिंह को लगभग 22  सुरक्षाकर्मियों का सुरक्षा घेरा दिया गया है. इनमें से लगभग 4% से 6% सीआरपीएफ  कमांडो हैं. ये कमांडो मुख्य रूप से उनकी करीबी सुरक्षा और किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए जिम्मेदार हैं. 
#HarbhajanSingh #Politics #BhagwantMann #Punjab #Security #HindiNews #ABPNews
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    15 hrs ago
  • रुन्नीसैदपुर ;- थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में बागमती नदी में डूबने से दो की मौत एक लापता। मृतक की पहचान बघौनी गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ साह के 11 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार व 9 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों रवशन पर्व को लेकर अपने माँ के स्थान पूजा करने के लिए बागमती नदी घाट पर स्नान के लिए गए थे।इसी बीच तीनो बच्चा नदी के नहाने लगे बागमती नदी के तेज बहाब के चपेट में आने से तीनो नदी में डूब गए जिसमे अनिल और निशा का शव ग्रामीणों के मदद से नदी से निकाल गया व एक बच्चे का सब अभी तक नही मिला है जिसकी खोज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।बता दे दोनों मृतक अनिल और निशा के पिता पहले ही मर चुके हैं।जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस शव को अपने कवजे मे ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया।
    1
    रुन्नीसैदपुर ;- थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में बागमती नदी में डूबने से दो की मौत एक लापता। मृतक की पहचान बघौनी गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ साह के 11 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार व 9 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों रवशन पर्व को लेकर अपने माँ के स्थान पूजा करने के लिए बागमती नदी घाट पर स्नान के लिए गए थे।इसी बीच तीनो बच्चा नदी के नहाने लगे बागमती नदी के तेज बहाब के चपेट में आने से तीनो नदी में डूब गए जिसमे अनिल और निशा का शव ग्रामीणों के मदद से नदी से निकाल गया व एक बच्चे का सब अभी तक नही मिला है जिसकी खोज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।बता दे दोनों मृतक अनिल और निशा के पिता पहले ही मर चुके हैं।जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस शव को अपने कवजे मे ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया।
    user_Sudhir kumar
    Sudhir kumar
    Local News Reporter सीतामढ़ी, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    1
    Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    user_PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR
    पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.