Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतिहारी के पीपराकोठी में पुलिस का एक्शन, शराबियों समेत छह जेल भेजे गए
Talk On Chair
मोतिहारी के पीपराकोठी में पुलिस का एक्शन, शराबियों समेत छह जेल भेजे गए
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ अजीत कुमार, पिता उमा पासवान, निवासी मधुरापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, टिकुलिया गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे अभियुक्त जगदेव दास और उनकी पत्नी मूर्ति देवी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।1
- Post by Talk On Chair1
- Post by RAJA KUMAR1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है।1
- आज की यह रिपोर्ट उन सभी के लिए एक बड़ी सीख है जो दूसरों से बाइक या गाड़ी मांगकर सड़क पर निकलते हैं। पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को अपने पड़ोसी से बुलेट मांगना बहुत महंगा पड़ गया।1
- सुगौली के लमौनिया में निर्माणाधीन सड़क पुल बना खतरे का कारण। बारातियों की कार पुल के गड्ढे में घुस कर हुई क्षतिग्रस्त। कोई हताहत नही। ठीकेदार की बड़ी लापरवाही आयी सामने।1
- चकिया अवैध राशि वसुली के खिलाफ पुलिस को बडी सफलता मिली है. शहर के अलग अलग जगहों पर छापामारी कर तीन युवकों को पर्ची आदि के साथ हिरासत मे लिया है. हिरासत मे लिए गये युवक की पहचान अमित कुमार व कुंदन कुमार अहिरौलिया जबकि तीसरे की पहचान राधेकृष्ण कुमार ओझा टोला निवासी क के रूप मे बताई गई है. डीएसपी संतोष कुमार के उपस्थिति मे थाना परिसर मे एसडीओ शिवानी शुभम रविवार के देर संध्या प्रेसवार्ता कर बताया कि जानकारी प्राप्त थी कि शहर मे अवैध रूप वाहनो को रोक कर राशि की वसुली की जा रही उसी क्रम बाईपास चौक पर पुलिस की वाहन पहुंची तो देखा गया कि सडक से गुजरने वाली वाहनो को रोक कर राशि की वसुली की जा रही पुलिस उक्त सभी युवक को हिरासत मे ले लिया तथा चेक करने पर उन सभी के पास नगर परिष का कुल 27 अदद वसुली रशीद पाया गया. हिरासत मे लिए गये युवकों द्वारा बताया कि ईशांत कुमार नामक व्यक्ति द्वारा यह कार्य कराया जा रहा था जिसकी छानबीन कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. इस छापामारी दल मे डीएससी के अलावा थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार व एस आई स्वाति कुमारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस प्रशासन के इस कार्रवाई से ईस कार्य मे संलिप्त लोगों मे हडकम्प मच गया है मामले को लेकर तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म था.1