logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण* समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं एप्रोच सड़क की व्यवस्था की मांग, कल्याणपुर (समस्तीपुर), 20 सितंबर 2026 समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने, वन विभाग द्वारा पेड़-पौधों के स्थानांतरण तथा रेल विभाग द्वारा गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। मंच की टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया। मंच के प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने, दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जयलाल राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_DEEPAK KUMAR
DEEPAK KUMAR
Tajpur, Samastipur•
3 hrs ago

*मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण* समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं एप्रोच सड़क की व्यवस्था की मांग, कल्याणपुर (समस्तीपुर), 20 सितंबर 2026 समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने, वन विभाग द्वारा पेड़-पौधों के स्थानांतरण तथा रेल विभाग द्वारा गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। मंच की टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया। मंच के प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने, दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जयलाल राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

More news from Samastipur and nearby areas
  • बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला के खानपुर अंचल अन्तर्गत भोरे जयराम में पंचायत सम्मेलन ललन पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सम्मेलन में सर्व सम्मति से 15 सदस्यीय शाखा कमिटी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष राम विलास राम, सचिव ललन पासवान कोषाध्यक्ष रामप्रवेश राम के अलावे संयुक्त सचिव ललिता देवी,पवन पासवान, उपाध्यक्ष रेखा देवी, गोविन्द राम चुने गए। किसान मज़दूरों की एकता मजबूती के लिए सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए किसान नेता सत्यनारायण सिंह, प्रेमानंद सिंह,विजय कुमार आजाद सहित अन्य किसान मजदूर ने कहा अपने अधिकार वर्षों से बसे गरीबो को पर्चा के लिए संगठित होकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।
    1
    बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला के खानपुर अंचल अन्तर्गत भोरे जयराम में पंचायत सम्मेलन ललन पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
       सम्मेलन में सर्व सम्मति से 15 सदस्यीय शाखा कमिटी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष राम विलास राम, सचिव ललन पासवान कोषाध्यक्ष रामप्रवेश राम के अलावे संयुक्त सचिव ललिता देवी,पवन पासवान, उपाध्यक्ष रेखा देवी, गोविन्द राम चुने गए। किसान मज़दूरों 
 की एकता मजबूती के लिए सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए किसान नेता सत्यनारायण सिंह, प्रेमानंद सिंह,विजय कुमार आजाद सहित अन्य किसान मजदूर ने कहा अपने अधिकार वर्षों से बसे गरीबो को पर्चा के लिए संगठित होकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    3 hrs ago
  • निषाद समाज लंबे समय से अपने हक़, अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। समाज का आरोप है कि राज्य और केंद्र की सरकारों ने निषाद समाज की मांगों को वह महत्व नहीं दिया, जिसकी अपेक्षा थी। अब समय है कि निषाद समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करे। निषाद समाज को आरक्षण और सम्मानजनक अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। हक़ हमारा—आवाज़ हमारी! ✊ निषाद एकता ज़िंदाबाद! #निषादसमाज #NishadSamaj #निषादएकता #NishadEkta #निषादआरक्षण #NishadReservation #हकऔरअधिकार #सामाजिकन्याय #आरक्षणअधिकार #निषादोंकीआवाज #गरीबोंकीआवाज #पिछड़ासमाज #अतिपिछड़ासमाज #समानअधिकार #अधिकारकीलड़ाई #संवैधानिकअधिकार #समाजकीएकता #हककीआवाज #MukeshSahani #SonOfMallah #VIPParty
    1
    निषाद समाज लंबे समय से अपने हक़, अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। समाज का आरोप है कि राज्य और केंद्र की सरकारों ने निषाद समाज की मांगों को वह महत्व नहीं दिया, जिसकी अपेक्षा थी।

अब समय है कि निषाद समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करे।

निषाद समाज को आरक्षण और सम्मानजनक अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
हक़ हमारा—आवाज़ हमारी! ✊
निषाद एकता ज़िंदाबाद!

#निषादसमाज #NishadSamaj #निषादएकता #NishadEkta #निषादआरक्षण #NishadReservation #हकऔरअधिकार #सामाजिकन्याय #आरक्षणअधिकार #निषादोंकीआवाज #गरीबोंकीआवाज #पिछड़ासमाज #अतिपिछड़ासमाज #समानअधिकार #अधिकारकीलड़ाई #संवैधानिकअधिकार #समाजकीएकता #हककीआवाज #MukeshSahani #SonOfMallah #VIPParty
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार जूट उत्पादों की सराहना, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल को बताया सराहनीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार जूट उत्पादों की सराहना, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल को बताया सराहनीय नमस्कार, आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ समाचार विस्तार से । समस्तीपुर से इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का बिहार विधान परिषद के सदस्य और मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। समस्तीपुर जिले के स्वयं सहायता समूह भवन, परतापुर में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम यानी एलईडीपी के तहत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन, यानी औसेफा द्वारा 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के जरिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जूट के रेशे से हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने से लेकर उसे व्यवसाय का रूप देने तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के 13वें दिन डॉ. तरुण कुमार अचानक प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पेन स्टैंड, फूल, डलिया, तना, सिखा और वॉल हैंगिंग सहित विभिन्न जूट उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। डॉ. कुमार ने नाबार्ड और औसेफा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जूट से तैयार उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं और इनके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे और पारंपरिक हस्तशिल्प कला को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसके बाद डॉ. तरुण कुमार ने चीनी मिल चौक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रूरल मार्ट का भी निरीक्षण किया। यहां ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मिथिला पेंटिंग के विभिन्न उत्पादों को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की। वहीं, नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कृष्ण ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर के मेलों में भी प्रदर्शित करने की तैयारी है। अक्टूबर और नवंबर माह में भोपाल और चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले मेलों में महिलाओं को अपने उत्पादों के साथ भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। इस मौके पर औसेफा के सचिव ललित कुमार, कलाकार प्रेरणा कुमारी, प्रशिक्षक धर्मेंद्र राम, शिवनाथ महतो सहित करीब 30 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। यानी जूट के रेशे से तैयार हो रहे ये हस्तशिल्प उत्पाद न केवल ग्रामीण महिलाओं की कला और हुनर को बाजार दे रहे हैं, बल्कि उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। समस्तीपुर से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए इतना ही। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक एवं शेयर जरूर करें। धन्यवाद
    1
    स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार जूट उत्पादों की सराहना, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल को बताया सराहनीय
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार जूट उत्पादों की सराहना, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल को बताया सराहनीय
नमस्कार, आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ समाचार विस्तार से ।
समस्तीपुर से इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का बिहार विधान परिषद के सदस्य और मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
समस्तीपुर जिले के स्वयं सहायता समूह भवन, परतापुर में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम यानी एलईडीपी के तहत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन, यानी औसेफा द्वारा 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण के जरिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जूट के रेशे से हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने से लेकर उसे व्यवसाय का रूप देने तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के 13वें दिन डॉ. तरुण कुमार अचानक प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पेन स्टैंड, फूल, डलिया, तना, सिखा और वॉल हैंगिंग सहित विभिन्न जूट उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली।
डॉ. कुमार ने नाबार्ड और औसेफा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जूट से तैयार उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं और इनके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे और पारंपरिक हस्तशिल्प कला को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
इसके बाद डॉ. तरुण कुमार ने चीनी मिल चौक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रूरल मार्ट का भी निरीक्षण किया। यहां ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मिथिला पेंटिंग के विभिन्न उत्पादों को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की।
वहीं, नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कृष्ण ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर के मेलों में भी प्रदर्शित करने की तैयारी है। अक्टूबर और नवंबर माह में भोपाल और चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले मेलों में महिलाओं को अपने उत्पादों के साथ भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
इस मौके पर औसेफा के सचिव ललित कुमार, कलाकार प्रेरणा कुमारी, प्रशिक्षक धर्मेंद्र राम, शिवनाथ महतो सहित करीब 30 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
यानी जूट के रेशे से तैयार हो रहे ये हस्तशिल्प उत्पाद न केवल ग्रामीण महिलाओं की कला और हुनर को बाजार दे रहे हैं, बल्कि उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
समस्तीपुर से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ के लिए इतना ही। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक एवं शेयर जरूर करें। धन्यवाद
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • महाराष्ट्र में हृदय घात से हुए निधन पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कूरसहा निवासी 46 वर्षीय रमेश शर्मा का निधन महाराष्ट्र राज्य के लोना में अचानक हृदय घात से हो गया था,वहां संबंधित थाना के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया गया एवं विगत दो दिन पूर्व शव उनके पैतृक गाँव कूरसाहा लाया गया जहां उनका हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया गया,आज विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जी के निजी कोष से मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया।उन्होंने कहा कि हम हर सम्भव मदद करेंगे और सरकार की ओर से प्रवासी मजदूर योजना के तहत मिलने वाला दो लाख की राशि का भी प्रक्रिया कर भुगतान दिलवाएंगे।मौके पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष राय,धर्मेंद्र राय,उत्तम राय,कपिल राय आदि उपस्थित थे।
    1
    महाराष्ट्र में हृदय घात से हुए निधन पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रतिनिधि।
समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कूरसहा निवासी 46 वर्षीय रमेश शर्मा का निधन महाराष्ट्र राज्य के लोना में अचानक हृदय घात से हो गया था,वहां संबंधित थाना के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया गया एवं विगत दो दिन पूर्व शव उनके पैतृक गाँव कूरसाहा लाया गया जहां उनका हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया गया,आज विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जी के निजी कोष से मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया।उन्होंने कहा कि हम हर सम्भव मदद करेंगे और सरकार की ओर से प्रवासी मजदूर योजना के तहत मिलने वाला दो लाख की राशि का भी प्रक्रिया कर भुगतान दिलवाएंगे।मौके पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष राय,धर्मेंद्र राय,उत्तम राय,कपिल राय आदि उपस्थित थे।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | पातेपुर : बोलेरो से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार पातेपुर। पातेपुर थाना क्षेत्र के चुल्हा चौक स्थित वाजीतपुर में आशीर्वाद धर्मकांटा के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब को जब्त कर मामले में कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. राकेश कुमार, पिता–चंदेश्वर शाह, ग्राम कटहरा, थाना कटहरा, जिला वैशाली। 2. सत्यनारायण कुमार, पिता–योगेंद्र शाह, ग्राम मीरपुर, थाना पातेपुर, जिला वैशाली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक: 20 सितंबर 2026 स्थान: पातेपुर थाना, वैशाली > नोट: शराब की बरामदगी और आरोपियों से संबंधित विवरण पातेपुर थाना/वैशाली पुलिस द्वारा जारी सूचना के आधार पर है। आरोपियों के संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के बाद होगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | पातेपुर : बोलेरो से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पातेपुर। पातेपुर थाना क्षेत्र के चुल्हा चौक स्थित वाजीतपुर में आशीर्वाद धर्मकांटा के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब को जब्त कर मामले में कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. राकेश कुमार, पिता–चंदेश्वर शाह, ग्राम कटहरा, थाना कटहरा, जिला वैशाली।
2. सत्यनारायण कुमार, पिता–योगेंद्र शाह, ग्राम मीरपुर, थाना पातेपुर, जिला वैशाली।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक: 20 सितंबर 2026
स्थान: पातेपुर थाना, वैशाली
> नोट: शराब की बरामदगी और आरोपियों से संबंधित विवरण पातेपुर थाना/वैशाली पुलिस द्वारा जारी सूचना के आधार पर है। आरोपियों के संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के बाद होगा।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | पातेपुर : बोलेरो से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार वैशाली: पातेपुर थाना क्षेत्र के चुल्हा चौक, वाजीतपुर स्थित आशीर्वाद धर्मकांटा के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार, पिता–चंदेश्वर शाह, ग्राम कटहरा, थाना कटहरा, जिला वैशाली तथा सत्यनारायण कुमार, पिता–योगेंद्र शाह, ग्राम मीरपुर, थाना पातेपुर, जिला वैशाली के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और इसके संभावित गंतव्य को लेकर भी जांच कर रही है। 📍 स्थान: पातेपुर थाना, वैशाली 📅 दिनांक: 20 सितंबर 2026 ⚠️ आरोपियों के संबंध में अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी। 👉 ऐसी ही स्थानीय एवं जनहित की विशेष खबरों के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ की वेबसाइट विजिट करें। 🔔 चैनल को Follow और Subscribe करें, खबर को Like और Share करें और अपनी प्रतिक्रिया Comment में जरूर दें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | पातेपुर : बोलेरो से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
वैशाली: पातेपुर थाना क्षेत्र के चुल्हा चौक, वाजीतपुर स्थित आशीर्वाद धर्मकांटा के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार, पिता–चंदेश्वर शाह, ग्राम कटहरा, थाना कटहरा, जिला वैशाली तथा सत्यनारायण कुमार, पिता–योगेंद्र शाह, ग्राम मीरपुर, थाना पातेपुर, जिला वैशाली के रूप में बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और इसके संभावित गंतव्य को लेकर भी जांच कर रही है।
📍 स्थान: पातेपुर थाना, वैशाली
📅 दिनांक: 20 सितंबर 2026
⚠️ आरोपियों के संबंध में अंतिम दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी।
👉 ऐसी ही स्थानीय एवं जनहित की विशेष खबरों के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ की वेबसाइट विजिट करें।
🔔 चैनल को Follow और Subscribe करें, खबर को Like और Share करें और अपनी प्रतिक्रिया Comment में जरूर दें।
सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • टीवी के अंदर छिपाकर हेरोइन की तस्करी का भंडाफोड़, इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने गिरोह को दबोचा
    1
    टीवी के अंदर छिपाकर हेरोइन की तस्करी का भंडाफोड़, इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने गिरोह को दबोचा
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    8 hrs ago
  • *मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण* समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं एप्रोच सड़क की व्यवस्था की मांग, कल्याणपुर (समस्तीपुर), 20 सितंबर 2026 समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने, वन विभाग द्वारा पेड़-पौधों के स्थानांतरण तथा रेल विभाग द्वारा गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। मंच की टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया। मंच के प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने, दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जयलाल राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    1
    *मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण*

समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं एप्रोच सड़क की व्यवस्था की मांग,

कल्याणपुर (समस्तीपुर), 20 सितंबर 2026

   समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की टीम ने रविवार को मुक्तापुर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय दुकानदारों, आम लोगों, वाहन चालकों और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम किशोर सिंह से बातचीत कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों को हटाकर किनारे स्थापित करने, वन विभाग द्वारा पेड़-पौधों के स्थानांतरण तथा रेल विभाग द्वारा गुमटी के समीप डायवर्सन मार्ग उपलब्ध कराने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी लाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। मंच की टीम ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया।
  मंच के प्रतिनिधियों ने ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने, दोनों ओर समुचित एप्रोच सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण स्थल पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क को मोटरेबल (वाहन योग्य) बनाने की मांग की। साथ ही इन समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी, डीआरएम तथा अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
  निरीक्षण दल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, शंकर प्रसाद साह, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, जयलाल राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मो. असगर अंसारी, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.