*वीडियो देखकर शर्म आ जाएगी! सुल्तानपुर की भोंये आंगनबाड़ी का ये सच* *प्राथमिक विद्यालय कठार भोंये, दूबेपुर, सुल्तानपुर* दीवार पर लिखा है - _"स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत"_ अंदर का नजारा - *कचरे का ढेर,धूल और गंदगी* यही है वो आंगनबाड़ी जहां गांव के छोटे-छोटे बच्चे रोज आते हैं या फिर आते रहे होंगे। न साफ पानी,न सफाई,न खेलने की जगह। सिर्फ स्लोगन बड़े-बड़े। सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है। जिम्मेदार अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री आखिर कर क्या रहे हैं? यही नही एक स्लोगन देखिएगा- *जल जीवन मिशन हर घर जल* *बेहतर आज सुल्तानपुर कल* *अब ग्रामीण घरों में है नल से शुद्ध जल* @DM_Sultanpur @CdoSultanpur @WCDMinistry संज्ञान लें। बच्चों का भविष्य गंदगी में मत धकेलिए। #SultanpurNews #Dubeypur #AnganwadiKiHakikat #SwachhBharatFail #KatharBhoye #UP44 #ViralVideo
*वीडियो देखकर शर्म आ जाएगी! सुल्तानपुर की भोंये आंगनबाड़ी का ये सच* *प्राथमिक विद्यालय कठार भोंये, दूबेपुर, सुल्तानपुर* दीवार पर लिखा है - _"स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत"_ अंदर का नजारा - *कचरे का ढेर,धूल और गंदगी* यही है वो आंगनबाड़ी जहां गांव के छोटे-छोटे बच्चे रोज आते हैं या फिर आते रहे होंगे। न साफ पानी,न सफाई,न खेलने की जगह। सिर्फ स्लोगन बड़े-बड़े। सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है। जिम्मेदार अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री आखिर कर क्या रहे हैं? यही नही एक स्लोगन देखिएगा- *जल जीवन मिशन हर घर जल* *बेहतर आज सुल्तानपुर कल* *अब ग्रामीण घरों में है नल से शुद्ध जल* @DM_Sultanpur @CdoSultanpur @WCDMinistry संज्ञान लें। बच्चों का भविष्य गंदगी में मत धकेलिए। #SultanpurNews #Dubeypur #AnganwadiKiHakikat #SwachhBharatFail #KatharBhoye #UP44 #ViralVideo
- *वीडियो देखकर शर्म आ जाएगी! सुल्तानपुर की भोंये आंगनबाड़ी का ये सच* *प्राथमिक विद्यालय कठार भोंये, दूबेपुर, सुल्तानपुर* दीवार पर लिखा है - _"स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत"_ अंदर का नजारा - *कचरे का ढेर,धूल और गंदगी* यही है वो आंगनबाड़ी जहां गांव के छोटे-छोटे बच्चे रोज आते हैं या फिर आते रहे होंगे। न साफ पानी,न सफाई,न खेलने की जगह। सिर्फ स्लोगन बड़े-बड़े। सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है। जिम्मेदार अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री आखिर कर क्या रहे हैं? यही नही एक स्लोगन देखिएगा- *जल जीवन मिशन हर घर जल* *बेहतर आज सुल्तानपुर कल* *अब ग्रामीण घरों में है नल से शुद्ध जल* @DM_Sultanpur @CdoSultanpur @WCDMinistry संज्ञान लें। बच्चों का भविष्य गंदगी में मत धकेलिए। #SultanpurNews #Dubeypur #AnganwadiKiHakikat #SwachhBharatFail #KatharBhoye #UP44 #ViralVideo2
- थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई *दिनांक 20-10-2026 को थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई फायरिंग की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। के संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइट।*1
- नवरात्र मेले में पुलिस का पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही जहांगीरगंज पुलिस सीओ जितेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने मयफोर्स किया पैदल भ्रमण, ट्रिपल सवारी करने वालों को दी हिदायत*।। *आलापुर अम्बेडकरनगर*/- शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर नगर पंचायत जहांगीरगंज में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों और रास्तों को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जहांगीरगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। *सीओ आलापुर जितेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने पुलिस बल के साथ मेले में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह, अन्य उपनिरीक्षक और कांस्टेबल मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते दिखाई दिए*।। *मेले में ट्रिपल सवारी कर रहे बाइक सवार युवकों को थानाध्यक्ष ने रोककर सख्त हिदायत दी*। उन्होंने दो से अधिक व्यक्तियों को बाइक पर न बैठने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर बैनी में प्रधान उज्जैन यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ पी डी ए चौपाल ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर बैनी में प्रधान उज्जैन यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए चौपाल *_गाय की रक्षा की आड़ में भाजपा संरक्षित गुंडों द्वारा मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि सबसे ज्यादा गौकशी बीजेपी सरकार करवा रही है : शिक्षक श्यामलाल निषाद_* *लम्भुआ।* आज दिनांक 20-10-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में प्रधान उज्जैन यादव के नेतृत्व में विकास खण्ड लम्भुआ के बैनी में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य वक्ता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" (190-लम्भुआ) ने कहा कि इतिहास याद रखेगा कि गाय की रक्षा की आड़ में भाजपा संरक्षित गुंडों द्वारा मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि सबसे ज्यादा गौकशी/गाय के मांस का निर्यात बीजेपी सरकार करवा रही है। इस मौके पर जीशान अहमद, राम उजागिर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।2
- शुभ दशहरा दर्शन मात्र से मिलती है शुभता और आशीर्वाद की मान्यता आप सभी को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! विजयादशमी के शुभ अवसर पर जन-जन को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन मेरे दर्शन करना बेहद शुभ होता है। मैं अपनी ओर से समस्त मानव समाज को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करता हूं। मेरी कामना है कि हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आए, परिवार में खुशहाली बनी रहे और सभी के कष्ट दूर हों। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा सभी के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए।1
- सुल्तानपुर जनपद के कल्पवृक्ष परिसर में विश्व हिंदू परिषद का शस्त्र पूजन कार्यक्रम,, हुआ संपन्न सुल्तानपुर जनपद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ पदाधिकारी द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा शस्त्र और शास्त्र के बारे में विस्तार से सभी पदाधिकारी को पूर्ण रूप से जानकारियां दी, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग एक जुट होकर अचार पद्धति के साथ पूजा अर्चना की, और कार्यक्रम का समापन किया गया1
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पाण्डेय बाबा मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 20.10.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पाण्डेय बाबा मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना मोतिगरपुर क्षेत्रान्तर्गत चल रहे पाण्डेय बाबा मेले का निरीक्षण किया गया तथा मेले में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कतापूर्वक ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेला आयोजकों से वार्ता कर मेले में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। *सुलतानपुर पुलिस द्वारा मेले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- सुल्तानपुर में विवाद बचाने गए युवक को पेट में लगी गोली, लखनऊ रेफर सुल्तानपुर में अचनाक हुई फायरिंग में एक युवक को पेट में गोली लग गई। परिवार वाले उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य निवासी प्रभुनाथ (35) पुत्र जगदेव के घर के पास रास्ते में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी प्रभुनाथ बीच-बचाव के लिए दौड़े थे। झगड़ा छुड़ाने गए प्रभु नाथ को किसी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, किसी से पहले से कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। किसने और क्यों गोली मारी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर मौके पर खड़े थे और वहां अन्य लोग भी इकट्ठे थे। उसी दौरान अचानक वहां फायरिंग शुरू हो गई और गोली सीधे जाकर एक व्यक्ति को लग गई। सोनू के अनुसार, फायरिंग से पहले उनका या पीड़ित पक्ष का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था, हम सब बस वहीं खड़े थे कि अचानक फायरिंग हो गई।" सोनू ने बताया कि वे हमलावरों के नाम नहीं जानते हैं, लेकिन वे लोग दूसरे गांव के थे। सोनू ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है, वे रिश्ते में उनके गांव के चाचा लगते हैं। घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए ले जाया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। झगड़े के बीच विवाद हुआ है ऐसा शुरुआती जांच में सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।1