Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक गांव के तीन नाम, हर विभाग में अलग पहचान, आखिर कब होगा समाधान संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली एंकर :- नूँह जिले के एक गांव, लेकिन सरकारी रिकार्ड में तीन अलग - अलग नाम। करीब 24 वर्षों से चली आ रही इस विसंगति के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का वास्तविक नाम इलाहाबाद है, लेकिन अलग - अलग सरकारी विभागों के रिकार्ड में इसकी पहचान अलग - अलग दर्ज है। शिक्षा विभाग में गांव का नाम अल्लाहबास, राजस्व विभाग में इलाहाबाद और पंचायत विभाग में लाहाबास दर्ज है। स्थानीय स्तर पर भी गांव को अधिकतर लोग लाहाबास के नाम से पुकारते हैं।
Liyakat Ali Reporter
एक गांव के तीन नाम, हर विभाग में अलग पहचान, आखिर कब होगा समाधान संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली एंकर :- नूँह जिले के एक गांव, लेकिन सरकारी रिकार्ड में तीन अलग - अलग नाम। करीब 24 वर्षों से चली आ रही इस विसंगति के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का वास्तविक नाम इलाहाबाद है, लेकिन अलग - अलग सरकारी विभागों के रिकार्ड में इसकी पहचान अलग - अलग दर्ज है। शिक्षा विभाग में गांव का नाम अल्लाहबास, राजस्व विभाग में इलाहाबाद और पंचायत विभाग में लाहाबास दर्ज है। स्थानीय स्तर पर भी गांव को अधिकतर लोग लाहाबास के नाम से पुकारते हैं।
More news from हरियाणा and nearby areas
- एसीबी ने सीएचसी पिनगवां के मेडिकल ऑफिसर और सहायक को रंगे हाथों पकड़ा संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली एंकर :- फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नूंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनगवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर और उसके सहायक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित मदद के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर बिजेन्दर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी। एसीबी के अनुसार डॉ. बीरपाल, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पिनगवां और उनके सहायक मोनू को थाना पिनगवां में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में सुविधा देने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की शिकायत एसीबी को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1
- झारोकड़ी गांव में घर में घुसे चोर, मोबाइल-घड़ी और 15 हजार रुपये चोरी; एक आरोपी काबू नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र के झारोकड़ी गांव में आज बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे भरतलाल नंबरदार के घर में दो चोर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर से दो मोबाइल फोन, एक घड़ी और ₹15,000 चोरी कर लिए। भरतलाल नंबरदार ने बताया कि चोर पड़ोसी के घरों की तरफ से चढ़कर उनके घर में दाखिल हुए थे। चोरी करने के बाद आरोपी पड़ोसी के घर के बाहर लगे टीन के छप्पर पर कूदकर भागने लगे। परिजनों ने उनका पीछा किया तो एक आरोपी भागकर अपने घर में घुस गया। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले भी उनका मोबाइल चोरी हुआ था। बिछौर थाना प्रभारी सुखवीर यादव ने बताया कि आरोपी को मौके से काबू कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।1
- गुरुग्राम में तोड़फोड़ के खिलाफ हुई महापंचायत, RS बाठ को दी चेतावनी गुरुग्राम में तोड़फोड़ के खिलाफ हुई महापंचायत, RS बाठ को दी चेतावनी1
- *पलवल में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।* नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय से सामूहिक तौर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कमेटी चौक पर पुतला फूंक कर रोष जताया।1
- गुरुग्राम, 19 अगस्त 202613 मई के फैसले को लागू न करने के विरोध व हरियाणा सरकार की तानाशाही, हठधर्मिता , वादा खिलाफी व सरकार द्वारा मानी गई मांगों के पत्र जारी ना करने के विरोध में आज 14 वे दिन पुराने नगर निगम के कार्यालय में हड़ताल जारी रही : आज हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत व फायर के जिला प्रधान साहुन खान की अध्यक्षता में हुई संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। आज हड़ताल में हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंनद ने संबोधित करते हुए सरकार चेतावनी दी ओर कहा जब तक हरियाणा सरकार 13 मई के फैसले के अनुसार पे रोल के 1175 फायरमैनो व पालिका परिषद निगमों के 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करेंगे और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना व अन्य तमाम मानी गई मांगों के पत्र जारी हरियाणा सरकार नहीं करेगी तक यह हड़ताल पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगी। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार जिला प्रधान साहुन खान सम्मी बोहत,पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार फायर के जिला सचिव सुनील कुमार ने हड़ताली कर्मचारीयो को संबोधित करते हुए कहा विगत 11 वर्षों में बीजेपी की हरियाणा सरकार ने एक भी सीवर व सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती ना करके सफाई कार्य को ठेके में देकर, कच्ची नौकरी, कम वेतन में ज्यादा काम करवा कर वाल्मीकि समाज के गरीब सफाई कर्मचारीयो को ठेकेदारो का गुलाम बनाने का काम बीजेपी की हरियाणा सरकार कर रही है। जबकि 30 जून 2022 के पत्र अनुसार हरियाणा के तमाम सरकारी विभागों में सभी प्रकार के कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करके हरियाणा रोजगार कौशल निगम में समायोजित किया जा चुका है पालिका, परिषद, निगमों के सफाई और सीवर कर्मचारियों को ठेकेदारों के अधीन क्यों रखा जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा शहर में हड़ताल ,बरसात व गर्मी के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा है हरियाणा सरकार आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों एवं फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करने, सफाई-सीवर का ठेका समाप्त करने तथा नियमित भर्ती सहित अन्य मांगों पर सरकार 13 मई का फैसला अब लागू ना करके वादा खिलाफी कर रही है। आज हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को द्रोण रेहड़ी पटरी के संयोजक राजेंद्र सरोहा ने अपनी टीम सहित आकर समर्थन दिया और हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों की मांग जायज है सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान समय रहते करना चाहिए आज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य सह सचिव सुशीला देवी,उप प्रधान ज्ञान चंद, महिला प्रधान संगठन सचिव सीमा देवी, अनीता देवी, मीनू पिंकी, बबिता, कमला देवी, पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनिया देवी, पूर्व प्रधान राम सिंह , कैलाश सगेलिया , लाल चंद, ने सरकार पर वादा खिलीफि का आरोप लगाते कहा 13 मई को हुए समझौते को सरकार लागू न करके गरीब वाल्मीकि सफाई व सीवरमैन कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। फायर के राज्य प्रधान राजेंद्र सिं नध,उप प्रधान जोगिंदर व बसंत कुमार ने संयुक्त बयान देते हुए 13 मई के समझौते में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क तथा फायर विभाग के ड्राइवर एवं फायरमैन को 30 जून तक पक्का करने का वादा किया था। सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, तब तक बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन रुपए 15200 एवं श्रम कानूनों के सभी लाभ सुनिश्चित करने, लंबे समय से रिक्त पड़े सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के पदों पर नियमित भर्ती करने, एक्स-ग्रेशिया नीति की शर्तों में संशोधन कर कच्चे कर्मचारियों को उसका लाभ देने, 58 एवं 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कच्चे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं ₹5 लाख सम्मान राशि देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, गुरुग्राम के 3480 छटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को पुनः ड्यूटी पर लेने, सफाई कर्मचारियों को ₹5,000 जोखिम भत्ता तथा फायर कर्मचारियों को वर्दी एवं जोखिम भत्ता देने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर एवं भविष्य में शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को ₹50-50 लाख की सहायता राशि तथा नियमित नौकरी देने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के फायरमैंन मुकेश, कुलदीप, सतपाल , सुभाष, हरिओम व संगठन सचिव तेजपाल ने आरोप लगाया कि सरकार बार बार यूनियन नेताओं को मीटिंग बुला कर गुमराह कर रही है और सहमती बनी मांगों के संबंध में कोईवो आदेश जारी ना करके केवल आश्वासन देती रही है। सरकार के इस रवैये से नाराज होकर कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि 21 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती, तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी आज हड़ताली आज कर्मचारियों को सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार, व टूरिज्म के नेता वेदपाल ने भी समर्थन करते हुए संबोधित किया आज की हड़ताल सुरेंद्र बाल गुहैर, संजय चावरिया , प्रचार सचिव अनीता देवी, प्रेस सचिव विक्रम, दीपा मीनू देवी, पिंकी, कल्पना, संजीत, अनूप सिंह, कैलाश 3, गब्बर सिंह, दया चंद, कुलदीप, अशोक कुमार, धर्मेंद्र आदि ने संबोधित किया और सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। जारीकर्ता बसंत कुमार1
- गांव फाजिलपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई 🚨 | अवैध अतिक्रमण हटाया नगर निगम गुरुग्राम की जोन-1 इंफोर्समेंट टीम ने गांव फाजिलपुर में विशेष कार्रवाई करते हुए अस्थायी शेड, होटलों और सड़क किनारे किए गए अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाया। देखिए पूरी कार्रवाई का वीडियो।1
- एक गांव के तीन नाम, हर विभाग में अलग पहचान, आखिर कब होगा समाधान संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली एंकर :- नूँह जिले के एक गांव, लेकिन सरकारी रिकार्ड में तीन अलग - अलग नाम। करीब 24 वर्षों से चली आ रही इस विसंगति के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का वास्तविक नाम इलाहाबाद है, लेकिन अलग - अलग सरकारी विभागों के रिकार्ड में इसकी पहचान अलग - अलग दर्ज है। शिक्षा विभाग में गांव का नाम अल्लाहबास, राजस्व विभाग में इलाहाबाद और पंचायत विभाग में लाहाबास दर्ज है। स्थानीय स्तर पर भी गांव को अधिकतर लोग लाहाबास के नाम से पुकारते हैं।1
- Delhi Jaipur highwayNH 48 pachgaon ke pass canter gadi mein lagi Aag1