Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम जी दीक्षित पत्रकार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बाराबंकी के अवध मॉल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह* *बाराबंकी।* बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे आज बाराबंकी के अवध मॉल पहुंचे। उनके मॉल में पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अभिनेता ने लोगों से मुलाकात की और फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। मॉल में मौजूद लोगों में अभिनेता को अपने बीच पाकर काफी उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभिनेता ने कुछ देर मॉल में समय बिताया। *एंकर लिंक:* बाराबंकी के अवध मॉल में आज बॉलीवुड सितारे की झलक देखने को मिली। बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे अचानक अवध मॉल पहुंचे, जिसके बाद वहां फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। अमित दूबे मॉल में एंट्री करते हुए, लोगों की भीड़, फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए]* बाराबंकी के अवध मॉल की हैं। आज यहाँ बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे पहुंचे। अभिनेता को अपने बीच पाकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी ली। इस दौरान मॉल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।3
- आम जनता पर कार्रवाई, अपने कर्मचारियों पर कब? HSRP को लेकर यातायात पुलिस पर सवाल आम जनता पर कार्रवाई, अपने कर्मचारियों पर कब? HSRP को लेकर यातायात पुलिस पर सवाल लखनऊ। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़कों पर सख्ती का दावा करने वाली लखनऊ यातायात पुलिस के सामने अब अपने ही विभाग के कर्मचारियों से जुड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि यातायात पुलिस में तैनात कुछ कर्मचारी ऐसे वाहनों से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है। सवाल यह है कि जब आम वाहन चालकों के खिलाफ HSRP नंबर प्लेट नहीं होने पर कार्रवाई, चालान और वाहन जब्ती तक की कार्रवाई की जाती है, तो क्या यही नियम यातायात पुलिसकर्मियों पर भी लागू होता है? डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी लगातार यातायात नियमों का पालन कराने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देती हैं। ऐसे में विभाग के ही कर्मचारियों के वाहनों पर नियमों के पालन को लेकर सवाल उठना विभागीय कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। क्या यातायात पुलिस के कर्मचारियों को HSRP के नियम से कोई विशेष छूट मिली हुई है? यदि हां, तो वह छूट किस शासनादेश, विभागीय आदेश अथवा नियम के तहत है? और यदि ऐसी कोई छूट नहीं है, तो बिना HSRP नंबर प्लेट वाले विभागीय कर्मचारियों के वाहनों के खिलाफ आम वाहन चालकों की तरह कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जो पुलिस आम जनता को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती है, क्या उसके अपने कर्मचारियों पर भी वही नियम और वही कार्रवाई लागू होगी?1
- Suez india कंपनी के खिलाफ लोगो ने खोला मोर्चा लगातार गंदे पानी की समस्या से जनता परेशान लखनऊ Suez india कंपनी के खिलाफ लोगो ने खोला मोर्चा बाबू अड्डा इलाके में suez कंपनी का फूंका गया पुतला लगातार गंदे पानी की समस्या से जनता परेशान कई बार शिकायत के बाद भी लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी शिकायत का समाधान न होने से नाराज जनता सड़क पर उतरी सीएम आवास से महज कुछ मिनट की दूरी पर है बालू अड्डा उसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा जलकल विभाग जोन 1 का मामला1
- राजधानी लखनऊ में सोलर सिस्टम से जोड़ने एवं सोलर सिस्टम को समझने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित -दया शंकर यादव वृंदावन योजना लखनऊ 11 ,12,13 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों पीएम सूर्य घर योजना की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों को समझने एवं सिस्टम को सुधारने हेतु धन्यवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप सीएम केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति हुईं आप सभी लखनऊ वीडियो से निवेदन है कि पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित एवं सभी कंपनियों से मिलने का सुनहरा अवसर एवं सारी जानकारी एक छत के नीचे वृंदावन योजना के ग्राउंड सेक्टर 18 में प्राप्त कर सकते हैं कल तक 24 x 7 दयाशंकर यादव लखनऊ4
- 🚨 बंथरा विवाद मामले में दरोगा पर गिरी गाज............... लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र में दिनांक 09 सितंबर 2026 को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के निस्तारण में लापरवाही बरतने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में उपनिरीक्षक सचिन कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में पुलिस विभाग द्वारा विभागीय कार्यवाही प्रचलित किए जाने के साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी, लखनऊ द्वारा पूरे मामले को लेकर बाइट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी गई।1
- लखनऊ, 9 सितंबर। समाजवादी पार्टी द्वारा अपनी ड्रेस के रंग में बदलाव किए जाने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल ड्रेस या रंग बदलने से किसी राजनीतिक दल की विचारधारा और उसकी कार्यशैली नहीं बदलती। श्री बालाजी शक्तिपीठ, भूतनाथ, इंदिरानगर में श्रीकृष्ण छठी पूजा कार्यक्रम में पहुंचे संतोष सिंह ने कहा कि राजनीति में पहनावे और रंग से ज्यादा महत्वपूर्ण विचार, सिद्धांत और जनता के प्रति जवाबदेही होती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के ड्रेस में बदलाव को लेकर तंज कसते हुए कहा कि रंग बदलने से सोच नहीं बदलती, जनता सब देखती है। लखनऊ, 9 सितंबर। समाजवादी पार्टी द्वारा अपनी ड्रेस के रंग में बदलाव किए जाने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल ड्रेस या रंग बदलने से किसी राजनीतिक दल की विचारधारा और उसकी कार्यशैली नहीं बदलती। श्री बालाजी शक्तिपीठ, भूतनाथ, इंदिरानगर में श्रीकृष्ण छठी पूजा कार्यक्रम में पहुंचे संतोष सिंह ने कहा कि राजनीति में पहनावे और रंग से ज्यादा महत्वपूर्ण विचार, सिद्धांत और जनता के प्रति जवाबदेही होती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के ड्रेस में बदलाव को लेकर तंज कसते हुए कहा कि रंग बदलने से सोच नहीं बदलती, जनता सब देखती है।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- माल थाना क्षेत्र में नियम कानून के विपरीत रात दिन जारी खनन ब्रेकिंग माल थाना क्षेत्र में नियम कानून के विपरीत रात दिन जारी खनन माल थाना अंतर्गत पतौना के पास किया जारहा रात के अंधेरे में खनन जब्कि दिन में खनन की अनुमती लेकिन खनन अब भी जारी-सूत्र रात में खनन कार्य में लगे डम्फर ओवर लोड करचलरहे जिससे रोड पर चलना राहगीरो की परेसानी बढा़रहेहै। प्रसाशन के अधिकारी जानकर बने अंजान।1
- बाढ़ के पानी में बुजुर्ग महिला को कढ़ाई में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के सिनौली गांव से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव की गलियों में बाढ़ का पानी भरने के कारण एक ग्रामीण को बुजुर्ग महिला को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए नाव के बजाय कढ़ाई का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था और उन्हें उपचार के लिए सड़क तक पहुंचाना जरूरी था। गांव की गलियों में पानी भरा होने के साथ ही रास्ता संकरा होने के कारण बड़ी नाव वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में ग्रामीण ने कढ़ाई को ही अस्थायी नाव का रूप दिया। ग्रामीण ने बुजुर्ग महिला को कढ़ाई में बैठाया और बाढ़ के पानी से होकर उन्हें गांव की गली से मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ने गांव में जलभराव और ग्रामीणों की परेशानियों को भी सामने ला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी के बीच बीमार और बुजुर्ग लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामला कायमगंज के सिनौली गांव का बताया जा रहा है।1