Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवा कलाश्रम के द्वारा, थानेश्वर महोत्सव के अवसर पर, पटेल मैदान में, भव्य नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.महोत्सव का शुभारम्भ अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, समाज सेवी महेंद्र प्रधान, शिव शंकर महतो, अंटु ईश्वर, चेतना क्षांब ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर किया.
Anil shriwastav
युवा कलाश्रम के द्वारा, थानेश्वर महोत्सव के अवसर पर, पटेल मैदान में, भव्य नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.महोत्सव का शुभारम्भ अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, समाज सेवी महेंद्र प्रधान, शिव शंकर महतो, अंटु ईश्वर, चेतना क्षांब ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर किया.
- User6192Bibhutpur, Samastipur🙏on 17 December
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना परिसर में आगामी होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की। बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांति पूर्ण तरीके से मनाई जाए। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शराब पीने और बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी लगातार गश्त करेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन कमलेंद्र सिंह, फणींद्र राम, विनोद कुमार कुशवाहा, संदीप राय, मोहम्मद रिजवान, प्रमोद महतो, अब्दुल हकीम, विजय कुमार बैठा, मोहम्मद तनवीर आलम, राहुल झा, खुर्शीद आलम, अनिल सिंह बाबा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को होली एवं रमजान की बधाई दी। प्रशासन ने एक बार फिर आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं।1
- Post by JMBNEWS1
- अरवल जिले के कुर्था डाकबंगला में जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंसारुल हक ने उन्हें टोपी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने भी माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार रामकिशोर वर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा ने कहा कि वे पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए ईमानदारी से काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।1
- बिहार,समस्तीपुर बिहार की मौजूदा राजनीति पर माकपा विधायक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान BJP पर निशाना साधते हुए दिया तीखा बयान।1
- Post by Rajkumar Paswan1
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- Post by JMBNEWS1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के महमद्दीपुर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकेतु सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने रमजान के पाक महीने में हर साल की भांति इस साल भी रोजदारों के बीच दावते इफ्तार पार्टी किया आयोजन सैंकड़ों रोजदार ने की शिरकत।1
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में लापता व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला, सुधांशु कुमार पुत्र सुबोध ठाकुर ग्राम भुसारी छतौना का रहने वाला था पुलिस मामले की छानबीन में जुटी । #samaatipur1