सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर में तेज रफ्तार हाईवा का कहर, दो युवक गंभीर घायल; ग्रामीणों का सड़क पर हंगामा। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 आपात सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव निवासी नीतीश कुमार तथा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी नेताल मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए SH-106 पर आवागमन भी बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे बालू खनन के कारण पूरे क्षेत्र की स्थिति रेगिस्तान जैसी हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिक ट्रिप पूरा करने की होड़ में हाईवा चालक तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार ने भी विधानसभा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे खदान को बंद करने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना प्रभारी अर्चना कुमारी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- बिहार की राजनीति में एक बड़ा सवाल तेजी से चर्चा में है। करीब दो दशक तक बिहार की सत्ता संभालने वाले Nitish Kumar अब राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सवाल उठता है – बिहार की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी? क्या डिप्टी सीएम Samrat Choudhary बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं? आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक सफर, उनके फैसले पर नेताओं की प्रतिक्रिया और बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस।1
- Post by JMBNEWS1
- समस्तीपुर जिले में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक कैदी को सरकारी वाहन के अभाव में पैदल ही मंडल कारा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के आदेश पर चौकीदार उमेश पासवान कैदी को पैदल और टेम्पो का सहारा लेते हुए मंडल कारा तक लेकर गए। इस दौरान का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर थाना में सरकारी गाड़ी की व्यवस्था नहीं है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। लोगों का आरोप है कि ऐसी स्थिति कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि मामले को लेकर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। #समस्तीपुर #मोहनपुर_थाना #बिहार_पुलिस #वायरल_वीडियो #कानून_व्यवस्था #मंडल_कारा #सरकारी_लापरवाही #बिहार_न्यूज़ #SamastipurNews #BiharPolice #ViralVideo #BreakingNews 🚨📹1
- एंकर, नालंदा जिले के बिहार शरीफ और हिलसा व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान हजारों लोगों को लंबित मामलों से बड़ी राहत मिली। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस दौरान कुल 4292 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 243 रुपये का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए बिहार शरीफ व्यवहार न्यायालय में कुल 12 बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों के माध्यम से अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराया गया। इस दौरान कोर्ट में लंबित 2832 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 1420 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। लोक अदालत में कई महत्वपूर्ण क्लेम मामलों का भी समाधान हुआ। इनमें एक बुजुर्ग महिला धर्मशिला देवी के मामले में टाटा एआईजी कंपनी द्वारा किए गए 1 करोड़ 19 लाख रुपये के दावे को एडीजे वन बेंच के समक्ष सुनवाई के बाद 50 लाख रुपये में आपसी सहमति से सेटलमेंट किया गया। वहीं एक अन्य मामले में एचडीएफसी इंश्योरेंस से संबंधित बीना देवी के क्लेम मामले का भी निपटारा किया गया, जिसमें 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि पर समझौता हुआ। इसके अलावा मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित क्लेम मामलों में भी बड़ा समझौता हुआ। इसमें आश्रित बुजुर्ग महिला धर्मशिला देवी, जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष है, तथा उनके पिता जिनकी उम्र लगभग 90 वर्ष है, बेंच के समक्ष उपस्थित थे। इन मामलों में कुल मिलाकर 55 लाख 50 हजार रुपये की राशि पर समझौता किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान नालंदा न्यायाधीशालय के निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय भी व्यवहार न्यायालय पहुंचे और गठित बेंचों, न्यायालय कक्ष एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दावा कर्ता बिना सेटलमेंट के वापस नहीं जाना चाहिए। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, सुलभ और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को वर्षों से लंबित मामलों से राहत मिली और आपसी समझौते के जरिए विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हुआ।1
- ब्रेकिंग नालंदा: टाटा 407 से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद।अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश। धान की खाखरी के बोरे में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार।तेलमर पुलिस ने नूरसराय–तेलमर मार्ग पर की कार्रवाई।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर फीडर क्षेत्र में विद्युत चोरी मामले में आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज, 1.36 लाख रुपए का हुआ जुर्माना मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर फीडर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के तहत आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए दोषी पाया गया। जिसमें सभी आरोपितों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कुल 1, लाख 36 हजार,614 सो रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता राघवेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं पर पहले से ही विद्युत बिल बकाया था। बकाया भुगतान नहीं किए जाने के कारण विभाग द्वारा उनकी बिजली आपूर्ति पूर्व में ही काट दी गई थी। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने सर्विस वायर से बाईपास कनेक्शन जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग जारी था , जो विद्युत अधिनियम के तहत संगीन दंडनीय अपराध है। छापेमारी के दौरान जिन लोगों को आरोपित किया गया है, उनमें मदुदाबाद के राम इकबाल पासवान, टांडा के हरेंद्र ठाकुर व नीरज कुमार, तेतारपुर के अशोक राय, बोचहा खरीहनमा के रंजीत साह, कल्याणपुर बस्ती के अमरेश कुमार तथा फुलबरिया के अशर्फी महतो शामिल हैं। वहीं इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी करने वाले के विरुद्ध विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे उपभोक्ता स समय बकाया विद्युत बिल का भुगतान करें, ताकि क्षेत्र में निर्बाध और सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बनाए रखी जा सके। छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया, कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व) नवीन कुमार चौधरी, धीरज कुमार झा, औलाद हुसैन तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे।1
- Post by JMBNEWS1