समस्तीपुर में पुलिस व्यवस्था पर सवाल, कैदी को पैदल ले जाया गया मंडल कारा समस्तीपुर जिले में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक कैदी को सरकारी वाहन के अभाव में पैदल ही मंडल कारा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के आदेश पर चौकीदार उमेश पासवान कैदी को पैदल और टेम्पो का सहारा लेते हुए मंडल कारा तक लेकर गए। इस दौरान का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर थाना में सरकारी गाड़ी की व्यवस्था नहीं है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। लोगों का आरोप है कि ऐसी स्थिति कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि मामले को लेकर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। #समस्तीपुर #मोहनपुर_थाना #बिहार_पुलिस #वायरल_वीडियो #कानून_व्यवस्था #मंडल_कारा #सरकारी_लापरवाही #बिहार_न्यूज़ #SamastipurNews #BiharPolice #ViralVideo #BreakingNews 🚨📹

- समस्तीपुर जिले में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक कैदी को सरकारी वाहन के अभाव में पैदल ही मंडल कारा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के आदेश पर चौकीदार उमेश पासवान कैदी को पैदल और टेम्पो का सहारा लेते हुए मंडल कारा तक लेकर गए। इस दौरान का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर थाना में सरकारी गाड़ी की व्यवस्था नहीं है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। लोगों का आरोप है कि ऐसी स्थिति कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि मामले को लेकर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। #समस्तीपुर #मोहनपुर_थाना #बिहार_पुलिस #वायरल_वीडियो #कानून_व्यवस्था #मंडल_कारा #सरकारी_लापरवाही #बिहार_न्यूज़ #SamastipurNews #BiharPolice #ViralVideo #BreakingNews 🚨📹1
- बिहार,समस्तीपुर बिहार की मौजूदा राजनीति पर माकपा विधायक अजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान BJP पर निशाना साधते हुए दिया तीखा बयान।1
- पटना /बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव में करंट लगने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा 13 मार्च को उस समय हुआ जब महिला अपने घर के बाहर घरेलू कार्य कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार काम करने के दौरान महिला अचानक खुले पड़े बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और पहले घरेलू उपचार शुरू किया, लेकिन जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सुलेखा देवी (40 वर्ष), पति जमादार राय, निवासी देदौर गांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना के पदाधिकारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by JMBNEWS1
- अरवल जिले के कुर्था डाकबंगला में जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंसारुल हक ने उन्हें टोपी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने भी माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जदयू के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार रामकिशोर वर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा ने कहा कि वे पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए ईमानदारी से काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।1
- खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा ब्लॉक परिसर में दिव्यांग जनों के लिए एक नई सौगात दी गई है। यहाँ दिव्यांगजनों की सहायता के लिए एक नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय के माध्यम से दिव्यांग जनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता दी जाएगी। जो लोग अब तक योजनाओं से वंचित हैं, वे यहाँ आकर बिना किसी शुल्क के यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रेलवे कंसेशन सर्टिफिकेट, बैटरी चालित गाड़ी और मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन राशि जैसी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। कार्यालय के अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश और प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के सहयोग से इस कार्यालय की शुरुआत की गई है, ताकि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ से हुई, इसके बाद सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और खुशी के साथ अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। इस पहल से दिव्यांगजनों में नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- वकील के अधिकार का हनन वकील ही कर रहे है1
- बेगूसराय में मुख्यमंत्री Nitish Kumar की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले तैयार किए गए हेलीपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों को सांड को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की तैयारी चल रही थी। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।1