नालंदा लोक अदालत में न्याय का बड़ा दिन! 4292 मामलों का निपटारा, करोड़ों का सेटलमेंट, एंकर, नालंदा जिले के बिहार शरीफ और हिलसा व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान हजारों लोगों को लंबित मामलों से बड़ी राहत मिली। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस दौरान कुल 4292 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 243 रुपये का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए बिहार शरीफ व्यवहार न्यायालय में कुल 12 बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों के माध्यम से अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराया गया। इस दौरान कोर्ट में लंबित 2832 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 1420 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। लोक अदालत में कई महत्वपूर्ण क्लेम मामलों का भी समाधान हुआ। इनमें एक बुजुर्ग महिला धर्मशिला देवी के मामले में टाटा एआईजी कंपनी द्वारा किए गए 1 करोड़ 19 लाख रुपये के दावे को एडीजे वन बेंच के समक्ष सुनवाई के बाद 50 लाख रुपये में आपसी सहमति से सेटलमेंट किया गया। वहीं एक अन्य मामले में एचडीएफसी इंश्योरेंस से संबंधित बीना देवी के क्लेम मामले का भी निपटारा किया गया, जिसमें 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि पर समझौता हुआ। इसके अलावा मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित क्लेम मामलों में भी बड़ा समझौता हुआ। इसमें आश्रित बुजुर्ग महिला धर्मशिला देवी, जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष है, तथा उनके पिता जिनकी उम्र लगभग 90 वर्ष है, बेंच के समक्ष उपस्थित थे। इन मामलों में कुल मिलाकर 55 लाख 50 हजार रुपये की राशि पर समझौता किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान नालंदा न्यायाधीशालय के निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय भी व्यवहार न्यायालय पहुंचे और गठित बेंचों, न्यायालय कक्ष एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दावा कर्ता बिना सेटलमेंट के वापस नहीं जाना चाहिए। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, सुलभ और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को वर्षों से लंबित मामलों से राहत मिली और आपसी समझौते के जरिए विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हुआ।

- मुकेश साहनी ने निषाद समाज को लूटा। निषाद का अरबों खर्च करवा दिए नालंदा1
- Post by VN News Bihar1
- बिजली ,पानी, ख़राब सड़क की समस्या बस एक कॉल से होगी दूर ये नंबर तुरंत डायल करें1
- बिहार शरीफ के रांची रोड स्थित मीर कॉम्प्लेक्स में पवित्र रमज़ान उल मुबारक के मौके पर कांग्रेस के युवा नेता इंजीनियर टीपू एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीर अरशद के द्वारा भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में शहर के कई गणमान्य लोग, पत्रकार, वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, रोजेदार भाई और आम जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी लोगों ने एक साथ इफ्तार किया और देश, दुनिया तथा अपने शहर में अमन-चैन और शांति कायम रहने के लिए दुआ की।1
- Saharsa के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के एक इशारे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है। मंच से दिए गए इस संकेत को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि यह सिर्फ संयोग था या बिहार की राजनीति में किसी नए संकेत की शुरुआत।1
- तेलमर थाना अन्तर्गत अंतर्राज्यीय शराब तस्कर एवं कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी एवं विदेशी शराब की बरामदगी... दिनांक-13.03.2026 के संध्या करीब 18:50 बजे तेलमर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक उजला रंग का टाटा 407 ट्रक रजि० नं0-BR11GD9364 पर विदेशी शराब लेकर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष तेलमर द्वारा सशस्त्र के साथ सालेपुर-करौटा मार्ग में वनगच्छा के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग प्रारभ की गयी। चेकिंग के दौरान टाटा 407 ट्रक रजि० नं0-BR11GD9364 को रोककर उस में सवार चालक एवं उपचालक से ट्रक में लद्दे सामान के बारे में पूछा गया तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके उपरांत उक्त ट्रक की विधिवत तलाशी ली गयी तो धान की खखरी के बोरा के नीचे छिपाकर 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब एवं ट्रक को विधिवत जब्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति 1- दिलीप कुमार पासवान उम्र 38 वर्ष पिता बलदेव हजरा सा०-बेलडी थाना-बैंगाबाद, 2 विकाश सिंह उम्र 35 वर्ष पिता-लखन सिंह सा०-पचमवा बोरा थाना-गिरिडीह दोनों जिला गिरिडीह (झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाला गया तो पाया गया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अंतर्राज्यीय शराब तस्कर है और हत्या कांड का फिरार अभियुक्त है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त झिरपानी (राउलकेला उड़ीसा) थाना कांड सं0-45/24 दिनांक-08.03.2024 धारा-364/379/302 भा०द०वि० में वांछित हैं। तत्पश्चात इस संबंध में तेलमर थाना कांड सं0-18/26 दिनांक-13.03.2026 धारा-318 (4) /338/336(3)/340(2) बी०एन०एस० एवं 30 (a)/41/47 विगहार मद्यनिषेध एवं उत्पादन अधि0-2022 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थान किया जा रहा है। > बरामदगी ⅰ. कुल 150 कार्टुन (केन बीयर) कुल 3598 बोतल विदेशी शराब (1799 लीटर) ii. एक उजला रंग का टाटा 407 ट्रक रजि० नं0-BR11GD9364, चेचिस नं0-MAT804702M8F08727 iii. एक नोकिया मोबाईल एवं ₹2200 रू० नगद गिरफ्तारी 1. दिलीप कुमार पासवान उम्र 38 वर्ष पिता-बलदेव हजरा सा०-बेलडी थाना-बैंगाबाद, 2. विकाश सिंह उम्र 35 वर्ष पिता-लखन सिंह सा०-पचमवा बोरा थाना गिरिडीह दोनों जिला गिरिडीह (झारखंड) > छापामारी टीम के सदस्यगणः- 1. पु०अ०नि० चन्द्रशेखर कुमार थानाध्यक्ष तेलमर थाना 2. पु०अ०नि० अमर सिंह तेलमर थाना। 3. स०अ०नि० धीरज कुमार तेलमर थाना 4. सि0/1317 मधुवन कुमार मोहित तेलमर थाना 5. म०सि०/914 अर्धनागनी कुमारी तेलमर थाना1
- नालंदा के मिर्जापुर में ज/मकर हुई मा/रपीट,बचाव करने गई आशा कार्यकर्ता को भी पी/टा,बेटा भी घा/यल..!!1
- तेजस्वी पर जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष का तीखा प्रहार।कहा बिहार की चिंता छोड़ दे,अपने घर का चिंता करे। नालंदा1
- नालंदा जिला मुख्यालय स्थित बिहार शरीफ शहर के सोगरा हाई स्कूल प्लस टू में पवित्र रमज़ान-उल-मुबारक के शुभ अवसर पर स्कूल के सचिव मोहम्मद आफताब आलम द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीर साहब सैय्यद सरफुद्दीन फिरदौस ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान बीवी सोगरा के परिचय से संबंधित एक शिलापट्ट का भी उद्घाटन किया गया, ताकि यहां आने वाले लोगों को बीवी सोगरा के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानकारी मिल सके। यह भी बताया गया कि आज से लगभग 100 वर्ष पहले एक महिला ने जो कार्य कर दिखाया था, वह आज के आधुनिक दौर में भी कई पुरुषों के लिए प्रेरणा का विषय है।1