Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा
More news from मैहर and nearby areas
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज मंगलवार के संध्या कालीन श्रृंगार के दर्शन🙏2
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा1
- छोटी सी उम्र मे संकल्प बाल,सृष्टि गुलाटी, ने नाश मुक्त मेरे भारत देश *छोटी उम्र, बड़ा संकल्प: बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी के नेतृत्व में 'नशा मुक्त मेरा भारत – नशा मुक्त मेरा हरियाणा' अभियानं*। "हरियाणा की बेटी सृष्टि गुलाटी बनीं ‘नशा मुक्त मेरा भारत – नशा मुक्त मेरा हरियाणा’ अभियान का सशक्त चेहरा" "नशा मुक्त मेरा भारत, नशा मुक्त मेरा हरियाणा" का संदेश लेकर बाल समाजसेविका *सृष्टि गुलाटी* हरियाणा में नशे के खिलाफ एक जन-जागरूकता क्रांति की कमान संभाल रही हैं। कम उम्र में ही समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी सृष्टि, अपने हाथों से तैयार किए गए प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और अभिभावकों तक पहुंच रही हैं। हाल ही में फरीदाबाद में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सृष्टि ने कहा, *"बचपन की मुस्कान बचानी है तो नशे की आदत मिटानी होगी। नशा करेगा नुकसान, शिक्षा दिलाएगी सम्मान। जीवन अनमोल है, इसे नशे में नहीं, अच्छे कार्यों में लगाइए। नशा छोड़ो, मुस्कान जोड़ो और नशे से हमेशा दूर रहो।"* उनके ये शब्द आज प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। *समाज सेवा में मिशन मोड पर सृष्टि गुलाटी* सिर्फ नशा मुक्ति ही नहीं, सृष्टि गुलाटी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी लगातार अभियान चला रही हैं। उनका मानना है कि *"हर बच्चा सुरक्षित रहे, हर युवा अपने सपनों को पूरा करे और हर परिवार नशे जैसी सामाजिक बुराई से मुक्त हो।"* केंद्र सरकार के "नशा मुक्त भारत अभियान" की भावना को आगे बढ़ाते हुए सृष्टि, जनभागीदारी और युवाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दे रही हैं। वह बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्रसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। *सृष्टि गुलाटी की अपील* सृष्टि ने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि हमें भारत को विकसित और स्वस्थ राष्ट्र बनाना है, तो हर व्यक्ति को नशे के विरुद्ध आवाज़ उठानी होगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से संकल्प लेने का आग्रह किया। *संदेश:* *"आइए, मिलकर संकल्प लें —* *नशा मुक्त मेरा भारत, नशा मुक्त मेरा हरियाणा।* *यही स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित भारत की सच्ची पहचान है।"* सृष्टि गुलाटी के इस अभियान को समाज के सभी वर्गों से भरपूर समर्थन मिल रहा है और यह उम्मीद की जा रही है कि यह आंदोलन हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।2
- अमिलिया गाव मे किसान के कुएं में दिखा मगरमच्छ,गांव मे मचा हड़कंप। कुआं से निकाला जा रहा पानी, कुआं खाली होने पर ही वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू। *अमिलिया गाव मे किसान के कुएं में दिखा मगरमच्छ,गांव मे मचा हड़कंप।* *कुआं से निकाला जा रहा पानी, कुआं खाली होने पर ही वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू।* रामनगर मैहर-- मैहर जिले के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत अमिलिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के कुएं में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ के कुएं में होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौका स्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर उपस्थित हो गई। कुएं में पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कुएं का पानी खाली कराया जा रहा जिससे रेस्क्यू का कार्य शुरू किया जा सके। वन विभाग की पूरी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है,मगरमच्छ का रेस्क्यू अभियान की तैयारी हो चुकी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कुएं के आसपास भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू टीम के कार्य दौरान सहयोग करें।1
- मैहर मां शारदा शक्तिपीठ प्रधान पुजारी पवन पाण्डेय (दाऊ जी सरकार) को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं विशेष बधाई मां शारदे की कृपा हमेशा इन पर बनी रहे💐💐💐💐🚩।। *जय हो माई की* मैहर मां शारदा शक्तिपीठ प्रधान पुजारी पवन पाण्डेय (दाऊ जी सरकार) को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं विशेष बधाई मां शारदे की कृपा हमेशा इन पर बनी रहे💐💐💐💐🚩।। *जय हो माई की*2
- *रामदत्त दाहिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी* *सतना* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के *मंडल मौहारी कटरा के मीडिया प्रभारी* के रूप में सराहनीय कार्य करने वाले *श्री रामदत्त दाहिया* को अब सतना जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष *श्री राजेन्द्र दाहिया जी* के स्नेह से जारी इस नियुक्ति पत्र में रामदत्त दाहिया के पार्टी के प्रति समर्पण और मंडल स्तर पर किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का मीडिया दायित्व सौंपा गया है। *नेतृत्व के प्रति आभार* इस नियुक्ति पर रामदत्त दाहिया ने प्रदेश अध्यक्ष *श्री हेमन्त खंडेलवाल जी*, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष *श्री भगवान सिंह परमार जी*, संगठन प्रभारी *श्री विजय दुबे जी*, *श्री जी.एस. ठाकुर जी*, जिला अध्यक्ष *पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय जी*, सतना सांसद *श्री गणेश सिंह जी* एवं रामपुर बघेलान विधायक *श्री विक्रम सिंह 'विक्की भैया'* मंडल मौहारी कटरा अध्यक्ष *जितेंद्र मिश्रा* के प्रति आभार व्यक्त किया। *पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई* नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष *श्री लक्ष्मण रावत*, ओबीसी जिला मंत्री *संदीप वर्मा* भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य *श्री शिवभानु सिंह बघेल*, जनपद सदस्य *प्रजेश द्विवेदी* जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा *श्री पुष्पराज कुशवाहा*, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा *ब्रजेश कुमार चौधरी* मंडल उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद कपालपुर *शैलेंद्र दाहिया* *राज कृष्ण अग्निहोत्री* मंडल महामंत्री *श्री बद्री दाहिया*,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी *रामप्रसाद साहू* केमार सरपंच प्रतिनिधि *श्री बृजेश सेन*, मंडल आईटी सेल प्रभारी *ध्रुव सिंह* श्री प्रदुम दाहिया, मंटू प्रताप सिंह ,रितेश दाहिया, नितिन दाहिया, अभय सेन, राज दाहिया, * *श्री दीपक दहिया* एवं *श्री सुनील दहिया शिव सिंह* सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रामदत्त दाहिया को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रामदत्त दाहिया ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और अनुसूचित जाति समाज को पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करूंगा। *रामदत्त दाहिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी* *सतना* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के *मंडल मौहारी कटरा के मीडिया प्रभारी* के रूप में सराहनीय कार्य करने वाले *श्री रामदत्त दाहिया* को अब सतना जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष *श्री राजेन्द्र दाहिया जी* के स्नेह से जारी इस नियुक्ति पत्र में रामदत्त दाहिया के पार्टी के प्रति समर्पण और मंडल स्तर पर किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का मीडिया दायित्व सौंपा गया है। *नेतृत्व के प्रति आभार* इस नियुक्ति पर रामदत्त दाहिया ने प्रदेश अध्यक्ष *श्री हेमन्त खंडेलवाल जी*, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष *श्री भगवान सिंह परमार जी*, संगठन प्रभारी *श्री विजय दुबे जी*, *श्री जी.एस. ठाकुर जी*, जिला अध्यक्ष *पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय जी*, सतना सांसद *श्री गणेश सिंह जी* एवं रामपुर बघेलान विधायक *श्री विक्रम सिंह 'विक्की भैया'* मंडल मौहारी कटरा अध्यक्ष *जितेंद्र मिश्रा* के प्रति आभार व्यक्त किया। *पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई* नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष *श्री लक्ष्मण रावत*, ओबीसी जिला मंत्री *संदीप वर्मा* भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य *श्री शिवभानु सिंह बघेल*, जनपद सदस्य *प्रजेश द्विवेदी* जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा *श्री पुष्पराज कुशवाहा*, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा *ब्रजेश कुमार चौधरी* मंडल उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद कपालपुर *शैलेंद्र दाहिया* *राज कृष्ण अग्निहोत्री* मंडल महामंत्री *श्री बद्री दाहिया*,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी *रामप्रसाद साहू* केमार सरपंच प्रतिनिधि *श्री बृजेश सेन*, मंडल आईटी सेल प्रभारी *ध्रुव सिंह* श्री प्रदुम दाहिया, मंटू प्रताप सिंह ,रितेश दाहिया, नितिन दाहिया, अभय सेन, राज दाहिया, * *श्री दीपक दहिया* एवं *श्री सुनील दहिया शिव सिंह* सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रामदत्त दाहिया को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रामदत्त दाहिया ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और अनुसूचित जाति समाज को पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करूंगा।1
- शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की हो बात ! शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की हो बात !1
- ताला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 61 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ (मैहर / अमरपाटन) मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर भड़री मोड़ पर घेराबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि भड़री गांव की ओर से दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल (MP19ZG1145) पर अवैध शराब लादकर ताला-अमरपाटन मुख्य मार्ग की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ताला थाना पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और भड़री मोड़ पर घेराबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार, चालक चढ़ा हत्थे चेकिंग के दौरान कुछ समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब बाइक को रोकने का इशारा किया, तो उस पर पीछे बैठा युवक बाइक से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों की तरफ भाग निकला। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चला रहे युवक को मौके पर ही धर दबोचा। 61.380 लीटर अवैध शराब जब्त, कीमत ₹28,335 गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राकेश यादव (26 वर्ष), निवासी रामगढ़ (थाना ताला) बताया। उसने भागने वाले अपने साथी का नाम संदीप केवट, निवासी रामगढ़ बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई: 300 पाउच देशी प्लेन शराब (मात्रा: 54 लीटर) 41 शीशी गोवा व्हिस्की (मात्रा: 7.380 लीटर) कुल बरामद शराब: 61.380 लीटर (अनुमानित कीमत ₹28,335) जब्त वाहन: काले रंग की मोटरसाइकिल (MP19ZG1145) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने आरोपी राकेश यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी संदीप केवट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।1