logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना ड्यूटी का शिक्षकों ने किया बहिष्कार, बीआरसी में सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों ने जनगणना कार्य में लगाए जाने का विरोध करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीआरसी) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार गैर-शैक्षिक कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।प्रहलाद सिंह कुशवाहा,अरुण यादव,शैलेन्द्र तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने ज्ञापन देते हुए कहा गया कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों का विद्यालय में रहना आवश्यक है, लेकिन उन्हें जनगणना जैसे अन्य विभागीय कार्यों में लगाकर मूल दायित्व से दूर किया जा रहा है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा कार्य को प्राथमिकता देते हैं और इस प्रकार के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे। ज्ञापन के साथ कई शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी दर्ज कराया।शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव से मांग करते हुए कहा कि गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखते हुए केवल शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने साथ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।इस दौरान नागेंद्र पांडे,सुधा,पूजा,अनुराधा,शीलू,गुरुचरण,पवन,अमीन मोहम्मद,नरेंद्र,आदर बाबू,नन्हे,मनोज, शशि पाल रेखा कुमारी संगीता सीमा आरती दुर्गेश कुमारी प्रमिला प्रेमलता मीरा आशा नीतू पूजा पूनम, वर्षा स्वास्थ्य कुसमा संध्या साधना सुधा भावना पूजा रामलखन सूबेदार संतोष कुमार अल्पना पूजा सहित आधा सैकड़ा शिक्षक मौजूद रहे।

1 day ago
user_Prabhakar Awasthi
Prabhakar Awasthi
Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
1 day ago
6069f1da-db4b-4b2e-8ab0-64dd29923d1b

जनगणना ड्यूटी का शिक्षकों ने किया बहिष्कार, बीआरसी में सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों ने जनगणना कार्य में लगाए जाने का विरोध करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीआरसी) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार गैर-शैक्षिक कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।प्रहलाद सिंह कुशवाहा,अरुण यादव,शैलेन्द्र तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने ज्ञापन देते हुए कहा गया कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों का विद्यालय में रहना आवश्यक है, लेकिन उन्हें जनगणना जैसे अन्य विभागीय कार्यों में लगाकर मूल दायित्व से दूर किया जा रहा है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा कार्य को प्राथमिकता देते हैं और इस प्रकार के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे। ज्ञापन के साथ कई शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी दर्ज कराया।शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव से मांग करते हुए कहा कि गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखते हुए केवल शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने साथ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।इस दौरान नागेंद्र पांडे,सुधा,पूजा,अनुराधा,शीलू,गुरुचरण,पवन,अमीन मोहम्मद,नरेंद्र,आदर बाबू,नन्हे,मनोज, शशि पाल रेखा कुमारी संगीता सीमा आरती दुर्गेश कुमारी प्रमिला प्रेमलता मीरा आशा नीतू पूजा पूनम, वर्षा स्वास्थ्य कुसमा संध्या साधना सुधा भावना पूजा रामलखन सूबेदार संतोष कुमार अल्पना पूजा सहित आधा सैकड़ा शिक्षक मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
    2
    बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 ​क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! ​पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 ​#Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview
    1
    अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤
​क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में!
​पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇
​#Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा
    1
    बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू रसूलाबाद कानपुर देहात। तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया। रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।
    2
    किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू
रसूलाबाद कानपुर देहात।
तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया।
रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    36 min ago
  • सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो किया।
    1
    सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो किया।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज नगर पालिका परिषद झींझक मे बिशाल यात्रा मान्यबर डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर निकाली गई
    2
    आज नगर पालिका परिषद झींझक मे बिशाल यात्रा मान्यबर डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर निकाली गई
    user_Sandeep verma
    Sandeep verma
    पत्रकार Rasulabad, Kanpur Dehat•
    5 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। ​इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ​मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? ​इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 ​#Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews
    1
    छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया।
​इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
​मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा?
​इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇
​#Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.