बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में
उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
- बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।2
- संविधान के रचियता डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गईं cp maurya मानवी समय न्यूज़ हरदोई जनपद के संडीला नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा इमलियाबाग मैनचेस्टर मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए बेगमगंज में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की एवं समस्त सभासदों द्वारा स्वागत किया गया, वहीं किला मार्केट के पास पूर्व सभासद लताफत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, शुभम गुप्ता एवं अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), बबलू कुमार (सभासद उपाध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा सतीश कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संडीला कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम सफल बनाने में पुलिस महकमा नजर आया भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक समानता, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब के विचार हमें एक सशक्त व समतावेशी भारत बनाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहें।शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो! बाबासाहेब के इन महान विचारों के साथ अंबेडकर। आइए उनके आदर्शों को अपनाएं। समता, स्वतंत्रता एवं न्याय बंधुत्ता के प्रबल समर्थक डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को कोटि-कोटि नमन। संविधान निर्माता को सलाम, जिन्होंने हमें समानता का अधिकार दिया।समाज में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है सभी एक समान है जैसा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में लिखा है "We, the People of India" यानि कि हम सब पूरा समाज जिसमें हर वर्ग है सभी भारतीय है और एक समान है बाबासाहेब के विचारों का सार: सामाजिक समरसता और समानता। शिक्षा को नारी सशक्तिकरण का हथियार मानना। न्यायपूर्ण समाज का निर्माण । पुनः आप सभी को बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर जयंती "जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।" - डॉ. भीमराव शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट :- शशिकान्त व्हाट्सऐप :- 9621210326 ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती के अवसर पर संडीला नगर में ‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति’ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर के करीब 12 बजे इमलियाबाग मैदान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—सदर बाजार, छोटा चौराहा, किला मार्केट और गल्ला मंडी होते हुए बेगमगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। दोपहर लगभग 3 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे रास्ते “जय भीम” के नारों से नगर गुंजायमान रहा और भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। शोभायात्रा के स्वागत में नगर के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की व सभासदों, किला मार्केट में पूर्व सभासद लताफत तथा गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, शुभम गुप्ता और डॉ. अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। ‘किशन बर्तन भंडार’ के निकट व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर डॉ. अनुराग त्रिपाठी, अक्षत अक्षीत गुप्ता, आकाश पांडे समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों—मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), बबलू कुमार (उपाध्यक्ष/सभासद), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और न्यायपूर्ण राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल, कस्बा चौकी प्रभारी सहित बृजेश कुमार, धर्मेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया।1
- कन्नौज: जनपद में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुडहा गांव से शुरू होकर मीरपुर, काजीपूर्वा और मजपूर्वा होते हुए गुरसहायगंज में सकुशल संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया। इस यात्रा में रोहित गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम और अनुज कठेरिया समेत क्षेत्र के कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजक अनुज भाई (मीरपुर टेंट वाले) ने बताया कि इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 #Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview1
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1