logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आमने सामने डम्फर की जोरदार टक्कर के बाद दोनों डम्फर जा घुसे नाले मे झींझक कानपुर देहात झींझक से मंगलपुर रोड पर ग्राम सुरासी के पास आमने सामने दो डम्फर मे हुई टक्कर के बाद दोनों डम्फर नाले मे जा गिरे दोनों डम्फर के ड्राइवर को हल्की चोट आई है

6 hrs ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

आमने सामने डम्फर की जोरदार टक्कर के बाद दोनों डम्फर जा घुसे नाले मे झींझक कानपुर देहात झींझक से मंगलपुर रोड पर ग्राम सुरासी के पास आमने सामने दो डम्फर मे हुई टक्कर के बाद दोनों डम्फर नाले मे जा गिरे दोनों डम्फर के ड्राइवर को हल्की चोट आई है

  • user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
    puliya sakriy hai
    32 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ऑटो से उतरते समय गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी पूनम अपने मायके पुखरायां से ससुराल लौट रही थी। राजपुर-मुगल मार्ग पर ऑटो से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजपुर चौकी के हेड कांस्टेबल विवेक तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जी.पी. द्विवेदी ने महिला का उपचार शुरू किया। काफी देर बाद महिला को होश आ गया, जिसके बाद उसने अपनी पहचान पूनम के रूप में बताई। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। राजपुर चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि महिला स्वास्थ्य है और उसे घर भेज दिया गया है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ऑटो से उतरते समय गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी पूनम अपने मायके पुखरायां से ससुराल लौट रही थी। राजपुर-मुगल मार्ग पर ऑटो से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजपुर चौकी के हेड कांस्टेबल विवेक तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जी.पी. द्विवेदी ने महिला का उपचार शुरू किया।
काफी देर बाद महिला को होश आ गया, जिसके बाद उसने अपनी पहचान पूनम के रूप में बताई। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। राजपुर चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि महिला स्वास्थ्य है और उसे घर भेज दिया गया है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • औरैया पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंदर ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को बेहतर बताया। उन्होंने आईजीआरएस में लगातार तीन बार प्रथम स्थान मिलने पर टीम को बधाई दी। साइबर अपराध व गैंगस्टर कार्रवाई को प्रदेश स्तर पर सराहनीय बताते हुए कहा कि साइबर गैंगस्टर का पहला मुकदमा औरैया में दर्ज हुआ। साथ ही गौकशी नेटवर्क पर कार्रवाई में 30 आरोपियों की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताया।
    2
    औरैया पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंदर ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को बेहतर बताया। उन्होंने आईजीआरएस में लगातार तीन बार प्रथम स्थान मिलने पर टीम को बधाई दी। साइबर अपराध व गैंगस्टर कार्रवाई को प्रदेश स्तर पर सराहनीय बताते हुए कहा कि साइबर गैंगस्टर का पहला मुकदमा औरैया में दर्ज हुआ। साथ ही गौकशी नेटवर्क पर कार्रवाई में 30 आरोपियों की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताया।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर बोला तीखा हमला। कहा- औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया। बोले- भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी, सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कर रही है काम। निषाद समाज को लेकर बोले- भाजपा में पहले से कई बड़े निषाद नेता है मौजूद। डीजल-पेट्रोल मुद्दे पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”
    1
    औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर बोला तीखा हमला।
कहा- औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया।
बोले- भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी, सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कर रही है काम। निषाद समाज को लेकर बोले- भाजपा में पहले से कई बड़े निषाद नेता है मौजूद। डीजल-पेट्रोल मुद्दे पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ऑटो से उतरते समय गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी पूनम अपने मायके पुखरायां से ससुराल लौट रही थी। राजपुर-मुगल मार्ग पर ऑटो से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजपुर चौकी के हेड कांस्टेबल विवेक तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जी.पी. द्विवेदी ने महिला का उपचार शुरू किया। काफी देर बाद महिला को होश आ गया, जिसके बाद उसने अपनी पहचान पूनम के रूप में बताई। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। राजपुर चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि महिला स्वास्थ्य है और उसे घर भेज दिया गया है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ऑटो से उतरते समय गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सिलहरा गांव निवासी पूनम अपने मायके पुखरायां से ससुराल लौट रही थी। राजपुर-मुगल मार्ग पर ऑटो से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजपुर चौकी के हेड कांस्टेबल विवेक तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर जी.पी. द्विवेदी ने महिला का उपचार शुरू किया।
काफी देर बाद महिला को होश आ गया, जिसके बाद उसने अपनी पहचान पूनम के रूप में बताई। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। राजपुर चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि महिला स्वास्थ्य है और उसे घर भेज दिया गया है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन, समूह सखियों को मिला प्रमाण पत्र* *NEWS NATION 81* *संवाददाता - सुभाष चन्द्र राणा* औरैया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों—भाग्यनगर, औरैया, अजीतमल, अछल्दा, विधूना, सहार, ऐरवाकटरा व कुदरकोट—की समूह सखियों के लिए आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 25 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अजीतमल के निकट राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मॉड्यूलर-1, 2, 3 एवं 4 के अंतर्गत समूह सखियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यवहारिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे वे अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें। समापन अवसर पर असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज श्री दीपक कुशवाहा, DRP विधा सिंह सेंगर, श्री डी.के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर), सुरेश चंद्र, साधना एवं अंजली, सुमन , अवनीश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के चौथे एवं अंतिम दिन सभी प्रतिभागी समूह सखियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय सखियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए और उन्होंने इस प्रशिक्षण को अपने जीवन व कार्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समूह सखियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण विकास की दिशा में उन्हें सशक्त करना रहा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
    4
    *चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन, समूह सखियों को मिला प्रमाण पत्र*
*NEWS NATION 81*
*संवाददाता - सुभाष चन्द्र राणा*
औरैया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों—भाग्यनगर, औरैया, अजीतमल, अछल्दा, विधूना, सहार, ऐरवाकटरा व कुदरकोट—की समूह सखियों के लिए आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
यह प्रशिक्षण 25 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अजीतमल के निकट राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मॉड्यूलर-1, 2, 3 एवं 4 के अंतर्गत समूह सखियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यवहारिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे वे अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।
समापन अवसर पर असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज श्री दीपक कुशवाहा, DRP विधा सिंह सेंगर, श्री डी.के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर), सुरेश चंद्र, साधना एवं अंजली, सुमन , अवनीश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षण के चौथे एवं अंतिम दिन सभी प्रतिभागी समूह सखियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय सखियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए और उन्होंने इस प्रशिक्षण को अपने जीवन व कार्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समूह सखियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण विकास की दिशा में उन्हें सशक्त करना रहा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरैया की कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है, जबकि सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” की बात दोहराते हुए सपा पर डीजल-पेट्रोल को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरैया की कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है, जबकि सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” की बात दोहराते हुए सपा पर डीजल-पेट्रोल को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.