logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना डेरापुर क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले में मारपीट,मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद,भीड़ ने युवक को पीटा,प्रशासन की मौजूदगी में हुई घटना, जांच जारी

2 hrs ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना डेरापुर क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले में मारपीट,मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद,भीड़ ने युवक को पीटा,प्रशासन की मौजूदगी में हुई घटना, जांच जारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त
मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा।
हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_Thana क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले के दौरान हुई मारपीट। ➡️घायल युवक ने बताया कि दर्शकों द्वारा जबरदस्ती मंच पर चढ़ने की कोशिश की जा रही थी। ➡️जिस कारण भीड़ ने युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। ➡️मारपीट के दौरान युवक को आई गंभीर चोटें। ➡️प्रशासन के मौजूदगी में हुई मारपीट। ➡️दर्शकों ने वीडियो बना किया वायरल।
    1
    #kanpurdehat_Big_Breaking
➡️ #Derapur_Thana क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले के दौरान हुई मारपीट।
➡️घायल युवक ने बताया कि दर्शकों द्वारा जबरदस्ती मंच पर चढ़ने की कोशिश की जा रही थी।
➡️जिस कारण भीड़ ने युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
➡️मारपीट के दौरान युवक को आई गंभीर चोटें।
➡️प्रशासन के मौजूदगी में हुई मारपीट।
➡️दर्शकों ने वीडियो बना किया वायरल।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
    1
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    22 min ago
  • डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
    1
    डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.