कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए आज कैम्प कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब (जिम) का शानदार आगाज हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आधुनिक उपकरणों से लैस यह जिम पुलिस बल की कार्यक्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।2
- औरैया में डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश औरैया में पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने गार्द की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस और शिकायत प्रकोष्ठ के अभिलेखों की जांच कर उनके रखरखाव व कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यालयी कार्यों को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जनोन्मुखी बनाया जाए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव लिए गए। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया जनपद में भूमि विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली औरैया में प्रार्थनापत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित अंशुमान अवस्थी पुत्र विष्णु चंद्र निवासी विधिचंद्र ने बताया कि उसका 60×50 वर्गफीट का एक प्लॉट मोहल्ला पढीन दरवाजा में स्थित है। आरोप है कि पड़ोसी एवं उसके परिजन उक्त प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस द्वारा कब्जा हटवाया जा चुका है। बताया गया कि हाल ही में आरोपी फिर से अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था। इसी रंजिश के चलते नामजद आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ फफूँद रोड चौराहे के पास शनिवार की रात करीब 8:30 बजे पीड़ित की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायर कर दिया जो निशाना चूक गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिससे आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपी एक बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल ने रविवार को 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है।1
- श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण,किया गया इस दौरान महोदय द्वारा गार्द की सलामी ली गयी उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना दिबियापुर परिसर स्थित नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र व नवनिर्मित मैस का उद्घाटन किया गया तथा थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, थाना कार्यालय, शस्त्रागार,बैरिक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई एवं खड़े वाहनों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा द्वारा जनसुनवाई की गयी तथा जन शिकायतों को गम्भीरता से सुनने एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण भी मौजूद रहे।1
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।1
- Post by दिलीप कुमार1