डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_Thana क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले के दौरान हुई मारपीट। ➡️घायल युवक ने बताया कि दर्शकों द्वारा जबरदस्ती मंच पर चढ़ने की कोशिश की जा रही थी। ➡️जिस कारण भीड़ ने युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। ➡️मारपीट के दौरान युवक को आई गंभीर चोटें। ➡️प्रशासन के मौजूदगी में हुई मारपीट। ➡️दर्शकों ने वीडियो बना किया वायरल।1
- दिबियापुर,औरैया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने रविवार को थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुँचने पर महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 'मिशन शक्ति 5.0' के अंतर्गत नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए बनी नई मैस का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और बैरकों की स्थिति जांची। साथ ही, थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।3
- द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय1
- डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।1