सुरासी गांव के पास तीन कंटेनरों की भिड़ंत, दो खड्ड में गिरे,बड़ा हादसा टला, एक घंटे तक यातायात बाधित रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_Thana क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले के दौरान हुई मारपीट। ➡️घायल युवक ने बताया कि दर्शकों द्वारा जबरदस्ती मंच पर चढ़ने की कोशिश की जा रही थी। ➡️जिस कारण भीड़ ने युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। ➡️मारपीट के दौरान युवक को आई गंभीर चोटें। ➡️प्रशासन के मौजूदगी में हुई मारपीट। ➡️दर्शकों ने वीडियो बना किया वायरल।1
- राजपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया नगर निवासी इश्तियाक गुरुवार देर रात अपने घर से साली के यहां मुगल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी शाहरुख पुत्र भोले ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी शाहरुख ने इश्तियाक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने अपने बेटे से माफी नहीं मंगवाई तो वह उन्हें जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़ित शुक्रवार को राजपुर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- उन्नाव RTO प्रतिभा गौतम पर ट्रक चालक के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, चालक को घसीटने, थप्पड़ मारने और मोबाइल छीनने का वीडियो सामने आया, चालक ने परेशान करने का आरोप लगाया जबकि वीडियो बना रहे ड्राइवर के सहयोगी ने कहा कि - "मेरे 5 लाख फॉलोवर्स हैं ....वीडियो वायरल करूंगा आपका"1
- समाजवादी पार्टी द्वारा रुक्मणी निषाद को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा विपक्षियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। वह सिर्फ आम लोगों को वर्गलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की वर्तमान में कानून व्यवस्था अच्छी चल रही है। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। वहीं किसी भी प्रकार की गैस, डीजल व पेट्रोल की किल्लत नहीं है।1
- औरैया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने विपक्ष पर साधा निशाना1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर बोला तीखा हमला। कहा- औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया। बोले- भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी, सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित। कहा- भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कर रही है काम। निषाद समाज को लेकर बोले- भाजपा में पहले से कई बड़े निषाद नेता है मौजूद। डीजल-पेट्रोल मुद्दे पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1