बहराइच में आकाशीय बिजली से युवक की मौत थाना हरदी के बम्भौरी मिश्रनपुरवा का है मामला बहराइच के महसी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तहसील महसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्भौरी में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिश्रनपुरवा पुरवा निवासी मुनाऊ (32 वर्ष), पुत्र जलील, शुक्रवार को अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से मुनाऊ गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से बदनपुरवा और मिश्रनपुरवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
बहराइच में आकाशीय बिजली से युवक की मौत थाना हरदी के बम्भौरी मिश्रनपुरवा का है मामला बहराइच के महसी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तहसील महसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्भौरी में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिश्रनपुरवा पुरवा निवासी
मुनाऊ (32 वर्ष), पुत्र जलील, शुक्रवार को अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से मुनाऊ गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से बदनपुरवा और मिश्रनपुरवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
- बहराइच के महसी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तहसील महसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्भौरी में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिश्रनपुरवा पुरवा निवासी मुनाऊ (32 वर्ष), पुत्र जलील, शुक्रवार को अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से मुनाऊ गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से बदनपुरवा और मिश्रनपुरवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।2
- भारी बारिश में निकली महिला पुलिस बाइक रैली पुलिस अधीक्षक RN सिंह ने रैली को किया रवाना मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकाली गई रैली CO पयागपुर हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में निकली रैली स्कूटी सवार सैकड़ों महिला पुलिस कर्मियों ने लिया हिस्सा स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर जाएगी बाइक रैली बहराइच कोतवाली देहात इलाके से दिखाई गई हरी झंडी1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर सधुवापुर ग्राम पंचायत के परागी पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई। गांव निवासी ऊषा देवी और शोभावती ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके 12 वर्षीय बेटे सहित दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान मारपीट की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद कर ली गई थीं, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। उनका दावा है कि उस फोन में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब उन्होंने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। साथ ही आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके बेटे व पति का रास्ता रोककर हमला करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन थाने से ले जाने के लिए कहा गया है।4
- अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत #CO नानपारा महोदय व #कोतवाल नानपारा महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। #UPPolice #BahraichPolice #SPBahraich1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच-भारी बारिश के बीच जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ईद-उल-फितर का पर्व मुसलमानों का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर जिले में परंपरागत एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हालांकि सुबह से हो रही भारी वर्षा के कारण ईदगाहों में नमाजियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जबकि मस्जिदों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। नई ईदगाह राजापुरवा में, जहां सामान्यतः दस हजार लोगों की भीड़ जुटती थी, वहां इस बार बारिश के चलते लगभग दो सौ लोग ही नमाज अदा कर सके। वहीं राजा बाजार स्थित मस्जिद में अधिक संख्या में लोग पहुंचे, जिसके कारण वहां दो बार नमाज अदा कराई गई। पुरानी ईदगाह में मौलाना मोहिनुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। यहां भी बारिश के कारण भीड़ कम रही। नमाज के बाद सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। प्रमुख त्योहार को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नानपारा क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह एवं कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते रहे और कानून-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। राजा बाजार मस्जिद पर भी सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहे l ईद का पर्व विशेष रूप से बच्चों के लिए खुशियों का प्रतीक होता है, लेकिन इस बार बारिश के कारण बच्चों का उत्साह कुछ फीका नजर आया। 10:00 के बाद धूप निकलने पर बच्चे खुशी मानते खेलते-कूदते दिखाई दिए।2
- 21/03/2026 Eid Mubarak sabhi bhaiyon ko sabhi bahanon aur Mao ko sabhi chacha ko sabhi bhaiyon ko meri taraf se Eid Mubarak1
- ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएसी के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च नानपारा, बहराइच: चांद रात के मौके पर नानपारा के बाजारों में देर रात तक जबरदस्त रौनक देखने को मिली। ईद की तैयारियों को लेकर लोग बड़ी संख्या में बाजारों में उमड़ पड़े। सेवई की दुकानों पर खासा आकर्षण रहा, जहां तरह-तरह की सेवइयां और खोया सजे हुए दिखाई दिए। कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, वहीं चप्पल और जूतों की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में परिवारों के साथ खरीदारी करते लोग और बच्चों की चहल-पहल ने पूरे माहौल को त्योहारमय बना दिया। हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया, जिससे साफ झलक रहा था कि लोग ईद के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। कोतवाली नानपारा की टीम ने पीएसी फोर्स के साथ बाजार और मुख्य सड़कों पर पैदल मार्च किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस की सक्रियता यह साफ संकेत दे रही है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शनिवार सुबह खराब मौसम के बावजूद ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। रखौना, अलीनगर, नकहा, शिवपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और पूरे अनुशासन के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। नमाज़ समाप्त होने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग और बेहतर व्यवस्था की सराहना की। कुल मिलाकर खैरीघाट थाना क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साह के साथ मनाया गया।4