दिव्यांग चाय विक्रेता का आरोप: दो बार दुकान में चोरी, पड़ोसी दुकानदार पर गंभीर आरोप; पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना गाजीपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में एक दिव्यांग चाय विक्रेता ने पड़ोसी दुकानदार पर चोरी कराने, असामाजिक गतिविधियों को संरक्षण देने और लगातार धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से उसका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है और अब दुकान चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल नगर, इंदिरा नगर निवासी संतराम वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा सेक्टर-8 चौराहे के पास "वर्मा टी स्टॉल" के नाम से चाय की दुकान संचालित करते हैं। संतराम वर्मा एक पैर से दिव्यांग हैं और इसी दुकान की आय से सात सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी दुकान से कुछ दूरी पर संचालित एक चाय की दुकान पर लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जहां कथित रूप से जुआ, नशीले पदार्थों का सेवन और अन्य अवैध गतिविधियां होती हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ माह पहले उनकी दुकान में करीब 15 से 20 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस चौकी इस्माईलगंज में की गई थी। उनका दावा है कि पुलिस ने कुछ नाबालिग लड़कों को पकड़कर पूछताछ की थी, जिन्होंने चोरी की बात स्वीकार की थी। हालांकि बाद में उन्हें समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संतराम वर्मा ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई 2026 और 26 जुलाई 2026 को उनकी दुकान में दोबारा चोरी हुई। उनका कहना है कि दुकान में तोड़फोड़ की गई और करीब 20 से 25 हजार रुपये कीमत का पान मसाला, सिगरेट तथा नकदी चोरी कर ली गई। शिकायतकर्ता ने इन घटनाओं के पीछे पड़ोसी दुकानदार सूरज कुमार गुप्ता और उसके साथियों का हाथ होने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित दुकान पर कथित रूप से जुआ खिलाया जाता है, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है तथा नाबालिग बच्चों से काम लिया जाता है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन आरोपों से संबंधित वीडियो उसके पास मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध गतिविधियों के दौरान दुकान का सीसीटीवी कैमरा हटा दिया जाता है। पीड़ित का कहना है कि वह आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि बार-बार चोरी के बाद अपनी दुकान को दोबारा खड़ा कर सके। दुकान ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। लगातार हो रही घटनाओं से पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। संतराम वर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह बिना भय के अपना रोजगार चला सकें। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।1
- लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/1
- दिव्यांग चाय विक्रेता का आरोप: दो बार दुकान में चोरी, पड़ोसी दुकानदार पर गंभीर आरोप; पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना गाजीपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में एक दिव्यांग चाय विक्रेता ने पड़ोसी दुकानदार पर चोरी कराने, असामाजिक गतिविधियों को संरक्षण देने और लगातार धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से उसका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है और अब दुकान चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल नगर, इंदिरा नगर निवासी संतराम वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा सेक्टर-8 चौराहे के पास "वर्मा टी स्टॉल" के नाम से चाय की दुकान संचालित करते हैं। संतराम वर्मा एक पैर से दिव्यांग हैं और इसी दुकान की आय से सात सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी दुकान से कुछ दूरी पर संचालित एक चाय की दुकान पर लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जहां कथित रूप से जुआ, नशीले पदार्थों का सेवन और अन्य अवैध गतिविधियां होती हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ माह पहले उनकी दुकान में करीब 15 से 20 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस चौकी इस्माईलगंज में की गई थी। उनका दावा है कि पुलिस ने कुछ नाबालिग लड़कों को पकड़कर पूछताछ की थी, जिन्होंने चोरी की बात स्वीकार की थी। हालांकि बाद में उन्हें समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संतराम वर्मा ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई 2026 और 26 जुलाई 2026 को उनकी दुकान में दोबारा चोरी हुई। उनका कहना है कि दुकान में तोड़फोड़ की गई और करीब 20 से 25 हजार रुपये कीमत का पान मसाला, सिगरेट तथा नकदी चोरी कर ली गई। शिकायतकर्ता ने इन घटनाओं के पीछे पड़ोसी दुकानदार सूरज कुमार गुप्ता और उसके साथियों का हाथ होने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित दुकान पर कथित रूप से जुआ खिलाया जाता है, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है तथा नाबालिग बच्चों से काम लिया जाता है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन आरोपों से संबंधित वीडियो उसके पास मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध गतिविधियों के दौरान दुकान का सीसीटीवी कैमरा हटा दिया जाता है। पीड़ित का कहना है कि वह आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि बार-बार चोरी के बाद अपनी दुकान को दोबारा खड़ा कर सके। दुकान ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। लगातार हो रही घटनाओं से पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। संतराम वर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह बिना भय के अपना रोजगार चला सकें। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- विपक्ष ने आज संसद के बाहर जो ड्रामे का सीन क्रिएट किया है उसको लेकर साधु संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है 'कभी मुल्ला या मौलाना बनकर ऐसा विरोध किया था' पप्पू यादव के भगवा पहनकर विरोध पर महंत राजू दास भड़क गए हैं... सुनिए नेता विपक्ष राहुल गांधी और सपाइयों को क्या कह रहे हैं महंत राजू दास1
- ईरान ने कहा- हमला हुआ तो US-इजराइल के बेस पर अटैक करेंगे ईरान ने चेतावनी दी है कि किसी भी नए सैन्य हमले की स्थिति में वह मध्य पूर्व में स्थित US और इजरायली सैन्य व ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और अमेरिकी नेतृत्व द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी जा रही है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- भारती किसान यूनियन हिंदुस्तान के मोहम्मद सलमान जन्म दिन पर मानई खुशियाँ मेरी ताकत मेरा हौसला मेरे अपने मैने अपने जीवन में बस इन्हीं लोगों को कमाया मेरे अपने ही मेरी ताकत है1