⚡ ओलावृष्टि का कहर: करैरा में फसलें तबाह, विधायक खटीक खुद पहुंचे खेतों में ⚡ करेरा विधानसभा क्षेत्र में 20 मार्च 2026 को हुई भीषण ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए विधायक रमेश प्रसाद खटीक तुरंत नरवर तहसील के ग्राम दिहायला, रौनीजा, दौनी, गौकदा, जरगवा और अंदौरा पहुंचे। उन्होंने खुद खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। 👉 मौके पर ही सख्त निर्देश विधायक ने तहसीलदार, पटवारी समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द से जल्द वास्तविक नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। 👉 किसानों को राहत का भरोसा उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा समय पर दिलाया जाएगा, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके। 💥 किसानों की उम्मीद अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है पहले ही किसान ने कर्ज लेकर फसल की बुबाई की थी ऊपर से कुदरत की मार अब शासन से सहायता ही एक उम्मीद की किरण है करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट
⚡ ओलावृष्टि का कहर: करैरा में फसलें तबाह, विधायक खटीक खुद पहुंचे खेतों में ⚡ करेरा विधानसभा क्षेत्र में 20 मार्च 2026 को हुई भीषण ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए विधायक रमेश प्रसाद खटीक तुरंत नरवर तहसील के ग्राम दिहायला, रौनीजा, दौनी, गौकदा, जरगवा और अंदौरा पहुंचे। उन्होंने खुद खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। 👉 मौके पर ही सख्त निर्देश विधायक ने तहसीलदार, पटवारी समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द से जल्द वास्तविक नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। 👉 किसानों को राहत का भरोसा उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा समय पर दिलाया जाएगा, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके। 💥 किसानों की उम्मीद अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है पहले ही किसान ने कर्ज लेकर फसल की बुबाई की थी ऊपर से कुदरत की मार अब शासन से सहायता ही एक उम्मीद की किरण है करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट
- खबर शिवपुरी जिले के करैरा से महिला एवं बाल विकाश मे गंभीर समस्या पर क्या कुछ माग रखी केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार से क्षेत्रीय महिलायो कि समस्या क्या है ।1
- करैरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने कक्षा में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी और सादगी का परिचय देते हुए उनके साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया, जिससे विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा गया।1
- नगर के काली माता प्रांगण में श्याम के लाडले परिवार के द्वारा चतुर्थ कीर्तन का आयोजन रविवार को रहेगा सभी भक्त आर्डर आमंत्रित करने के लिए श्याम भक्तों ने पीले चावलों का आज वितरण किया ।1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* *संवाददाता सुनील लोधी* खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया । उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- अब नहीं चलेगा शोर और शौक! प्रेशर हॉर्न-हूटर वालों की खैर नहीं, पुलिस सख्त हूटर-प्रेशर हॉर्न वालों पर पुलिस का कहर! ब्लैक फिल्म हटाओ या चालान कटाओ सड़क पर दबंगई खत्म! अवैध हूटर और काली फिल्म पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन1
- 🔥 *स्कूल चले हम अभियान में करैरा एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों संग* *किया भोजन 🔥* करैरा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज माध्यमिक विद्यालय नारई में एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। करैरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विद्यालय पहुंचकर न सिर्फ बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में खुद पढ़ाई भी कराई। जैसे ही एसडीएम कक्षा में पहुंचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, सवाल पूछे और सरल तरीके से पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा को रोचक बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि “पढ़ाई ही वह साधन है जो जीवन को नई दिशा देती है और सपनों को साकार करने की ताकत देती है।” उनके इस संवाद से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों में अपनापन और खुशी का माहौल साफ नजर आया। इस कदम से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ा, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक माहौल भी बना। कार्यक्रम के दौरान बीईओ मुकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। 👉 इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में उतरकर बच्चों के बीच पहुंचते हैं, तो शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं। करैरा1