logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।

4 days ago
user_Vipin kumar mangal
Vipin kumar mangal
Photographer नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खबर नरवर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट *नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र* नरवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, संदीप माहेश्वरी, सगीर खान, जंडेल गुर्जर, रामेश्वर रावत एवं मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल और सार्थक बताया।
    4
    खबर नरवर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश से 
जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट 
*नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र*
नरवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, संदीप माहेश्वरी, सगीर खान, जंडेल गुर्जर, रामेश्वर रावत एवं मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल और सार्थक बताया।
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र* नरवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, संदीप माहेश्वरी, सगीर खान, जंडेल गुर्जर, रामेश्वर रावत एवं मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल और सार्थक बताया।
    1
    *नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र*
नरवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, संदीप माहेश्वरी, सगीर खान, जंडेल गुर्जर, रामेश्वर रावत एवं मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल और सार्थक बताया।
    user_Vipin kumar mangal
    Vipin kumar mangal
    Photographer नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत भदारी गांव में अवैध शराब कारोबारी के घर में रखी अवैध 50 देशी विदेशी शराब की पेटी जप्त की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव पर जिलेभर में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मुखविर द्वारा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि मगरौनी के भदारी में रहने वाले सोनू पुत्र रघुवीर परिहार ने अपने खेत मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखी है, जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना पर पुलिस सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले
    1
    नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत भदारी गांव में अवैध शराब कारोबारी के घर में रखी अवैध 50 देशी विदेशी शराब की पेटी जप्त की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव पर जिलेभर में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मुखविर द्वारा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि मगरौनी के भदारी में रहने वाले सोनू पुत्र रघुवीर परिहार ने अपने खेत मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखी है, जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना पर पुलिस सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिवपुरी जिले की सिरसौद पुलिस ने ट्रॉली चोर को पकड़ा ट्रॉली चोरी आया था ट्रैक्टर भी गवां बैठा
    1
    शिवपुरी जिले की सिरसौद पुलिस ने ट्रॉली चोर को पकड़ा ट्रॉली चोरी आया था ट्रैक्टर भी गवां बैठा
    user_Kamar khan
    Kamar khan
    Video Creator शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवपुरी : नवाब साहब रोड पर सरिया लेकर दहशत फैला रहे युवक को पकड़ ले गई पुलिस। शहर के नवाब साहब रोड पर मंगलवार की शाम को एक युवक लोहे का सरिया हाथ में लेकर न केवल निकलने वाले बाइक सवारों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। इस रोड से निकलने वाले लोग उससे भयभीत होकर दूरी बना रहे थे। कुछ देर में ही वो युवक घरों की दीवारों पर उछल कूद करके दो मंजिला व तीन मंजिला छतों पर चढ़ गया। स्थानीय रहवासी एडवोकेट अजय गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि युवक की इन हरकतों को देखते हुए किसी ने 112 को कॉल कर दिया। कुछ देर में ही पुलिस आई, और युवक को पकड़कर ले गई। कोतवाली टीआई का कहना है कि अभी तो उसे अस्पताल भेजा है।
    1
    शिवपुरी : नवाब साहब रोड पर सरिया लेकर दहशत फैला रहे युवक को पकड़ ले गई पुलिस।
शहर के नवाब साहब रोड पर मंगलवार की शाम को एक युवक लोहे का सरिया हाथ में लेकर न केवल निकलने वाले बाइक सवारों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। 
इस रोड से निकलने वाले लोग उससे भयभीत होकर दूरी बना रहे थे। कुछ देर में ही वो युवक घरों की दीवारों पर उछल कूद करके दो मंजिला व तीन मंजिला छतों पर चढ़ गया। 
स्थानीय रहवासी एडवोकेट अजय गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि युवक की इन हरकतों को देखते हुए किसी ने 112 को कॉल कर दिया। 
कुछ देर में ही पुलिस आई, और युवक को पकड़कर ले गई। कोतवाली टीआई का कहना है कि अभी तो उसे अस्पताल भेजा है।
    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Monu Goyal
    4
    Post by Monu Goyal
    user_Monu Goyal
    Monu Goyal
    गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा। मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा।
मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.