दंगल के दौरान समर्थकों में लाठीचार्ज, दो घायल, मगरोनी पुलिस चौकी का मामला नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा। मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दंगल के दौरान समर्थकों में लाठीचार्ज, दो घायल, मगरोनी पुलिस चौकी का मामला नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा। मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- *नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र* नरवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, संदीप माहेश्वरी, सगीर खान, जंडेल गुर्जर, रामेश्वर रावत एवं मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल और सार्थक बताया।1
- नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत भदारी गांव में अवैध शराब कारोबारी के घर में रखी अवैध 50 देशी विदेशी शराब की पेटी जप्त की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव पर जिलेभर में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मुखविर द्वारा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि मगरौनी के भदारी में रहने वाले सोनू पुत्र रघुवीर परिहार ने अपने खेत मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखी है, जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना पर पुलिस सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले1
- शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों ने अब भोपाल में लगाई गुहार सुनिए पार्षद ने क्या कहा1
- शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर खनियाधाना पुलिस को झपट्टा लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने व अवैध हथियार के विरूध्द कार्यवाही करने मे बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार फरियादिया अचला लोधी निवासी ग्राम बनोटा थाना पिछोर बस स्टेण्ड पर आई थी उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा महिला का सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मार कर लूट लिया गया था खनियाधाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति बारदात करने की नीयत से कट्टा लगाकर घूम रहे है, तभी पुलिस मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँची तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे पकडकर पुलिस ने कपडा व जूतो के आधार पर आरोपियों से बस स्टैण्ड खनियाधाना से हुई झपट्टा मार लूट के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी प्रवेंद्र ने बताया की मैंने व मेरे चचेरे भाई विजेन्द्र परिहार ने खनियाधाना बस स्टेण्ड से अलग अलग दिनांक को दो झपट्टा मार मंगलसूत्र लूटे थे पुलिस ने दोनो आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल, एक 315 बोर का कट्टा, दो राउण्ड और लूटा गया माल जिनकी कुल कीमत तीन लाख रुपये है को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया वहीं आरोपियों ने भौंती और पिछोर में दो दो घटनाएं करना स्वीकार किया है।3
- यूजीसी पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह जी ने कहा कि जो ये बीजेपी काला कानून लाई है वास्तव में वापस होना चाहिए और सभी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए यूजीसी विरोध में उनका स्पोर्ट सराहनीय है1
- करैरा में होर्डिंग बने खतरा: आंधी में गिरा बैनर, बड़ा हादसा टला रिपोर्टर: हेमंत भार्गव करैरा नगर में मुख्य चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बदलते मौसम, तेज आंधी और हवाओं के बीच ये अस्थायी ढांचे राहगीरों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। सोमवार, 7 अप्रैल 2026 को फ़िल्टर रोड स्थित गोलंबर तिराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां विद्युत पोल पर टंगा एक विशाल होर्डिंग अचानक तेज आंधी के चलते गिर पड़ा। उसी समय वहां से एक स्कूल वाहन बच्चों को छोड़ने जा रहा था। गिरता हुआ बैनर एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन में आगे कांच लगा होने के कारण अंदर बैठे बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि नगर में जगह-जगह बिना उचित सुरक्षा के होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं, जो तेज हवा और तूफान के समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि त्योहारों या आयोजनों के बाद लगे बैनर-होर्डिंग को समय रहते हटाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में लगे सभी अस्थायी होर्डिंग और बैनरों की जांच कर उन्हें नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जल्द की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा। मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1