नगर करैरा में यहां वहां तिराहों पर लगे होर्डिंग बैनर आंधी तेज हवा पानी आने पर आम जन को बना रहता है बड़ा खतरा । करैरा में होर्डिंग बने खतरा: आंधी में गिरा बैनर, बड़ा हादसा टला रिपोर्टर: हेमंत भार्गव करैरा नगर में मुख्य चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बदलते मौसम, तेज आंधी और हवाओं के बीच ये अस्थायी ढांचे राहगीरों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। सोमवार, 7 अप्रैल 2026 को फ़िल्टर रोड स्थित गोलंबर तिराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां विद्युत पोल पर टंगा एक विशाल होर्डिंग अचानक तेज आंधी के चलते गिर पड़ा। उसी समय वहां से एक स्कूल वाहन बच्चों को छोड़ने जा रहा था। गिरता हुआ बैनर एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन में आगे कांच लगा होने के कारण अंदर बैठे बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि नगर में जगह-जगह बिना उचित सुरक्षा के होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं, जो तेज हवा और तूफान के समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि त्योहारों या आयोजनों के बाद लगे बैनर-होर्डिंग को समय रहते हटाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में लगे सभी अस्थायी होर्डिंग और बैनरों की जांच कर उन्हें नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जल्द की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
नगर करैरा में यहां वहां तिराहों पर लगे होर्डिंग बैनर आंधी तेज हवा पानी आने पर आम जन को बना रहता है बड़ा खतरा । करैरा में होर्डिंग बने खतरा: आंधी में गिरा बैनर, बड़ा हादसा टला रिपोर्टर: हेमंत भार्गव करैरा नगर में मुख्य चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बदलते मौसम, तेज आंधी और हवाओं के बीच ये अस्थायी ढांचे राहगीरों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। सोमवार, 7 अप्रैल 2026 को फ़िल्टर रोड स्थित गोलंबर तिराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां विद्युत पोल पर टंगा एक विशाल होर्डिंग अचानक तेज आंधी के चलते गिर पड़ा। उसी समय वहां से एक स्कूल वाहन बच्चों को छोड़ने जा रहा था। गिरता हुआ बैनर एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन
में आगे कांच लगा होने के कारण अंदर बैठे बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि नगर में जगह-जगह बिना उचित सुरक्षा के होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं, जो तेज हवा और तूफान के समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि त्योहारों या आयोजनों के बाद लगे बैनर-होर्डिंग को समय रहते हटाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में लगे सभी अस्थायी होर्डिंग और बैनरों की जांच कर उन्हें नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जल्द की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
- करैरा में होर्डिंग बने खतरा: आंधी में गिरा बैनर, बड़ा हादसा टला रिपोर्टर: हेमंत भार्गव करैरा नगर में मुख्य चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बदलते मौसम, तेज आंधी और हवाओं के बीच ये अस्थायी ढांचे राहगीरों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। सोमवार, 7 अप्रैल 2026 को फ़िल्टर रोड स्थित गोलंबर तिराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां विद्युत पोल पर टंगा एक विशाल होर्डिंग अचानक तेज आंधी के चलते गिर पड़ा। उसी समय वहां से एक स्कूल वाहन बच्चों को छोड़ने जा रहा था। गिरता हुआ बैनर एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन में आगे कांच लगा होने के कारण अंदर बैठे बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि नगर में जगह-जगह बिना उचित सुरक्षा के होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं, जो तेज हवा और तूफान के समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि त्योहारों या आयोजनों के बाद लगे बैनर-होर्डिंग को समय रहते हटाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में लगे सभी अस्थायी होर्डिंग और बैनरों की जांच कर उन्हें नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जल्द की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत भदारी गांव में अवैध शराब कारोबारी के घर में रखी अवैध 50 देशी विदेशी शराब की पेटी जप्त की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव पर जिलेभर में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मुखविर द्वारा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि मगरौनी के भदारी में रहने वाले सोनू पुत्र रघुवीर परिहार ने अपने खेत मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखी है, जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना पर पुलिस सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले1
- मगरौनी नगर परिषद के प्रसिद्ध मां करौली माता जी के मेले मैं भ्रमण किया1
- Post by Mohammad Irshad4
- झांसी रेल मंडल द्वारा आज रायरू रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट अतुल यादव एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर.के वर्मा मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा एवं अरुण सचान भी अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 161 यात्रियों को पकड़ा गया। इन पर कुल ₹1,04,232 का जुर्माना लगाया गया, जिसमें ₹80,395 कोर्ट फाइन तथा ₹23,840 रेल किराये के रूप में मौके पर ही वसूल किए गए। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 12617 मंगला एक्सप्रेस, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12646 मिलेनियम एक्सप्रेस, 11902 आगरा–झांसी एक्सप्रेस एवं 11807 झांसी–आगरा मेमू सहित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई। इस अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इसके अतिरिक्त लगभग 33 चेकिंग स्टाफ के सदस्यों ने स्टेशन पर सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाई। झांसी रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट अवश्य रखें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह, पीड़ित किसानों से मिले पूर्व विधायक घनश्याम सिंह.......1
- नरवर तहसील के अंतर्गत मगरौनी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता उस समय विवाद में बदल गई, जब पहलवानों के मुकाबले के बीच उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं और मारपीट करते हुए लोग पुलिस चौकी तक पहुंच गए,जानकारी के अनुसार, मगरौनी स्थित पुलिस चौकी के पीछे खेल मैदान में शाम करीब 6 बजे दंगल चल रहा था। इसमें ग्राम खोड़न और बम्हारी के पहलवान आमने-सामने थे। इसी दौरान खोड़न पक्ष के दीपू गुर्जर (निवासी गडौली) और बम्हारी पक्ष के राजा गुर्जर (निवासी पुरानी मगरौनी) के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामा बढ़ते-बढ़ते पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसमें एक-दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को खदेड़ा। मारपीट में राजा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जबकि दीपू गुर्जर का इलाज नरवर में ही जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दंगल के दौरान फिर उभर आया और हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1