सीतापुर संदना थाना क्षेत्र के गोमिदापुर में अजगर दिखने से मची हलचल, रेस्क्यू के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भागा संदना/सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के रामगढ़ इलाके के गोमिदापुर गांव में बरमबाबा स्थान के पास पीपल के पेड़ के नजदीक करीब छह से सात फुट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अजगर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर प्रदीप सिंह के गन्ने के खेत की ओर बढ़ रहा था। इसकी सूचना अंकित मौर्य, अखिल मौर्य, आशुतोष, छोटू सिंह और मोहित सिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान अजगर का आधा हिस्सा बोरी के अंदर चला गया, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण वह निकलकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों में अजगर को लेकर चर्चा और सतर्कता बढ़ गई। ग्रामीणों में दहशत, दोबारा दिखने की आशंका गांव के लोगों को आशंका है कि अजगर आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है। ऐसे में ग्रामीणों से सावधानी बरतने और खेतों में जाते समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
सीतापुर संदना थाना क्षेत्र के गोमिदापुर में अजगर दिखने से मची हलचल, रेस्क्यू के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भागा संदना/सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के रामगढ़ इलाके के गोमिदापुर गांव में बरमबाबा स्थान के पास पीपल के पेड़ के नजदीक करीब छह से सात फुट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अजगर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर प्रदीप सिंह के गन्ने के खेत की ओर बढ़ रहा था। इसकी सूचना अंकित मौर्य, अखिल मौर्य, आशुतोष, छोटू सिंह और मोहित सिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान अजगर का आधा हिस्सा बोरी के अंदर चला गया, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण वह निकलकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों में अजगर को लेकर चर्चा और सतर्कता बढ़ गई। ग्रामीणों में दहशत, दोबारा दिखने की आशंका गांव के लोगों को आशंका है कि अजगर आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है। ऐसे में ग्रामीणों से सावधानी बरतने और खेतों में जाते समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
- सीतापुर संदना थाना क्षेत्र के गोमिदापुर में अजगर दिखने से मची हलचल, रेस्क्यू के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भागा संदना/सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के रामगढ़ इलाके के गोमिदापुर गांव में बरमबाबा स्थान के पास पीपल के पेड़ के नजदीक करीब छह से सात फुट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। अजगर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर प्रदीप सिंह के गन्ने के खेत की ओर बढ़ रहा था। इसकी सूचना अंकित मौर्य, अखिल मौर्य, आशुतोष, छोटू सिंह और मोहित सिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान अजगर का आधा हिस्सा बोरी के अंदर चला गया, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण वह निकलकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों में अजगर को लेकर चर्चा और सतर्कता बढ़ गई। ग्रामीणों में दहशत, दोबारा दिखने की आशंका गांव के लोगों को आशंका है कि अजगर आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है। ऐसे में ग्रामीणों से सावधानी बरतने और खेतों में जाते समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।1
- जयकारों से गूंजा महमूदाबाद वाल्मीकि जयंती पर उमड़ा जनसैलाब1
- सीतापुर के तिवारी चौराहा विशंभर इंटर कॉलेज के पास तकरीबन 7:15 बजे हुआ एक्सीडेंट सीतापुर श्यामनाथ रोड पर विशंभर इंटर कॉलेज के पास एक मजदूर सब्जी लिए जा रहा था अचानक अनजान व्यक्ति स्कूटी से टक्कर मार दी जिसकी वजह से घायल हो गया बताया जा रहा है कि घायल का मोबाइल नंबर जो है वह अलीपुर बताया जा रहा है उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि स्कूटी मौके पर ही खड़ी है1
- वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महर्षि वाल्मीकि और लव-कुश की झांकियां बनीं आकर्षण सीतापुर के तंबौर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेडकर नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर आश्रम से निकलकर नगर के देवी मंदिर पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में महर्षि वाल्मीकि और लव-कुश की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पानी और जलपान कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर आश्रम पहुंची, जहां आरती के साथ समापन हुआ। वाल्मीकि जयंती पर पूरी रात भंडारे और जागरण का भी आयोजन किया गया है।4
- “जनता का विश्वास, क्षेत्र का विकास और हर जरूरतमंद की आवाज बनने का संकल्प।” हरदोई। संडीला विधानसभा क्षेत्र संख्या 161 से कांग्रेस नेता एवं संभावित उम्मीदवार रामनरेश सिंह अर्कवंशी ने क्षेत्र की जनता के नाम संदेश देते हुए जनसेवा, विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही है। रामनरेश सिंह अर्कवंशी का कहना है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना होना चाहिए। क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जनता से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और विकास के मुद्दों पर एकजुट रहने की अपील की। उनका संदेश है कि क्षेत्र की तरक्की के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद होना जरूरी है। जनता के नाम संदेश देते हुए रामनरेश सिंह अर्कवंशी ने क्षेत्रवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।1
- भौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 150 महिलाओं ने लिया भाग भौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 150 महिलाओं ने लिया भाग बांके बिहारी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, वृंदावन धाम के कथा व्यास ब्रज बिहारी महाराज करेंगे अमृतमयी कथा का रसपान बीकेटी, लखनऊ। बख्शी का तालाब नगर पंचायत क्षेत्र के भौली स्थित ठाकुरद्वारा बांके बिहारी मंदिर में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ अनिल सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। श्री वृंदावन धाम के राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य ब्रज बिहारी महाराज के सानिध्य में कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। एक नवंबर तक बहेगी भक्ति की रसधारा आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास पूज्य ब्रज बिहारी महाराज भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तिमय प्रसंगों और श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करेंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन से भौली सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहेगा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना इस धार्मिक आयोजन से जुड़े प्रमुख नामों में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नकुल दुबे तथा महमूदाबाद, सीतापुर की विधायक आशा मौर्य शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, इन जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से की अपील कार्यक्रम के आयोजक मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण सिंह उर्फ गप्पू, लखनऊ के चौक क्षेत्र के पार्षद अनुराग मिश्रा तथा ठाकुरद्वारा मंदिर भौली से जुड़े महर्षि उपमागद संतदास जी महाराज सहित अन्य लोग शामिल हैं। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।1
- स्वगणना के सम्बन्ध में हरदोई जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने की अपील1
- सीतापुर देवर के गुप्तांग में काटने वाली भाभी गिरफ्तार, बोली- "गुस्से में कर दिया, अब शर्मिंदा हूं"; बच्चे को खाना खिलाने पर हुआ था विवाद सीतापुर देवर के गुप्तांग में काटने वाली भाभी गिरफ्तार, बोली- "गुस्से में कर दिया, अब शर्मिंदा हूं"; बच्चे को खाना खिलाने पर हुआ था विवाद1