logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर चला बुलडोजर रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है इसी क्रम में आज शहर के व्यस्त इलाके तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया बताया जा रहा है कि रिमझिम होटल नगर निगम से 99 साल की लीज पर लिया गया था हालांकि लीज की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी होटल संचालक द्वारा परिसर को खाली नहीं किया गया कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद जब होटल खाली नहीं हुआ तो आखिरकार मामला कोर्ट तक पहुंचा कोर्ट के आदेश के बाद आज नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।इसके बाद बुलडोजर की मदद से होटल के अवैध कब्जे वाले हिस्से को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई हालांकि पुलिस बल की सतर्कता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि शहर में अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन या लीज खत्म होने के बाद भी कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी बाइट --- राजेश कुमार, दंडाधिकारी

3 hrs ago
user_NETWORK BHARAT MEDIA
NETWORK BHARAT MEDIA
Local News Reporter सबौर, भागलपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by समर्थ कुमार
    1
    Post by समर्थ कुमार
    user_समर्थ कुमार
    समर्थ कुमार
    Court reporter नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Nishant kumar
    1
    Post by Nishant kumar
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • यहां पर बराबर दुर्घटना होता रहता है इस संसार पर ध्यान दिया जाए हमेशा दुख होता रहता है इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इस गड्ढे को जल्दी से जल्दी भरा जाए हम लोग बराबर खतरे में रहते हैं यहां पर कभी गा
    1
    यहां पर बराबर दुर्घटना होता रहता है इस संसार पर ध्यान दिया जाए हमेशा दुख होता रहता है इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इस गड्ढे को जल्दी से जल्दी भरा जाए हम लोग बराबर खतरे में रहते हैं यहां पर कभी गा
    user_Triveni kumar
    Triveni kumar
    अमरपुर, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    अमरपुर, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित फेक एनकाउंटर मामले में रामधनी यादव के छोटे बेटे अंकित यादव ने बड़ा बयान दिया है। अंकित यादव का कहना है कि, “मेरे पिता का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें पहले से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहानी बनाकर एनकाउंटर दिखाया गया। हमें न्याय चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है। परिवार ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की CBI या न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित फेक एनकाउंटर मामले में रामधनी यादव के छोटे बेटे अंकित यादव ने बड़ा बयान दिया है।
अंकित यादव का कहना है कि,
“मेरे पिता का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें पहले से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहानी बनाकर एनकाउंटर दिखाया गया। हमें न्याय चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है।
परिवार ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की CBI या न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by समर्थ कुमार
    1
    Post by समर्थ कुमार
    user_समर्थ कुमार
    समर्थ कुमार
    Court reporter नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Nishant kumar
    1
    Post by Nishant kumar
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.