logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाथद्वारा बिरला व्हाइट पुट्टी सीमेंट फैक्ट्री में हादसा मजदूर की मौत तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 सीमेंट फैक्ट्री में काम करते समय हादसे में कर्मचारी की मौत, फैक्ट्री के कर्मचारी काम बंदकर मोर्चरी के बाहर कर रहे प्रदर्शन, फैक्ट्री में सुरक्षा मानको की कमी के चलते हुआ हादसा, राजसमंद मे नाथद्वारा के मंडीयाणा स्थित बिरला व्हाइट पुट्टी सीमेंट फैक्ट्री पर अचानक एक हादसा पेश आया। जिसमे एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद एंबुलेंस के द्वारा मृतक के शव को नाथद्वारा के गोवर्धन राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद सीमेंट फैक्ट्री के सभी कर्मचारी और मजदूर काम छोड़कर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। सूचना के बाद नाथद्वारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन मुआवजे की मांग कर रहे हैं मजदूरों ने सब उठाने से इनकार कर दिया उनका कहना है की फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा मानकों की कमी के चलते यह हादसा पेश आया है और एक मजदूर की जान चली गई। पुलिस ने सूचना देकर राजसमंद के राज्यावास निवासी मृतक विक्रम सिंह के परिजनों को भी अस्पताल बुला लिया है। मजदूर और मृतक के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार के लिए नियमानुसार उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बाईट - अमर सिंह ( प्रतिनिधि बिरला व्हाइट पुट्टी सीमेंट नाथद्वारा ) सफेद शर्ट पहने हुए बाईट - वैभव राज सिंह ( उप प्रधान,खमनोर ) लाल चेक शर्ट पहने

13 hrs ago
user_Tarun Joshi, Rajsamand
Tarun Joshi, Rajsamand
Rajsamand, Rajasthan•
13 hrs ago

नाथद्वारा बिरला व्हाइट पुट्टी सीमेंट फैक्ट्री में हादसा मजदूर की मौत तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 सीमेंट फैक्ट्री में काम करते समय हादसे में कर्मचारी की मौत, फैक्ट्री के कर्मचारी काम बंदकर मोर्चरी के बाहर कर रहे प्रदर्शन, फैक्ट्री में सुरक्षा मानको की कमी के चलते हुआ हादसा, राजसमंद मे नाथद्वारा के मंडीयाणा स्थित बिरला व्हाइट पुट्टी सीमेंट फैक्ट्री पर अचानक एक हादसा पेश आया।

जिसमे एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद एंबुलेंस के द्वारा मृतक के शव को नाथद्वारा के गोवर्धन राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद सीमेंट फैक्ट्री के सभी कर्मचारी और मजदूर काम छोड़कर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। सूचना के

बाद नाथद्वारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन मुआवजे की मांग कर रहे हैं मजदूरों ने सब उठाने से इनकार कर दिया उनका कहना है की फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा मानकों की कमी के चलते यह हादसा पेश आया है और एक मजदूर की जान चली गई। पुलिस ने सूचना देकर राजसमंद के राज्यावास निवासी मृतक विक्रम सिंह के परिजनों को

भी अस्पताल बुला लिया है। मजदूर और मृतक के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार के लिए नियमानुसार उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बाईट - अमर सिंह ( प्रतिनिधि बिरला व्हाइट पुट्टी सीमेंट नाथद्वारा ) सफेद शर्ट पहने हुए बाईट - वैभव राज सिंह ( उप प्रधान,खमनोर ) लाल चेक शर्ट पहने

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर के मुख्य ब्रिज पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया,
    1
    राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर के मुख्य ब्रिज पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया,
    user_रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    Citizen Reporter राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल में सेमिनार के दौरान प्रख्यात विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स ​उदयपुर जिले के एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल मावली में आयोजित करियर मार्गदर्शन सेमिनार में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विशेषज्ञ जे.एस. ग्लोबल के संस्थापक जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान अंकों के पीछे भागने के बजाय कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान देना करियर में ऊँचाइयाँ छूने के लिए अधिक प्रभावी है।
    1
    एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल में सेमिनार के दौरान प्रख्यात विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स
​उदयपुर जिले के एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल मावली में आयोजित करियर मार्गदर्शन सेमिनार में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विशेषज्ञ जे.एस. ग्लोबल के संस्थापक जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान अंकों के पीछे भागने के बजाय कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान देना करियर में ऊँचाइयाँ छूने के लिए अधिक प्रभावी है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 🚨 बड़ी खबर! राजनीति में मचा भूचाल Raghav Chadha ने Aam Aadmi Party छोड़ दी! 😱 👉 अब Bharatiya Janata Party में शामिल होने की खबर 👉 Arvind Kejriwal को बड़ा झटका 👉 सियासत में हलचल तेज 🔥 क्या बदल जाएगा पूरा गेम? 💬 आप क्या सोचते हो? नीचे कमेंट करो 📢 RDX News – हर खबर सबसे पहले 👉 Follow करो और अपडेट रहो #Breaking #News #Politics #RaghavChadha #AAP #BJP #Trending #RDXNews
    1
    🚨 बड़ी खबर! राजनीति में मचा भूचाल
Raghav Chadha ने Aam Aadmi Party छोड़ दी! 😱
👉 अब Bharatiya Janata Party में शामिल होने की खबर
👉 Arvind Kejriwal को बड़ा झटका
👉 सियासत में हलचल तेज
🔥 क्या बदल जाएगा पूरा गेम?
💬 आप क्या सोचते हो? नीचे कमेंट करो
📢 RDX News – हर खबर सबसे पहले
👉 Follow करो और अपडेट रहो
#Breaking #News #Politics #RaghavChadha #AAP #BJP #Trending #RDXNews
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।
    1
    दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • bhinder ke pass Karecha gav me tutihuai sadk baar baar gado se gujarna padta he koi bhi sunvai nahi karta he 2003 me bànai gai thi puri tarh tut suki he sir aap video ko send kare aage se aage piplimangri gali n2 pani ki tanki ke pass jald se karwai kare sir
    1
    bhinder ke pass Karecha  gav me tutihuai sadk baar baar gado se gujarna padta he koi bhi sunvai nahi karta he 2003 me bànai gai thi puri tarh tut suki he sir aap video ko send kare aage se aage piplimangri gali n2  pani ki tanki ke pass jald se karwai kare sir
    user_Shankar lal bhinder
    Shankar lal bhinder
    Farmer भींडर, उदयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • *पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित* पाली,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
    2
    *पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित*
पाली,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया।
प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया।
मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद, नाथद्वारा की कामिनी गुर्जर को मिली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी, श्रीजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद । अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की नवीन अध्यक्ष ओर नाथद्वारा की बेटी कामिनी गुर्जर ने शनिवार को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी के दर्शन किए व समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर काका साहब से आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम द्वारा कामिनी गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसके बाद आज पदभार ग्रहण करने से पूर्व गुर्जर ने श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए जहां पर विजय पालीवाल, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा, मनीष गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मनीष पालीवाल,विजय गुर्जर, विशाल सोनी व रुक्मणी गुर्जर ने मोती महल में उनका स्वागत अभिनंदन किया। कामिनी ने इसके बाद गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता व उनके आदर्श देवकीनंदन गुर्जर से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नाथद्वारा की बेटी कामिनी गुर्जर को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर गुर्जर समाज सहित पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है । उनकी नियुक्ति को गुर्जर समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    4
    तरुण जोशी 
राजसमंद,
नाथद्वारा की कामिनी गुर्जर को मिली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी, श्रीजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद ।  
अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की नवीन अध्यक्ष ओर नाथद्वारा की बेटी कामिनी गुर्जर ने शनिवार को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी के दर्शन किए व समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर काका साहब से आशीर्वाद लिया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम द्वारा कामिनी गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसके बाद आज पदभार ग्रहण करने से पूर्व गुर्जर ने श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए जहां पर विजय पालीवाल, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा, मनीष गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मनीष पालीवाल,विजय गुर्जर, विशाल सोनी व रुक्मणी गुर्जर ने मोती महल में उनका स्वागत अभिनंदन किया। कामिनी ने इसके बाद गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता व उनके आदर्श देवकीनंदन गुर्जर से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नाथद्वारा की बेटी कामिनी गुर्जर को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर गुर्जर समाज सहित पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है । उनकी नियुक्ति को गुर्जर समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    Rajsamand, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • उदयपुर जिले में नशीली दवाओं (कोडीन सिरप) की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से तस्करी में शामिल थे और पुलिस की वांछित सूची में थे। जानकारी के अनुसार, 27 दिसम्बर को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 कार्टन नशीली कोडीन सिरप जब्त की थी और पुष्करराज पिता भंवरलाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
    1
    उदयपुर जिले में नशीली दवाओं (कोडीन सिरप) की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से तस्करी में शामिल थे और पुलिस की वांछित सूची में थे। जानकारी के अनुसार, 27 दिसम्बर को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 कार्टन नशीली कोडीन सिरप जब्त की थी और पुष्करराज पिता भंवरलाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • फालना ब्रह्मधाम आसोतरा, खिमेल में एक बालिका छात्रावास का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज और संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। समारोह में कुल 51 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्र की गई। संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि संत तुलसाराम महाराज और दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने बालिका छात्रावास के लिए 11-11 लाख रुपये का दान दिया। अन्य भामाशाहों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह शिवतलाव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने संत महात्माओं और भामाशाहों का सम्मान किया। संस्था सचिव जालमसिंह पुनाडिया ने छात्रावास निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें जमीन खरीद से लेकर अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस छात्रावास का उद्देश्य बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके निर्माण से बालिकाएं 'विद्यावाड़ी' शिक्षा हब से सीधे जुड़ सकेंगी। यह दो मंजिला भवन होगा, जिसमें शीघ्र ही एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बेहतर माध्यम मिल सकेगा। इस शिलान्यास समारोह में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, जयपुर सहित पूरे भारत से राजपुरोहित समाज के बंधु खिमेल पहुंचे। इस पहल को गौड़वाड़ की धरती पर शिक्षा के एक नए आयाम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों और राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    फालना ब्रह्मधाम आसोतरा, खिमेल में एक बालिका छात्रावास का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज और संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। समारोह में कुल 51 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्र की गई।
संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि संत तुलसाराम महाराज और दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने बालिका छात्रावास के लिए 11-11 लाख रुपये का दान दिया। अन्य भामाशाहों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह शिवतलाव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने संत महात्माओं और भामाशाहों का सम्मान किया।
संस्था सचिव जालमसिंह पुनाडिया ने छात्रावास निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें जमीन खरीद से लेकर अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस छात्रावास का उद्देश्य बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके निर्माण से बालिकाएं 'विद्यावाड़ी' शिक्षा हब से सीधे जुड़ सकेंगी।
यह दो मंजिला भवन होगा, जिसमें शीघ्र ही एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बेहतर माध्यम मिल सकेगा। इस शिलान्यास समारोह में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, जयपुर सहित पूरे भारत से राजपुरोहित समाज के बंधु खिमेल पहुंचे।
इस पहल को गौड़वाड़ की धरती पर शिक्षा के एक नए आयाम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों और राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.