logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सादडी,सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक निलंबितः ग्राहक से दुर्व्यवहार, अनियमितता और वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।

12 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
12 hrs ago

सादडी,सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक निलंबितः ग्राहक से दुर्व्यवहार, अनियमितता और वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।
    1
    दी पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सादड़ी शाखा के प्रबंधक योगेंद्रसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम सेवा सहकारी समिति ढालोप के अध्यक्ष भरतकुमार के साथ नकद भुगतान लेनदेन से इनकार करने और दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। बैंक के प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Lucky Gujjar
    1
    Post by Lucky Gujjar
    user_Lucky Gujjar
    Lucky Gujjar
    रानी, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शिवगंज उपखंड के सभी गौ भक्तों से राजेश अहीर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी द्वारा आह्वान किया गया है कि आगामी 27 अप्रैल 2026 सोमवार को स्थान कलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रीकरण होगा उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए आयोजन रखा गया है जिसमें सभी गौ भक्तों एवं 36 काम के लोगों को पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचना है एवं ज्ञापन देना है
    1
    शिवगंज उपखंड के सभी गौ भक्तों से राजेश अहीर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी द्वारा आह्वान किया गया है कि आगामी 27 अप्रैल 2026 सोमवार को स्थान कलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रीकरण होगा उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए आयोजन रखा गया है जिसमें सभी गौ भक्तों एवं 36 काम के लोगों को पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचना है एवं ज्ञापन देना है
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • विकसित ग्राम अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पोसालिया व जोयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 2047 तक कि ग्राम पंचायत का मास्टर प्लान बनाने हेतु आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित किये गये ताकि भविष्य की अच्छी ग्राम पंचायत कार्ययोजना बन सके जिसमें पंचायत के सभी विभाग मौजूद रहे तहसीलदार आसु राम नायक, ने ग्राम सभा का निरीक्षण किया और आम जन से अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की
    1
    विकसित ग्राम  अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पोसालिया व जोयल में ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 2047 तक कि ग्राम पंचायत का मास्टर प्लान बनाने हेतु आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित किये गये ताकि भविष्य की अच्छी  ग्राम पंचायत कार्ययोजना बन सके जिसमें पंचायत के सभी विभाग मौजूद रहे तहसीलदार आसु राम नायक, ने ग्राम सभा का निरीक्षण किया और आम जन से अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की
    user_Journalist Kalapanamali
    Journalist Kalapanamali
    Doctor शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। एक बार फिर तस्कर रीको थाना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। गुजरात पुलिस की सतर्कता के चलते आखिरकार तस्करों का खेल खत्म हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर संदिग्ध सामान लेकर आबूरोड क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान रीको पुलिस को भनक लगने पर नाकाबंदी की गई, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। इसके बाद तुरंत गुजरात पुलिस को अलर्ट किया गया। सीमा क्षेत्र में पहले से मुस्तैद गुजरात पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को घेर लिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध सामान बरामद हुआ। साथ ही तस्करों को भी हिरासत में ले लिया गया। इस पूरी कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की जा रही है। वहीं रीको पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर तस्कर बार-बार कैसे चकमा देकर निकलने में सफल हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
आबूरोड। एक बार फिर तस्कर रीको थाना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। गुजरात पुलिस की सतर्कता के चलते आखिरकार तस्करों का खेल खत्म हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर संदिग्ध सामान लेकर आबूरोड क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान रीको पुलिस को भनक लगने पर नाकाबंदी की गई, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। इसके बाद तुरंत गुजरात पुलिस को अलर्ट किया गया। सीमा क्षेत्र में पहले से मुस्तैद गुजरात पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को घेर लिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध सामान बरामद हुआ। साथ ही तस्करों को भी हिरासत में ले लिया गया। इस पूरी कार्रवाई के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की जा रही है। वहीं रीको पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर तस्कर बार-बार कैसे चकमा देकर निकलने में सफल हो जाते हैं।
फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • सिरोही राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिरोही जिला प्रशासन ने बड़ा और अहम निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 08 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नया स्कूल समय: सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यह फैसला बच्चों को तेज गर्मी और लू (हीटवेव) के खतरे से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन की अपील: अभिभावक और स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं। बढ़ती गर्मी के बीच यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है, जिससे छोटे बच्चों को दोपहर की झुलसा देने वाली धूप से बचाया जा सके।
    2
    सिरोही राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिरोही जिला प्रशासन ने बड़ा और अहम निर्णय लिया है।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 08 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नया स्कूल समय:
सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
यह फैसला बच्चों को तेज गर्मी और लू (हीटवेव) के खतरे से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन की अपील: अभिभावक और स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं। बढ़ती गर्मी के बीच यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है, जिससे छोटे बच्चों को दोपहर की झुलसा देने वाली धूप से बचाया जा सके।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भारतीय सीरवी युवा परिषद 9636550000 सेवा में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पाली (राजस्थान) विषयः एफआईआर संख्या 192/2025 व एफआईआर संख्या 79/2026 थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में ज्ञापन। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी एफआईआर संख्या 79/2026 नेनाराम पुत्र लच्छाराम जाति सीरवी निवासी देवली आऊवा, एफआईआर संख्या 192/2025 प्रार्थिनी श्रीमती दाखू देवी पत्नी मेधाराम निवासी देवली आऊया द्वारा थाना भारवाड़ जंक्शन, जिला पाली एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। यह है कि उक्त प्रकरण दर्ज हुए काफी समय (यानि कि 07 माह) व्यतीत हो जाने के बावजूद मारवाड़ जंक्शन पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण चोरी करने वाले चोरों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई और न ही चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कि गई। इससे यह साफ जाहीर होता है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और न ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह है कि इस प्रकार की पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण प्रार्थीगणों को निरंतर मानसिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। अतः आपसे निवेदन है किकृउक्त दोनों प्रकरणो कि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। यह है कि चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया जाए । यह है कि प्रकरण में अब तक हुई लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमे मजबूरन विशाल जन आंदोलन करना पड़ेगा ! अतः न्यायहित में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक= 25/4/26. (सुरराचौबी भवदीय, Gand 10.0192/संलग्न FIR. NO. 25-963655000 Sham FIRNO-079/26 केसाराम येथी दाऊ thangetan -शमलाल चौधरी ताराचन्द चोवी Chanagazine
    1
    भारतीय सीरवी युवा परिषद
9636550000
सेवा में
पुलिस अधीक्षक महोदय,
जिला पाली (राजस्थान)
विषयः एफआईआर संख्या 192/2025 व एफआईआर संख्या 79/2026 थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में ज्ञापन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी एफआईआर संख्या 79/2026 नेनाराम पुत्र लच्छाराम जाति सीरवी निवासी देवली आऊवा, एफआईआर संख्या 192/2025 प्रार्थिनी श्रीमती दाखू देवी पत्नी मेधाराम निवासी देवली आऊया द्वारा थाना भारवाड़ जंक्शन, जिला पाली एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
यह है कि उक्त प्रकरण दर्ज हुए काफी समय (यानि कि 07 माह) व्यतीत हो जाने के बावजूद मारवाड़ जंक्शन पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण चोरी करने वाले चोरों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई और न ही चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कि गई। इससे यह साफ जाहीर होता है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और न ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह है कि इस प्रकार की पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण प्रार्थीगणों को निरंतर मानसिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा है।
अतः आपसे निवेदन है किकृउक्त दोनों प्रकरणो कि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।
यह है कि चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया जाए ।
यह है कि प्रकरण में अब तक हुई लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमे मजबूरन विशाल जन आंदोलन करना पड़ेगा !
अतः न्यायहित में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक= 25/4/26.
(सुरराचौबी
भवदीय,
Gand
10.0192/संलग्न FIR. NO.
25-963655000
Sham
FIRNO-079/26
केसाराम येथी
दाऊ
thangetan
-शमलाल चौधरी
ताराचन्द चोवी
Chanagazine
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    Pali, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • फालना ब्रह्मधाम आसोतरा, खिमेल में एक बालिका छात्रावास का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज और संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। समारोह में कुल 51 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्र की गई। संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि संत तुलसाराम महाराज और दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने बालिका छात्रावास के लिए 11-11 लाख रुपये का दान दिया। अन्य भामाशाहों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह शिवतलाव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने संत महात्माओं और भामाशाहों का सम्मान किया। संस्था सचिव जालमसिंह पुनाडिया ने छात्रावास निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें जमीन खरीद से लेकर अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस छात्रावास का उद्देश्य बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके निर्माण से बालिकाएं 'विद्यावाड़ी' शिक्षा हब से सीधे जुड़ सकेंगी। यह दो मंजिला भवन होगा, जिसमें शीघ्र ही एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बेहतर माध्यम मिल सकेगा। इस शिलान्यास समारोह में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, जयपुर सहित पूरे भारत से राजपुरोहित समाज के बंधु खिमेल पहुंचे। इस पहल को गौड़वाड़ की धरती पर शिक्षा के एक नए आयाम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों और राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    फालना ब्रह्मधाम आसोतरा, खिमेल में एक बालिका छात्रावास का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसाराम महाराज और संत दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। समारोह में कुल 51 लाख रुपये की सहयोग राशि एकत्र की गई।
संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि संत तुलसाराम महाराज और दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने बालिका छात्रावास के लिए 11-11 लाख रुपये का दान दिया। अन्य भामाशाहों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह शिवतलाव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने संत महात्माओं और भामाशाहों का सम्मान किया।
संस्था सचिव जालमसिंह पुनाडिया ने छात्रावास निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें जमीन खरीद से लेकर अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस छात्रावास का उद्देश्य बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके निर्माण से बालिकाएं 'विद्यावाड़ी' शिक्षा हब से सीधे जुड़ सकेंगी।
यह दो मंजिला भवन होगा, जिसमें शीघ्र ही एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इससे छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बेहतर माध्यम मिल सकेगा। इस शिलान्यास समारोह में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, जयपुर सहित पूरे भारत से राजपुरोहित समाज के बंधु खिमेल पहुंचे।
इस पहल को गौड़वाड़ की धरती पर शिक्षा के एक नए आयाम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों और राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.