प्रतिनिहित विधायन समिति की परिवहन विभाग के साथ महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक सभापति/दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ की अध्यक्षता में संपन्न प्रतिनिहित विधायन समिति की परिवहन विभाग के साथ महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक सभापति/दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ की अध्यक्षता में संपन्न संवाददाता हुकुम सिंह ; ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न पर रोक एवं यातायात नियमों के मानवीय अनुपालन पर दिया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की वर्ष (2025-26) की महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक मंगलवार को विधान भवन स्थित समिति कक्ष संख्या-44 ‘ख’ में समिति के सभापति एवं दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में परिवहन विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से संबंधित विभिन्न नियमों, कार्यप्रणाली तथा यातायात व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत साक्ष्य समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के सुगम संचालन, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभापति श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने विशेष रूप से ई-रिक्शा चालकों का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ई-रिक्शा चालकों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली अथवा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा संचालक अत्यंत गरीब एवं कमजोर वर्ग से आते हैं और ईमानदारी से अपनी आजीविका चलाते हैं, अतः नियमों के पालन के नाम पर उनका उत्पीड़न कतई न हो। सभापति महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराते समय मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए, अवैध डग्गामारी व मनमानी वसूली पर पूर्ण अंकुश लगे तथा आम जनता व यात्रियों को सुलभ, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में डॉ० आर०के० विश्वकर्मा, अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व), उत्तर प्रदेश; श्री के०डी० सिंह गौड़, उप परिवहन आयुक्त (यात्रीकर), उत्तर प्रदेश; श्री मयंक ज्योति, अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), उत्तर प्रदेश; श्री अजय यादव, अपर सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश; श्री हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), बदायूं; श्री प्रभु एन० सिंह, प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री अंकुर विकास, प्रधान प्रबन्धक (कार्मिक), उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री अनिल कुमार, प्रधान प्रबन्धक (संचालन), उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम तथा श्री दयाशंकर शाक्य, प्रधान प्रबन्धक (पी०एण्ड०डी०), उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य विधायकगण उपस्थित रहे।
प्रतिनिहित विधायन समिति की परिवहन विभाग के साथ महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक सभापति/दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ की अध्यक्षता में संपन्न प्रतिनिहित विधायन समिति की परिवहन विभाग के साथ महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक सभापति/दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ की अध्यक्षता में संपन्न संवाददाता हुकुम सिंह ; ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न पर रोक एवं यातायात नियमों के मानवीय अनुपालन पर दिया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की वर्ष (2025-26) की महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक मंगलवार को विधान भवन स्थित समिति कक्ष संख्या-44 ‘ख’ में समिति के सभापति एवं दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में परिवहन विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से संबंधित विभिन्न नियमों, कार्यप्रणाली तथा यातायात व्यवस्था से जुड़े विषयों
पर विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत साक्ष्य समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के सुगम संचालन, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभापति श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने विशेष रूप से ई-रिक्शा चालकों का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ई-रिक्शा चालकों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली अथवा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा संचालक अत्यंत गरीब एवं कमजोर वर्ग से आते हैं और ईमानदारी से अपनी आजीविका चलाते हैं, अतः नियमों के पालन के नाम पर उनका उत्पीड़न कतई न हो। सभापति महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराते समय मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए, अवैध डग्गामारी व मनमानी वसूली पर
पूर्ण अंकुश लगे तथा आम जनता व यात्रियों को सुलभ, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में डॉ० आर०के० विश्वकर्मा, अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व), उत्तर प्रदेश; श्री के०डी० सिंह गौड़, उप परिवहन आयुक्त (यात्रीकर), उत्तर प्रदेश; श्री मयंक ज्योति, अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), उत्तर प्रदेश; श्री अजय यादव, अपर सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश; श्री हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), बदायूं; श्री प्रभु एन० सिंह, प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री अंकुर विकास, प्रधान प्रबन्धक (कार्मिक), उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री अनिल कुमार, प्रधान प्रबन्धक (संचालन), उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम तथा श्री दयाशंकर शाक्य, प्रधान प्रबन्धक (पी०एण्ड०डी०), उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य विधायकगण उपस्थित रहे।
- ट्रैक्टर धोने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छतों से हुआ पथराव बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छतों से पथराव के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष भाजपा समर्थक हैं। एक पक्ष को पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सनवीर पाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के परिजनों से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है। घटना का मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते और पथराव होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मुख्यमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन, ब्लॉक प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं उसावां। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिठौली खाम के अंतर्गत आने वाले गांव रैपुरा कदम नगला एवं दल नगला में उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास सहित विभिन्न समस्याओं से ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पात्र लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया और अपनी अन्य समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।1
- बदायूं! रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार ने ग्राम पंचायत बिलहट में तैनात रोजगार सेवक दिनेश कुमार को रोजगार सेवक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद दिनेश कुमार का प्रथम बार बदायूं के सलारपुर ब्लाक पहुंचने पर रोजगार सेवकों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। दिनेश कुमार सोलंकी ने सभी सम्मानित रोजगार सेवक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा संगठन में व्यक्तिगत विवाद के बजाय कार्य और संघर्ष को प्राथमिकता दी जाएगी वह रोजगार सेवकों के हितों के लिए तन मन और धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, उपदेश कुमार, अनमोल कुमार, राजकुमार, श्यामवीर सिंह, अर्येन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, फिरासत अली, उमेश चंद्र, जसवंत कुमार, छोटेलाल, परवेज हसन, नवाब हसन, दयाराम, सर्वेश, प्रमोद, प्रेमपाल, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार आज रोजगार सेवक मौजूद रहे।1
- किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर भाकियू टिकैत का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रिपोर्ट संजीव कुमार राणा जिला बदायूं 9258515010 सहसवान। तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान किसानों ने कर्जमाफी को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। भाकियू नेताओं ने कहा कि उद्योगपतियों के बड़े कर्ज माफ किए जाते हैं, जबकि किसानों को कर्ज से राहत देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसान नेताओं ने इसे दोहरी नीति बताते हुए कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने समेत उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।3
- #KAUSHAMBI EXCLUSIVE BREAKING शराब के रुपए नहीं दिए तो युवक पर बरपा दबंगों का कहर...! बाइक रोककर थप्पड़ों की बरसात, सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटने का आरोप मारपीट के दौरान रुपए छीनने का भी आरोप, वारदात का VIDEO वायरल पुलिस पर लापरवाही का आरोप—पीड़ित अफसर अली ने SP से लगाई न्याय की गुहार1
- बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्कूली बच्चों ने हिंदी को लेकर सबको संदेश दिया कि हिंदी जन-जन की भाषा है। आज विश्व के अनेक देशों में हिंदी भाषा का पठन-पाठन हो रहा है हम सब भी हिंदी का सम्मान करें हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा 1, 2 एवं 3 के विद्यार्थियों ने कविता वाचन, भूमिका निर्वहन एवं भाषण के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों के उच्चारण, प्रस्तुतिकरण एवं हाव-भाव ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने भी कविता वाचन एवं भूमिका निर्वहन के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने कहानी वाचन की अत्यंत प्रभावी प्रस्तुति दी। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने कबीरदास एवं रहीम जी के नीतिपरक दोहों का मार्मिक प्रस्तुतिकरण कर खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के श्लोकों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने संस्मरण एवं रेखाचित्र के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के विभिन्न भेदों पर आधारित प्रस्तुति दी, जो अत्यंत प्रभावी रही। कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने ए.आई. विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रस्तुत की। पक्ष एवं विपक्ष दोनों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने तर्कों के माध्यम से अपने पक्ष को सही ठहराने का प्रयास किया। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कक्षा 12 की छात्रा ने ‘सफलता के कदम’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निदेशक ने हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम सबकी पहचान हिंदी से ही है। हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का अधिक-से-अधिक प्रयोग करना चाहिए क्योंकि हिंदी भाषा सहज एवं सरल है। विभिन्न कार्यक्रम हिंदी के शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शीतल मिश्रा, संगीता सिंह, रेणुका वार्ष्णेय, भावना अग्रवाल, उषा खरे, अंशु वर्मा, नविता गुप्ता, इला सक्सेना, धीरज गुप्ता एवं अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।1
- उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटरा सहादतगंज में गौशाला की स्थिति दैनीय,व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल। उसावां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा सहादतगंज स्थित गौशाला में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। यहां करीब 300 गायें मौजूद मिलीं, जिनमें से कुछ बीमार हालत में थीं। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में किसी भी गाय के कान में टैग नहीं लगा था। निरीक्षण के दौरान एक गाय मृत मिली, जिसकी आंखों को कौवे नोच रहे थे। गौशाला परिसर में काफी दलदल और कीचड़ भरा हुआ था। इससे गोवंश को भी चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। गौशाला की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गोवंश की देखभाल और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बीमार गायों का समय पर इलाज हो सके। इस बारे में ग्राम प्रधान रमेश ने बताया कि गौशाला में लगातार काम चल रहा है। उन्होंने कुछ कमियां होने की बात मानी और कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर सुधार किया जाएगा। अब देखना होगा कि अधिकारी गौशाला की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए क्या कदम उठाते हैं।1