डबल मर्डर को लेकर शासन ने दिखाई सतर्कता बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का तबादला उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ में कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सुस्ती और लापरवाही के गंभीर आरोपों के चलते बदायूं के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2018 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को बदायूं की कमान सौंपी है। डबल मर्डर केस का संज्ञान: HPCL बायोगैस प्लांट में हुए दो बड़े अफसरों की हत्या के बाद जिले में दहशत का माहौल था। आरोप है कि पीड़ितों ने कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिसे नजरअंदाज किया गया था। डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को पद से हटाकर अब प्रतीक्षा सूची/लॉजिस्टिक्स अधीक्षक लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। लापरवाही पर घटना के बाद कप्तान ने आनन-फानन में थाना प्रभारी और हल्का प्रभारी को निलंबित तो किया था, लेकिन सूबे के मुखिया ने कप्तान की कार्यप्रणाली को "झोलझाल" और "सुस्त" मानते हुए खुद उन पर कार्रवाई की है।बदायूं की कमान अब 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा के हाथों में है। उन्हें विभाग में 'लेडी सिंघम' के नाम से जाना जाता है। अंकिता शर्मा अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। उनकी तुलना अक्सर चर्चित आईपीएस मंजिल सैनी से की जाती है। बदायूं में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना और पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को बहाल करना उनकी प्राथमिकता होगी।सूत्रों के अनुसार, यह केवल शुरुआत है। शासन इस पूरी घटना को लंबे समय से नजर अंदाज करने वाले अन्य दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट भी तैयार कर रहा है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नामों पर गाज गिर सकती है।बदायूं पुलिस प्रशासन पर लगे गंभीर आरोपों और मुख्यमंत्री के कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

- जिला संभल बहजोई में चौंकाने वाली तस्वीर आई सामने बाइक बिना युवक के चलती हुई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद1
- उझानी नगर में केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा और वीरेश कुमार सिंह ने आरती कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ आज बदायूं जिले के कस्बा उझानी में हनुमान जयंती शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम से से निकाली गई। हनुमान जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ उझानी नगर में स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना आरती कर शुभारंभ हुई। शोभायात्रा बहुत ही भव्य और मनमोहक थी। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में दूरदरार से भिन्न भिन्न नानाप्रकार की झांकियां बैंड ढोल नगाड़े आदि शामिल थे। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा ने पूरी उझानी को भक्तिमय बना दिया। आज उझानी नगर में हर्षौल्लास का माहौल छाया हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा ने आरती कर किया। बही साथ में रहे भाजपा के समाजसेवी एवं संभावित प्रत्याशी वीरेश कुमार सिंह और क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने भी आरती कर बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।4
- Tahsil sahaswan Mein Aaj sampurn Samadhan Divas Kiya gaya hai jismein up jiladhikari sign aashrit ki adhyakshata mein kiya gaya hai jismein 15 Sthal kar diya gaya hai shikayati Prathna Patra ko jaldi se nistaan karne ka Aadesh Diya gaya hai samvaddata Deepak Saksena4
- Post by अंशुल Yadav1
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा3
- ट्रेन में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया। गुजरात के दाहोद निवासी पारस दिवाकर ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को देखते ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया, उन्हें तंग करने के लिए ट्रेन में हनुमान चालीसा बजाई और इसका वीडियो बनाकर साझा किया।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए मदरसे में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिला था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्र के साथ हुई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सराह रहे है3