तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

- तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा1
- राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.1
- आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,1
- jlla balodha bajar palari ke garam chherkapur me Pani tnki ka karya adhura home se Pani ke liye bhtk rhy jnta 2tnki rijekt hone ke badh 3 bhi purdn nhi1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना1
- इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।1
- बिल्हा विधायक के प्रयासों से पथरिया को मिली 2 करोड़ 20 लाख रु कि सौगात कहा - बिल्हा की गरिमा और जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा बिल्हा का विकास आज मंगलवार की रात 8.30 मिनट पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार आज मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक कि अनुशंसा पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के विकास खंड पथरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों को 2 करोड़ 20 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों कि स्वीकृति मिल गयी है। श्री कौशिक ने इस सौगात हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस कार्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदकु में 30 लाख रु कि लागत से समुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत खुटेरा में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य रास्ता दोदत्रा रास्ता खुटेरा, ग्राम पंचायत खुटेरा में 20 लाख रु मी लागत से पुलिया निर्माण लालपुर रास्ता, ग्राम पंचायत पत्थरगढ़ी में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य पथरगढ़ी में अनिला के खेत के पास, ग्राम पंचायत पत्थरगढ़ी में सकेरी रास्ता नाला में पुलिया निर्माण कार्य ग्राम पथरगढ़ी, ग्राम पंचायत भठली में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य श्यामू के घर के पास एवं ग्राम पंचायत भठली में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य भठली में चितावर के पास, ग्राम पंचायत कलार जेवरा में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सकेरी कान्हरपुर में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य कान्हापुर में ट्रांसफार्मर के पास, ग्राम पंचायत गंगद्वारी में 20 लाख रु कि लागत से पुलिया निर्माण कार्य गंगद्वारी, ग्राम पंचायत बेलखुरी में 10 लाख रु कि लागत से पुनीत यादव के घर के पास पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह सरकार विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से डबल गति से विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे की तर्ज पर हमारी सरकार पूरे प्रदेश को संवारने में लगी है।1