शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़ शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़ प्रतीक गौरव मेजा, प्रयागराज। रामनगर स्थित शीतला माता मंदिर में सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सप्तमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता शीतला की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। कई श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से भी मंदिर पहुंचे और श्रद्धा के साथ माता के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा तथा व्यवस्था के लिए रामनगर चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए दर्शन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। मंदिर के आसपास प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता शीतला की पूजा कर त्योहार को धूमधाम से मनाया।
शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़ शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़ प्रतीक गौरव मेजा, प्रयागराज। रामनगर स्थित शीतला माता मंदिर में सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सप्तमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता शीतला की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। कई श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से भी मंदिर पहुंचे और श्रद्धा के साथ माता के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा तथा व्यवस्था के लिए रामनगर चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए दर्शन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। मंदिर के आसपास प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता शीतला की पूजा कर त्योहार को धूमधाम से मनाया।
- मेजा रामनगर शीतला माता मंदिर में सकुशल सप्तमी का महापर्व बीतने के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय केसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जितने पुलिस वाले ड्यूटी पर लगे थे सबको माला और मां का प्रसाद देकर उन्हें आभार व्यक्त किया वहीं पर इंस्पेक्टर में ज्यादा दीनदयाल सिंह से यह भी कहा इससे पहले कुछ ना कुछ यहां पर घटना घट जाया करती थी अबकी बार मां शीतला की कृपा से शांतिपूर्वक बीत गया इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग रहा मेजा (प्रयागराज)। मेजा क्षेत्र के रामनगर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार को सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर करीब 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के गांवों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालु हाथों में प्रसाद, नारियल और चुनरी लेकर माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करते रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के अनुसार सप्तमी के दिन सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। अब तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से आसानी से दर्शन कर सकें। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रशासनिक व्यवस्था में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय लगातार मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतार में लगवाकर दर्शन कराते रहे और पूरे दिन व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के उरूवा विकासखंड अंतर्गत सोरांव गांव के पास गोशौरा कला चंपारण स्थित तालाब के किनारे से बकचूंदा गांव को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण जेपी शर्मा, सबल तिवारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग और बालकृष्ण ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों के कारण छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान बकचूंदा रमेश कुमार यादव ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।1
- यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- प्रयागराज।मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर चिरैया मोड़ पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय व उपनिरीक्षक राम अभिलाष सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई।1
- प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरी तरहर में अवैध खनन की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को सघन जांच अभियान चलाया। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी लालापुर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सेमरी तरहर के खंड संख्या-4 में पट्टाधारक द्वारा निर्धारित सीमा क्षेत्र के बाहर लगातार अवैध खनन कराए जाने की शिकायत स्थानीय निवासी आनंद मिश्रा द्वारा की जा रही थी। शिकायत के आधार पर खनन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें अवैध खनन से जुड़े गतिविधियों के संकेत मिले। गौरतलब है कि इससे पहले भी आनंद मिश्रा की शिकायत पर खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी द्वारा खंड संख्या-4 के पट्टाधारक पर करीब 30 से 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद अवैध खनन का कार्य बंद नहीं हुआ, जिस पर पुनः शिकायत की गई। खनन विभाग ने मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और निगरानी से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और खनन विभाग संयुक्त रूप से अवैध खनन पर अंकुश लगाने के प्रयास में जुटे हैं।2
- हेडफोन व ईयर बड्स बना रहे किशोरों व युवाओं को बहरे, तेज आवाज से 40 वर्षीय व्यक्ति की हो चुकी है मौत तेज आवाज में लंबे समय तक संगीत सुनने की आदत के कारण कम उम्र में ही कई युवाओं में सुनने की समस्या और बहरेपन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानलेवा डीजे की आवाज ही नहीं बल्कि लाउड स्पीकर, हेडफोन व ईयर बड्स किशोरों व युवाओं को बहरा बना रहा है। खासकर हेडफोन व ईयर बड्स लगाने के शौकीन युवाओं में सुनने की क्षमता कम होने की समस्या आम होती जा रही है। डीजे की तेज आवाज से हार्ट के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। यही नहीं ब्रेन हेमरेज होने की आशंका भी होती है। यानी तेज आवाज न केवल कानों को वरन हार्ट व ब्रेन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इससे अलर्ट रहने की जरूरत है।1
- 🥰🥰1
- प्रयागराज मेजा रामनगर दिव्या भाव सजा है मां का दरबार महिला एवं पुरुष दर्शन करने के लिए सुबह 5:00 बजे से मां के चरणों में अर्जी लगाने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए अर्जी लगाई वहीं पर भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय शंकर लाल केसरी ने एसीपी में जा एसपी उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा इस मेले का संचालक हम कई साल से करते आ रहे हैं मां के चरणों की सेवा करते आ रहे हैं लेकिन ऐसा एसीपी नहीं आया जो इतनी सुरक्षा व्यवस्था दे सके लेकिन यहां पर भेजो एसीपी ने जो व्यवस्था कर दिया वह सराहनी है मैया करें वह आगे बढ़े3