logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस महिलाओं की नहीं हितेषी,महिला आरक्षण बिल पर बोलीं नीना शर्मा महिला आरक्षण अधिनियम बिल को लेकर विपक्ष द्वारा कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं जिसमें विपक्ष द्वारा यह भ्रम पैदा किया जा रहा है कि इस बिल के आने से महिला एस. सी. व एस. टी. आरक्षण पर प्रभाव पड़ेगा। परंतु इस बिल के आने से एस. सी. व एस. टी. आरक्षण पर किसी तरह का भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात बुधवार को रिकांगपिओ में भाजपा प्रदेश पूर्व सचिव एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीना शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के उत्थान के लिए व आगे बढ़ाने के लिए , बेटी बचाओ , महिला सशक्तिकरण आदि कई योजनाएं चलाई हैं।

9 hrs ago
user_ANIL KUMAR NEGI
ANIL KUMAR NEGI
कल्पा, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश•
9 hrs ago

कांग्रेस महिलाओं की नहीं हितेषी,महिला आरक्षण बिल पर बोलीं नीना शर्मा महिला आरक्षण अधिनियम बिल को लेकर विपक्ष द्वारा कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं जिसमें विपक्ष द्वारा यह भ्रम पैदा किया जा रहा है कि इस बिल के आने से महिला एस. सी. व एस. टी. आरक्षण पर प्रभाव पड़ेगा। परंतु इस बिल के आने से एस. सी. व एस. टी. आरक्षण पर किसी तरह का भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात बुधवार को रिकांगपिओ में भाजपा प्रदेश पूर्व सचिव एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीना शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के उत्थान के लिए व आगे बढ़ाने के लिए , बेटी बचाओ , महिला सशक्तिकरण आदि कई योजनाएं चलाई हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज कुल्लू में 30 अप्रैल से निरंकारी मिशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यूथ स्पोर्ट्स के अलावा अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से निरंकारी मिशन मंडी के इंचार्ज आर के अभिलाषी दे रहे हैं
    1
    रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज 
कुल्लू में 30 अप्रैल से निरंकारी मिशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यूथ स्पोर्ट्स के अलावा अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से निरंकारी मिशन मंडी के इंचार्ज आर के अभिलाषी दे रहे हैं
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    11 hrs ago
  • अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। 4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है.
    3
    अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा नौगांव पुलिस बैरियर पर स्कूटी से अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर यातायात व यात्रा का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नशे तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में नौगांव पुलिस बैरियर पर चैकिंग के दौरान सिकेंदर  व अक्षय नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या UK 10A 9364(स्कूटी) से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया।  4.09 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त सिकेंदर उर्फ सिकू पूर्व में भी स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद से ही पुलिस द्वारा सिकू की निगरानी की जा रही थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है.
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Munishkoundal
    1
    Post by Munishkoundal
    user_Munishkoundal
    Munishkoundal
    कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के सरकार के निर्णय ने अब तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) ने इस फैसले को महिला विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार को समिति के बैनर तले महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे के 'रात्रि पड़ाव' के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। ​विओ: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि गायनी और प्रसूति विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं और इन्हें अलग-अलग करना मरीजों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 102 साल पुराने इस ऐतिहासिक अस्पताल में ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओटी और लैब जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सरकार का यह कहना कि यहाँ मशीनें पुरानी हैं, पूरी तरह तर्कहीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मशीनें पुरानी थीं तो उन्हें बदला जाना चाहिए था, न कि ओपीडी को ही यहाँ से शिफ्ट कर दिया जाता। ​फालमा चौहान ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं पर भारी-भरकम 'यूजर चार्ज' थोप दिए गए हैं और अस्पताल में खान-पान की वस्तुओं के साथ ही अन्य दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है और आनन-फानन में इस ओपीडी को शिफ्ट किया गया है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ​ फालमा चैहान ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि यह जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा। वर्तमान में चल रहे 24 घंटे के धरने और रात्रि पड़ाव के बाद, समिति ने आगामी 30 अप्रैल को आईजीएमसी (IGMC) में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इसके बावजूद भी सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए, तो महिलाओं का यह हुजूम सचिवालय की ओर कूच करेगा और वहां का घेराव किया जाएगा। महिलाओं की मांग है कि KNH में नए भवन का निर्माण जल्द किया जाए और सभी आधुनिक सुविधाएं इसी परिसर में प्रदान की जाएं ताकि मरीजों को भटकना न पड़े। बाइट : फालमा चौहान महासचिव अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
    2
    कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के सरकार के निर्णय ने अब तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) ने इस फैसले को महिला विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार को समिति के बैनर तले महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे के 'रात्रि पड़ाव' के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
​विओ:  अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि गायनी और प्रसूति विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं और इन्हें अलग-अलग करना मरीजों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि  102 साल पुराने इस ऐतिहासिक अस्पताल में ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओटी और लैब जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सरकार का यह कहना कि यहाँ मशीनें पुरानी हैं, पूरी तरह तर्कहीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मशीनें पुरानी थीं तो उन्हें बदला जाना चाहिए था, न कि ओपीडी को ही यहाँ से शिफ्ट कर दिया जाता।
​फालमा चौहान ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं पर भारी-भरकम 'यूजर चार्ज' थोप दिए गए हैं और अस्पताल में खान-पान की वस्तुओं  के साथ ही अन्य दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है और आनन-फानन में इस ओपीडी को शिफ्ट किया गया है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
​ फालमा चैहान ने   सरकार को चेताते हुए कहा  कि यदि यह जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा। वर्तमान में चल रहे 24 घंटे के धरने और रात्रि पड़ाव के बाद, समिति ने आगामी 30 अप्रैल को आईजीएमसी (IGMC) में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इसके बावजूद भी सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए, तो महिलाओं का यह हुजूम सचिवालय की ओर कूच करेगा और वहां का घेराव किया जाएगा। महिलाओं की मांग है कि KNH में नए भवन का निर्माण जल्द किया जाए और सभी आधुनिक सुविधाएं इसी परिसर में प्रदान की जाएं ताकि  मरीजों को भटकना न पड़े।
बाइट : फालमा चौहान महासचिव अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भौर-डडौर में का नया शोरूम 🚜 | किसानों को फाइनेंस और एक्सचेंज की सुविधा | Mandi News
    1
    भौर-डडौर में का नया शोरूम 🚜 | किसानों को फाइनेंस और एक्सचेंज की सुविधा | Mandi News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज़िला संयोजक ईश्वर नेगी ने कहा कि ज़िला किन्नौर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुख विंदर सिंह सुक्खू का 15 अप्रैल को दौरा रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज़िला मे कोई भी नई सौगात नहीं दी और शिक्षा के क्षेत्र मे भी कोई घोषणाए नहीं की है। जिससे समुचा ज़िला नाराज़ है।
    1
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज़िला संयोजक ईश्वर नेगी ने कहा कि ज़िला किन्नौर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुख विंदर सिंह सुक्खू का 15 अप्रैल को दौरा रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज़िला मे कोई भी नई सौगात नहीं दी और शिक्षा के क्षेत्र मे भी कोई घोषणाए नहीं की है। जिससे समुचा ज़िला नाराज़ है।
    user_ANIL KUMAR NEGI
    ANIL KUMAR NEGI
    कल्पा, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गंगोत्री धाम मे जहां अत्यधिक मात्रा मे श्रद्धालू पहुंच रहे है. वहीं आस्था के नाम पर श्रद्धालू माँ गंगा को दूषित करते दिख रहे है. आपको बताते चले कि माँ गंगा के धाम गंगोत्री में जहां श्रधालु महिलाएं माँ गँगा में बड़ी संख्या में वस्त्र आदि प्रवाहित कर माँ गंगा को उसके ही उदगम में प्रदूषित करने का कार्य कर रहे हैं। आज गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक अपनी समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री की समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारी, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी , साधु संतों आदि ने गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया और 100 बोरे प्रवाहित वस्त्रों को एकत्रित किया। गंगोत्री धाम में आजकल एक दिन मे हजारों श्रधालु पहुंच रहे हैं.जिनमे से नब्बे फीसदी लोग माँ गंगा में पवित्र स्नान करते हैं. श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा को वस्त्र आदि भेंट करते हैं। आस्था को देखते हुए महिला तीर्थयात्रियों द्वारा बड़ी संख्या में माँ गंगा में श्रृंगार धोती, साड़ी , कंघी, शीशा व वस्त्र धोती साड़ी माँ गँगा में भेंट (प्रवाहित) की जा रही हैं. जो कि ये माँ गंगा के साथ - साथ उसमे रह रहे जीवो के लिए बहुत बड़ा खतरा है.श्रद्धालू ये वस्त्र आस्था के नाम पर जो ये वस्त्र गंगा मे प्रवाहित कर रहे है उसके जगह इन्हे किसी को दान देना बेहतर होता. गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कई श्रद्धालु पुराने कपड़े भी विसर्जित करते नज़र आये. गँगा विचार मंच उत्तराखंड पिछले 12 वर्षों से माँ गंगा के धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करता आ रहा है कि माँ गंगा में किसी भी तरह के वस्त्र, पूजा, श्रृंगार सामग्री न बहाएँ.इनसे माँ गंगा में प्रदूषण ही बढ़ता है। संगठन का कहना है माँ गंगा आपके द्वारा माँ गंगा की धारा में प्रवाहित किये वस्त्रों , पूजा व श्रृंगार सामग्री से खुश नहीं अपितु व्यथित ही होती हैं. इन वस्त्रों से माँ का श्रृंगार खूबसूरत होने के बजाय बदरंग ही होता है। श्रद्धालू द्वारा जो वस्तुएं, पूजा, श्रृंगार व वस्त्र धोती कुर्ता साड़ी भेंट करना चाहते हैं तो माँ गंगा के मुख्य मंदिर गंगोत्री मंदिर में ही चढाएं या फिर किसी जरूरत मंद लोगों को भेंट करें। गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों व लोगो से अपील की कि माँ गँगा में किसी भी तरह को पूजा श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र यानी साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें.गँगा विचार मंच ने गंगोत्री मन्दिर समिति से भी गुजारिश करते हुए कहा कि मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं से अपील कि श्रद्धालु वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेँट करें। गँगा विचार मंच व जिला गँगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष व इस वर्ष जनजागरण व जागरूकता के लिए गंगोत्री में इस तरह के बैनर लगाए गए. साथ ही वाल पेंटिंग की हैं जिसमे ये सूचना दी गईं कि माँ गंगा के प्रवाह में किसी भी तरह के वस्त्र आदि न प्रवाहित करें। गंगा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवाया है.गंगा विचार मंच ने पहल है की आने वाले समय में प्रधानमंत्री के मन की बात में इस विषय को जगह मिले. हमारी कोशिश अवस्य रंग लाएगी। Byte - लोकेंद्र सिंह बिष्ट,प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच। Byte - जयानंद सेमवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगोत्री।
    4
    गंगोत्री धाम मे जहां अत्यधिक मात्रा मे श्रद्धालू पहुंच रहे है. वहीं आस्था के नाम पर श्रद्धालू माँ गंगा को दूषित करते दिख रहे है. आपको बताते चले कि माँ गंगा के धाम गंगोत्री में जहां श्रधालु महिलाएं माँ गँगा में बड़ी संख्या में वस्त्र आदि प्रवाहित कर माँ गंगा को उसके ही उदगम में प्रदूषित करने का कार्य कर रहे हैं।
आज गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक अपनी  समस्त टीम, 
नगर पंचायत गंगोत्री की समस्त टीम, नगर पंचायत गंगोत्री के कर्मचारी, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी कर्मचारी , साधु संतों आदि ने गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया और 100 बोरे प्रवाहित वस्त्रों को एकत्रित किया।
गंगोत्री धाम में आजकल एक दिन मे हजारों श्रधालु पहुंच रहे हैं.जिनमे से नब्बे फीसदी लोग माँ गंगा में पवित्र स्नान करते हैं. श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा  को वस्त्र आदि भेंट करते हैं।
आस्था को देखते हुए महिला तीर्थयात्रियों द्वारा बड़ी संख्या में माँ गंगा में श्रृंगार धोती, साड़ी , कंघी, शीशा व वस्त्र धोती साड़ी माँ गँगा में भेंट (प्रवाहित) की जा रही हैं. जो कि ये माँ गंगा के साथ - साथ उसमे रह रहे जीवो के लिए बहुत बड़ा खतरा है.श्रद्धालू ये वस्त्र आस्था के नाम पर जो ये वस्त्र गंगा मे प्रवाहित कर रहे है उसके जगह इन्हे किसी को दान देना बेहतर होता.
गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कई श्रद्धालु पुराने कपड़े भी विसर्जित करते नज़र आये.
गँगा विचार मंच उत्तराखंड पिछले 12 वर्षों से माँ गंगा के धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करता आ रहा है कि माँ गंगा में किसी भी तरह  के वस्त्र, पूजा, श्रृंगार सामग्री न बहाएँ.इनसे माँ गंगा में प्रदूषण ही बढ़ता है।  
संगठन का कहना है माँ गंगा आपके द्वारा माँ गंगा की धारा  में प्रवाहित किये वस्त्रों , पूजा व श्रृंगार सामग्री से खुश नहीं अपितु व्यथित ही होती हैं. इन वस्त्रों से माँ का श्रृंगार खूबसूरत होने के बजाय बदरंग ही होता है। श्रद्धालू द्वारा जो वस्तुएं, पूजा, श्रृंगार व वस्त्र धोती कुर्ता साड़ी भेंट करना चाहते हैं तो माँ गंगा के मुख्य मंदिर गंगोत्री मंदिर में ही चढाएं या फिर किसी जरूरत मंद लोगों को भेंट करें। 
गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों व लोगो से अपील की कि माँ गँगा में किसी भी तरह को पूजा श्रृंगार सामग्री, खासकर वस्त्र यानी साड़ी धोती व कपड़े प्रवाहित न करें.गँगा विचार मंच ने गंगोत्री मन्दिर समिति से भी गुजारिश करते हुए कहा कि मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं से अपील कि श्रद्धालु वस्त्र आदि गंगोत्री मंदिर में ही भेँट करें।
गँगा विचार मंच व जिला गँगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष व इस वर्ष जनजागरण व जागरूकता के लिए गंगोत्री में इस तरह के बैनर लगाए गए. साथ ही वाल पेंटिंग की हैं जिसमे ये सूचना दी गईं कि माँ गंगा के प्रवाह में किसी भी तरह के वस्त्र आदि न प्रवाहित करें।
गंगा विचार मंच ने इस गंभीर समस्या को नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवाया है.गंगा विचार मंच ने पहल है की आने वाले समय में प्रधानमंत्री  के मन की बात में इस विषय को जगह मिले. हमारी कोशिश अवस्य रंग लाएगी।
Byte - लोकेंद्र सिंह 
बिष्ट,प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच।
Byte - जयानंद सेमवाल,
अधिशासी अधिकारी 
नगर पंचायत गंगोत्री।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.