चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार देर रात दतिया में मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों का जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और अकीदत के साथ निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रात करीब 10 बजे किला चौक से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों—किला चौक, दारूगर की पुलिया, टाउन हॉल और बड़ा बाजार से होता हुआ लाला के ताल पहुंचा। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों का विसर्जन किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि चेहल्लुम, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का दिन है। मोहर्रम के बाद विशेष रूप से तैयार किए गए ताजियों को चेहल्लुम के अवसर पर पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण बना रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम के अवसर
पर मंगलवार देर रात दतिया में मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों का जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और अकीदत के साथ निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रात करीब 10 बजे किला चौक से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों—किला चौक, दारूगर की पुलिया, टाउन हॉल और बड़ा बाजार से होता हुआ लाला के ताल पहुंचा। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों का
विसर्जन किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि चेहल्लुम, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का दिन है। मोहर्रम के बाद विशेष रूप से तैयार किए गए ताजियों को चेहल्लुम के अवसर पर पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण बना रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
- दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान1
- न्यायाधीश हनुमान जी का दरबार: जहाँ बजरंगबली खुद करते हैं न्याय! देखिए कांक्षी सरकार मंदिर न्यायाधीश हनुमान जी का दरबार: जहाँ बजरंगबली खुद करते हैं न्याय! देखिए कांक्षी सरकार मंदिर की ग्राउंड रिपोर्ट1
- जनेश्वर जी वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के प्रेरणा स्रोत :अरविंद वशिष्ठ* झाँसी* : आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के कार्यक्रम में सहभागिता हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सतेन्द्रपुरी गोस्वामी,अभिषेक दीक्षित,शिवम नायक, आशीष वाजपेयी संजय चतुर्वेदी,मनोज दुबे, पं॰ मुकेश ज्योतिषाचार्य, दिनेश तिवारी विकास मिश्रा, जितेन्द्र, दिलीप बुधौलिया, कलश मिश्रा देवेन्द्र तिवारी,मनीष पुजारीआदि ने प्रमुख रूप सह नेतृत्व किया। उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुएअरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि लोकबंधु जनेश्वर मिश्र जी नेअपना संपूर्ण जीवन समाजवाद,सादगीऔर जनसेवा के आदर्शों को समर्पित किया। उनका संघर्ष गरीब,किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर हम उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। छोटे लोहिया जी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।1
- बबीना थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में माँ बेटे कमरे में सोते रहे चोरों ने दूसरे कमरे की अलमारी से उड़ा दिए 50 हजार नकदी और जेवरात सुबह जब मां जागी तो कमरे में अस्त व्यस्त पढ़ा हुआ था सामान1
- पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार देने के लिए इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झांसी टीम ने AGM, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को पत्र सौंपा झांसी। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी टीम ने आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम, झांसी के एजीएम महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टीम ने पूर्व सैनिकों की वर्तमान समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विशेष रूप से DVVNL द्वारा सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष किए जाने के कारण बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के बेरोजगार होने का मुद्दा उठाया गया। टीम ने मांग की कि ऐसे प्रभावित पूर्व सैनिकों को निगम के अंतर्गत अन्यत्र समायोजित किया जाए। इसके साथ ही उन आश्रितों के प्रकरण भी रखे गए जिनके माता-पिता वृद्ध हो चुके हैं अथवा अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे आश्रितों को निगम में रोजगार उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर एजीएम महोदय एवं निगम के कोऑर्डिनेटर साहब ने टीम को पूर्ण आश्वासन दिया कि किसी भी पूर्व सैनिक को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। आश्रितों के रोजगार के संबंध में भी उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित रहने वाले टीम के सदस्य सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन जनक सिंह, अध्यक्ष, सूबेदार आर डी कुशवाहा, सूबेदार हरीश चंद्र सचान, नायब सूबेदार मानसिंह यादव, हवलदार अयोध्या सिंह रजक, सूबेदार शशि भूषण यादव, सूबेदार आर सी शिवहरे, ऑनरेरी कैप्टन कमल प्रसाद इत्यादि। अंत में आईवीओ टीम ने एजीएम महोदय एवं निगम प्रशासन का सहयोग एवं सकारात्मक रुख के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार देने के लिए इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झांसी टीम ने AGM, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को पत्र सौंपा झांसी। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी टीम ने आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम, झांसी के एजीएम महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टीम ने पूर्व सैनिकों की वर्तमान समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विशेष रूप से DVVNL द्वारा सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष किए जाने के कारण बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के बेरोजगार होने का मुद्दा उठाया गया। टीम ने मांग की कि ऐसे प्रभावित पूर्व सैनिकों को निगम के अंतर्गत अन्यत्र समायोजित किया जाए। इसके साथ ही उन आश्रितों के प्रकरण भी रखे गए जिनके माता-पिता वृद्ध हो चुके हैं अथवा अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे आश्रितों को निगम में रोजगार उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर एजीएम महोदय एवं निगम के कोऑर्डिनेटर साहब ने टीम को पूर्ण आश्वासन दिया कि किसी भी पूर्व सैनिक को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। आश्रितों के रोजगार के संबंध में भी उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित रहने वाले टीम के सदस्य सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन जनक सिंह, अध्यक्ष, सूबेदार आर डी कुशवाहा, सूबेदार हरीश चंद्र सचान, नायब सूबेदार मानसिंह यादव, हवलदार अयोध्या सिंह रजक, सूबेदार शशि भूषण यादव, सूबेदार आर सी शिवहरे, ऑनरेरी कैप्टन कमल प्रसाद इत्यादि। अंत में आईवीओ टीम ने एजीएम महोदय एवं निगम प्रशासन का सहयोग एवं सकारात्मक रुख के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर हुआ माल्यार्पण, डॉ. संदीप सरावगी ने दी श्रद्धांजलि झांसी। श्री गहोई वैश्य पंचायत झाँसी, बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा, वरिष्ठ संघ, महिला मंडल एवं नव युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने भी पहुंचकर राष्ट्रकवि को नमन किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि "राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के सशक्त वाहक थे। उनकी रचनाएं आज भी समाज को कर्तव्य, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती हैं। हमें उनके आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।" उन्होंने कहा कि झांसी की धरती का राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त से विशेष संबंध रहा है और यह पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है। ऐसे महापुरुषों का स्मरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है। श्री गहोई वैश्य पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक प्रकाश गुप्ता ने कहा "राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी लेखनी से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और सामाजिक चेतना का संदेश दिया। उनका जीवन और साहित्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।" कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। आयोजन में बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा, वरिष्ठ संघ, महिला मंडल एवं नव युवक मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम संयोजक लखन लाल गुप्ता, पूर्व आईएएस पी.के. अग्रवाल, सियारामशरण गुप्त समिति के अध्यक्ष शशिभूषण कंकने, महामंत्री प्रमोद गुप्त, पंचायत अध्यक्ष रामप्रकाश नाछोला, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई सभा के अध्यक्ष उमेश छिरौलिया, मंत्री राकेश रावत, प्रो. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. अशोक दीक्षित, डॉ. बी.के. गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, राजेंद्र नगरिया, नरेश गुप्ता (राजू रक्सा), कुंज बिहारी सावला, केदार पहाड़िया, हर प्रसाद निखार, सुनील लोहिया, रामप्रकाश हतनोरिया, सुदर्शन शिवहरे, सभासद लखन कुशवाहा, सभासद आदर्श गुप्ता, सभासद संजीव पहाड़िया, पूर्व सभासद प्रदीप नगरिया, अरुण गुप्ता, उमेश नीखरा, हर नारायण मोर, एम.डी. बरसैंया, दिनेश भार्गव, देवेंद्र नरखर, राजू सेठ, पंचायत महामंत्री नितिन सरावगी, मनोज रेजा, डॉ. मोहनलाल आनंद, सुरेंद्र नीखरा, रजनी गुप्ता, रामश्री गुप्ता एवं राजू नगरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. संदीप सरावगी ने किया।4
- भांडेर में 2 से 03 घंटे हुई झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे, सड़कें बनी तालाब, कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भांडेर नगर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब 03 बजे से शाम 06 बजे तक करीब तक हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लगातार बारिश से खेतों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं नगर में तेज बारिश के कारण कई सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतें हुईं। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। किसान इस बारिश को खेती के लिए लाभदायक बता रहे हैं, जबकि नगर में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर लोगों ने चिंता भी जताई।1
- मासिक कविता पर्व के दौरान संस्कारी पीढ़ी को लेकर कवि ने क्या दिया संदेश दतिया नगर में मासिक कविता पर्व के दौरान कवि ने संस्कारों को लेकर एवं आने वाली पीढ़ी को लेकर अति सुंदर कविता सुनाते हुए देश को दिया संदेश।।1
- स्लग: प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के नाम पर रिश्वतखोरी, सहायक सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार एंकर: प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगना एक ग्राम पंचायत के सहायक सचिव को भारी पड़ गया। ग्वालियर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिधौरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक सचिव सोनू शर्मा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हितग्राही अजय कुशवाहा से तीसरी किस्त दिलाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद EOW ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पूरे डबरा-पिछोर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीओ- जानकारी के अनुसार, ग्राम लिधौरा निवासी अजय कुशवाहा पुत्र कैलाश कुशवाहा से सहायक सचिव सोनू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने के नाम पर ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर अजय ने 31 जुलाई को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को EOW की टीम ने जैसे ही आरोपी सहायक सचिव को रिश्वत की रकम लेते देखा, उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें केमिकल युक्त पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व EOW ग्वालियर के डीएसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। करीब 16 सदस्यीय टीम ने ट्रैप ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बाइट: शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, डीएसपी, EOW ग्वालियर4