Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान
MBKS डिजिटल न्यूज़
दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान दतिया उपचुनाव पर। कांग्रेस की हुई जीत। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान1
- इंदरगढ़ में जल भराव की समस्या से परेशान लोग वीडियो हो रहा वायरल इंदरगढ़ में जल भराव की समस्या से परेशान लोग तमाम वार्डों में जल भराव की समस्या से जूझ रही नगर की जनता क्या अधिकारी देंगे इस ओर ध्यान1
- तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा। सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका में आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सोमवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।1
- दतिया की जीत पर दिग्विजय सिंह का संदेश, मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जताया आभार भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर दतिया की जनता और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2023 की तरह इस बार भी मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया और पार्टी को विजय दिलाई। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।1
- राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती का भव्य आयोजन - डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य अतिथि में संपन्न. राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती का भव्य आयोजन - डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य अतिथि में संपन्न. गहोई कुलभूषण राष्ट्रकवि डॉ. मैथिली शरण गुप्त जी की 140 वी पावन जयंती पर निवाड़ी गहोई वैश्य समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी से पधारे डॉ संदीप सरावगी अध्यक्ष (संघर्ष सेवा समिति) रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में गहोई वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल (बामौर) ने पधारकर महासभा का प्रतिनिधित्व किया कार्यक्रम के अध्यक्षता स्थानीय गहोई वैश्य समाज निवाड़ी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल बडोनिया जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत निवाड़ी तिगैला से गहोई बंधुओ ने सैकड़ो लोगों के साथ बाइक रैली निकाली पुनः सभी लोग गहोई धर्मशाला से डीजे, बग्गी, घोड़े के साथ विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा खंदिया वाले श्री हनुमान जी मंदिर तक जाकर बाजार से होती हुई गुप्त जी का जय गान करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ बाहर से पधारे हुए अतिथियों द्वारा राष्ट्रकवि भगवान लखन लाल जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्थानीय समिति द्वारा पधारे हुए अतिथियों के स्वागत के बाद निवाड़ी के 75 आयु के 34 बायो वृद्ध महानुभावों को शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री लखनलाल के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल ने राष्ट्रकवि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य आसंदी से बोलते हुए डॉ संदीप सरावगी ने अपने गरिमामय उद्धवोदन में राष्ट्रकवि को महान क्रांतिकारी श्रेष्ठ विचारक और उत्कृष्ट भाषा विद निरूपित किया अपनी ओजस्वी शैली में उन्होंने समाज को संगठित रहने हेतु प्रेरित किया संगठन में शक्ति निहित है यदि आप संगठित रहे तो कोई आपको झुका नहीं सकता उल्टे नेता आपके दरवाजे पर चक्कर लगाने को विवश होंगे। निवाड़ी गहोई समाज के अध्यक्ष श्री शंकर लाल बडोनिया ने सफल आयोजन के लिए समाज का आभार व्यक्त किया और सभी सहयोगियों की मुख्य से प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संतोष धूसर, श्री राजेंद्र खरया ,श्री दीपू नगरिया ,श्री सुधीर धूसर, श्री सौरभ इटौंदिया ,श्री पुरुषोत्तम धूसर, श्री पुष्कर एवं समिति के अन्य सदस्य महानुभावों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन- वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री शिव कुमार गुप्त मामा जी ने किया। उनकी कविता एवं संचालन की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। अन्य वक्ता महानुभावों में श्रीमती निरंजन जैन अध्यक्ष जनपद पंचायत,श्रीमती आकांक्षा गुप्ता (जिला शिक्षा अधिकारी)पन्ना, श्री अरविंद रेजा ,श्री सुरेश कठिल,श्री जयप्रकाश नौगरैया,श्री रजुल शेखर ने गुप्त जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज निवाड़ी के समस्त महानुभाव सामूहिक भोज में सह परिवार आमंत्रित थे।2
- जनेश्वर जी वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के प्रेरणा स्रोत :अरविंद वशिष्ठ* झाँसी* : आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के कार्यक्रम में सहभागिता हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सतेन्द्रपुरी गोस्वामी,अभिषेक दीक्षित,शिवम नायक, आशीष वाजपेयी संजय चतुर्वेदी,मनोज दुबे, पं॰ मुकेश ज्योतिषाचार्य, दिनेश तिवारी विकास मिश्रा, जितेन्द्र, दिलीप बुधौलिया, कलश मिश्रा देवेन्द्र तिवारी,मनीष पुजारीआदि ने प्रमुख रूप सह नेतृत्व किया। उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुएअरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि लोकबंधु जनेश्वर मिश्र जी नेअपना संपूर्ण जीवन समाजवाद,सादगीऔर जनसेवा के आदर्शों को समर्पित किया। उनका संघर्ष गरीब,किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर हम उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। छोटे लोहिया जी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।1
- बबीना थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में माँ बेटे कमरे में सोते रहे चोरों ने दूसरे कमरे की अलमारी से उड़ा दिए 50 हजार नकदी और जेवरात सुबह जब मां जागी तो कमरे में अस्त व्यस्त पढ़ा हुआ था सामान1
- न्यायाधीश हनुमान जी का दरबार: जहाँ बजरंगबली खुद करते हैं न्याय! देखिए कांक्षी सरकार मंदिर न्यायाधीश हनुमान जी का दरबार: जहाँ बजरंगबली खुद करते हैं न्याय! देखिए कांक्षी सरकार मंदिर की ग्राउंड रिपोर्ट1