logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_KRANTKARI Khabar
KRANTKARI Khabar
Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Aligarh medical DM college mein doctoron ka aatank Hai ismein doctor marijon ko dekhne ki jagah hath uthate Hain ki apna rutba dikhate Hain ine doctoron per koi kaarvayi nahin karta Jo man Aaye vah karte hain yah doctor Aligarh mein GM college medical mein doctoron ka aata hun dekhen aur share Karen video ko
    1
    Aligarh medical DM college mein doctoron ka aatank Hai ismein doctor marijon ko dekhne ki jagah hath uthate Hain ki apna rutba dikhate Hain ine doctoron per koi kaarvayi nahin karta Jo man Aaye vah karte hain yah doctor Aligarh mein GM college medical mein doctoron ka aata hun dekhen aur share Karen video ko
    user_Faizan Qureshi
    Faizan Qureshi
    अलीगढ़, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर खुर्जा में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। यह कदम प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में उठाया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर खुर्जा में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। यह कदम प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में उठाया गया।
    user_Sher e Hindustan
    Sher e Hindustan
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #कासगंज- ढोलना: थाना क्षेत्र के गांव तवालपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब शमशान घाट के पास एक 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतका की पहचान यशोदा देवी पत्नी अनमोल निवासी गांव तवालपुर थाना ढोलना के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
    1
    #कासगंज- ढोलना: थाना क्षेत्र के गांव तवालपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब शमशान घाट के पास एक 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतका की पहचान यशोदा देवी पत्नी अनमोल निवासी गांव तवालपुर थाना ढोलना के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
    user_Deepak Kushwaha
    Deepak Kushwaha
    अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • सासनी: लापता युवक का शव कॉलोनी में मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इगलास रोड स्थित नवनिर्मित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हासिम बीते 2 मई से रहस्यमय ढंग से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी। शनिवार करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के पास शव देखा, जिससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह हत्या है या कुछ और। शासनिक कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे करवाई जारी है।
    4
    सासनी: लापता युवक का शव कॉलोनी में मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम
सासनी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इगलास रोड स्थित नवनिर्मित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हासिम बीते 2 मई से रहस्यमय ढंग से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी।
शनिवार करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के पास शव देखा, जिससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह हत्या है या कुछ और। शासनिक कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे करवाई जारी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • भारतीय किसान संघ ने अखिलभारतीय महिला प्रमुख को सुनाई समस्यायें दूध उत्पादन और बीज संरक्षण पर दिया जोर, प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान सासनी में हुई बैठक सासनी में भारतीय किसान संघ ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों पर चल रहे भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान प्रांत मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा जी के सानिध्य में संघ एक बैठक सासनी ब्लॉक तहसील के सभागार में आहूत की। शनिवार को आहूत बैठक अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चैधरी ने की जिला अखिल भारतीय महिला प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू दीक्षित मौजूद रहीं। कार्रक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र. के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया। जिनका स्वागत जिला महिला प्रमुख श्रीमती माधवी सिंह ने अपनी महिला बहनों के साथ उनको बुके देकर एवं श्री बलराम भगवान की छवि चित्र भेंट कर किया। किसानों ने अपनी समस्याएं भी मुख्यातिथि से साझा कीं, मुख्यातिथि ने प्रत्येक ग्राम पंचायत तक ग्राम समिति गठित करने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि किसान संघ और ज्यादा मजबूत बनाने लोगों को जोडने का अव्हान किया। साथ ही गांव का दूध उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान संघ की हर डेयरी नगर एवं शहरों तक पहुंचे। किसानों को खाद रवी की फसल और खरीफ की फसल का मानक के अनुसार खाद एक बार में प्राप्त हो ताकि किसान को बार खाद के लिय लाइन मे न लगना पड़े और देशी बीज संरक्षण पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि जयसवाल, दिल्ली संघ कार्यालय प्रभारी लाल मोहन, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री धर्मेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर, जिलाकोषाध्यक्ष सतीश बागर, जिलाउपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा, जिला मंत्री वीरपाल, सासनी ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चैधरी, जिला सहमंत्री मुकेश पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, ग्राम समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, कासगंज महिला प्रमुख अमृता, हरेंद्र शर्मा, हसायन ब्लाक अध्यक्ष राम किशन शर्मा, ब्लाक उपाधायक्ष मानिक चंद शर्मा, संजीव शर्मा, जिला कार्यकारी सदस्य कृष्णा शर्मा, अरविंद उपाध्याय, श्रीमती मंजू कुशवाहा, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, हेमा देवी, हेमलता, भाई-बहनें एवं किसान भाई मौजूद रहे।
    4
    भारतीय किसान संघ ने अखिलभारतीय महिला प्रमुख को सुनाई समस्यायें
दूध उत्पादन और बीज संरक्षण पर दिया जोर, प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान सासनी में हुई बैठक
सासनी में भारतीय किसान संघ ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों पर चल रहे भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित के प्रवास के दौरान प्रांत मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा जी के सानिध्य में संघ एक बैठक सासनी ब्लॉक तहसील के सभागार में आहूत की।
शनिवार को आहूत बैठक अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चैधरी ने की जिला अखिल भारतीय महिला प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू दीक्षित मौजूद रहीं। कार्रक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र. के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया। जिनका स्वागत जिला महिला प्रमुख श्रीमती माधवी सिंह ने अपनी महिला बहनों के साथ उनको बुके देकर एवं श्री बलराम भगवान की छवि चित्र भेंट कर किया।  किसानों ने अपनी समस्याएं भी मुख्यातिथि से साझा कीं, मुख्यातिथि ने प्रत्येक ग्राम पंचायत तक ग्राम समिति गठित करने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि किसान संघ और ज्यादा मजबूत बनाने लोगों को जोडने का अव्हान किया। साथ ही गांव का दूध उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान संघ की हर डेयरी नगर एवं शहरों तक पहुंचे। किसानों को खाद रवी की फसल और खरीफ की फसल का मानक के अनुसार खाद एक बार में प्राप्त हो ताकि किसान को बार खाद के लिय लाइन मे न लगना पड़े और देशी बीज संरक्षण पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि जयसवाल, दिल्ली संघ कार्यालय प्रभारी लाल मोहन, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री धर्मेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर, जिलाकोषाध्यक्ष सतीश बागर, जिलाउपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा, जिला मंत्री वीरपाल, सासनी ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चैधरी, जिला सहमंत्री मुकेश पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, ग्राम समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, कासगंज महिला प्रमुख अमृता, हरेंद्र शर्मा, हसायन ब्लाक अध्यक्ष राम किशन शर्मा, ब्लाक उपाधायक्ष मानिक चंद शर्मा, संजीव शर्मा, जिला कार्यकारी सदस्य कृष्णा शर्मा, अरविंद उपाध्याय, श्रीमती मंजू कुशवाहा, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, हेमा देवी, हेमलता, भाई-बहनें एवं किसान भाई मौजूद रहे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सभी जनपदवासियों को अवगत कराना है कि पिछले दो माह में जनपद में फायरिंग की कई घटनाएं घटित हुई जिनमें अलीगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रत्येक घटना का खुलासा किया एवं अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई । अभी तक विभिन्न मुकदमों में 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है । उक्त फायरिंग की घटनाओं में अवैध शस्त्रों का प्रयोग हुआ था जिसमें अधिकतर युवा वर्ग के लोग शामिल थे । अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें । घर पर अवैध शस्त्र न रखें, न उनका इस्तेमाल करें ।यदि आपको लगता है कि किसी बच्चे के पास अवैध शस्त्र है तो एसएसपी अलीगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं इसमें उनकी पूरी सहायता की जायेगी । अवैध शस्त्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने में अलीगढ़ पुलिस का सहयोग करें । इस सम्बन्ध में #SSP_Aligarh द्वारा दी गई बाइट ।
    1
    सभी जनपदवासियों को अवगत कराना है कि पिछले दो माह में जनपद में फायरिंग की कई घटनाएं घटित हुई जिनमें अलीगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रत्येक घटना का खुलासा किया एवं अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई । अभी तक विभिन्न मुकदमों में 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है । उक्त फायरिंग की घटनाओं में अवैध शस्त्रों का प्रयोग हुआ था जिसमें अधिकतर युवा वर्ग के लोग शामिल थे । अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें । घर पर अवैध शस्त्र न रखें, न उनका इस्तेमाल करें ।यदि आपको लगता है कि किसी बच्चे के पास अवैध शस्त्र है तो एसएसपी अलीगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं इसमें उनकी पूरी सहायता की जायेगी । अवैध शस्त्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने में अलीगढ़ पुलिस का सहयोग करें । 

इस सम्बन्ध में #SSP_Aligarh द्वारा दी गई बाइट ।
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस, विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया हाथरस। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस, विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार ऐसोसियेशन के अधिवक्तागण, बैंक अधिकारी/कर्मचारी, वादकारीगण, कर्मचारीगण एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। वर्तमान वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 71193 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमंे 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 20775000/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये, 34 सिविल वादों, 21 पारिवारिक वाद, 132 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर मु0 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये व 02 धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, 34919 राजस्व वाद, 07 वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग व 3945 लघु आपराधिक वादों एवं 3460 मोटर वाहन अधिनियम/चालानों का निस्तारण कर मु0 254430/-रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक ऋण के कुल 497 मामलों का निस्तारण कर मु0 45265000/� में समझौता दाखिल किया गया तथा बैंक के अन्य 20790 मामले व विद्युत के 7355 मामले एवं 06 वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत, हाथरस के माध्यम से किया गया। जनपद न्यायाधीश, हाथरस विनय कुमार-तृतीय, के न्यायालय से 05 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2500/रूपये अर्थदण्ड के रूप मंे वसूल किये गये। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम, के न्यायालय से कुल 21 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 10 जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी से अपने घर गये। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मीनू शर्मा, के न्यायालय से 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 20775000/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत हाथरस राजेश कुमार, के न्यायालय से 06 वादों का निस्तारण कर 112800/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हाथरस राकेश कुमार-चतुर्थ, के न्यायालय से 07 वादों का निस्तारण कर 301527/रूपये दिलाये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, संगीता शर्मा के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. अधि.) हर्ष अग्रवाल के न्यायालय से 08 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 4000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-5, विजय कुमार के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 02 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम कोर्ट सं0-01, हाथरस निर्भय नारायन राॅय, के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-6, शैलेन्द्र सिंह के न्यायालय से 132 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-4, ईश्वर सिंह उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी, कोर्ट संख्या-1 हाथरस, महेन्द्र रावत, के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 03 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 900/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी, कोर्ट संख्या-2 हाथरस, प्रशान्त कुमार, के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण कर 500/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, सूरज मिश्रा, के न्यायालय से 3446 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 178850/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (वप्र), हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह, के न्यायालय से 14 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, आकांक्षा गर्ग, के न्यायालय से 1030 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 15000/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर सिविल जज(व.प्र.) दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 767 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 12400/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(व.प्र.)/त्वरित न्यायालय, ईशा अग्रवाल के न्यायालय से 376 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 3950/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (कप्र), हाथरस, सारांश शर्मा, के न्यायालय से 08 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, खुशबू चन्द्रा, के न्यायालय से 200 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 9500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(क.प्र.)/त्वरित न्यायालय-द्वितीय, हाथरस, अरिजीत सिंह, के न्यायालय से 314 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3600/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(क.प्र.)/त्वरित न्यायालय-प्रथम, हाथरस, रोबिन कुमार, के न्यायालय से 02 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एवं 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, आकांक्षा तिवारी, के न्यायालय से 351 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 5690/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (कप्र)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ, दीपा सैनी, के न्यायालय से 04 सिविल वादों एवं 704 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 7130/रु0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, नेपाल सिंह के न्यायालय से 06 सिविल वादों एवं 164 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 8910/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। अपर सिविल जज (कप्र), सादाबाद, शिव कुमार यादव, के न्यायालय से 32 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 1500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। उपजिलाधिकारी, हाथरस के न्यायालय से 2014 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी, सादाबाद के न्यायालय से 591 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी, सिकन्द्राराऊ के न्यायालय से 1207 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी, सासनी के न्यायालय से 1227 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, हाथरस के न्यायालय से 6004 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, सासनी के न्यायालय से 5512 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, सादाबाद के न्यायालय से 4856 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार, सि0राऊ, के न्यायालय से 5803 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। ए.आई.जी. स्टाम्प, हाथरस के न्यायालय से 18 वादों का निस्तारण किया गया । जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1401 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1628 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी के यहाॅ से 1987 मामलों का निस्तारण किया गया। नगर निकाय हाथरस के यहाॅ से 568 मामलों का निस्तारण किया गया। उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस के यहाॅ से 2103 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंकों के ऋण सम्बन्धी 497 मामलों का निस्तारण कर 45265000/रूपये का समझौता किया गया एवं 20790 अन्य बैंक मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्युत विभागों के प्रिलिटीगेशन स्तर के 7355 मामलों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष मामले/कहानियाॅ। प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर न्यायालयों को पुराने लम्बित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिसके परिणाम स्वरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा के न्यायालय से अ0 सं0 39/14, मु0अ0 सं0 666/15 राज्य बनाम हेतागुरू उर्फ नन्दकिशोर आदि धारा 323, 504 भारतीय दण्ड संहिता थाना कोतवाली हाथरस जो लगभग दस वर्ष से अधिक समय से न्यायालय में लम्बित चल रहा था, में दोनों पक्षकार वादी रामगोपाल तथा विपक्षी हेता गुरू उर्फ नन्दकिशोर, पिल्लू उर्फ रामकिशन व चिन्टू उर्फ चेतन को समझाबुझाकर दोनों के मध्य समझौता कराया गया। अब दोनों के मध्य कोई विवाद नहीं है। इसी क्रम में सिविल जज (व0प्र0) हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह के न्यायालय में लगभग दस वर्ष से लम्बित इजराय वाद सं0 12/15 हरीमोहन बनाम बलवीर सिंह के मध्य चल रहे विवाद में दोनों पक्षों को समझाया गया और राजीनामा कराया गया। जिसमें डिग्रीदार के हक में विपक्षी द्वारा राजीनामा से बैनामा कर दिया गया। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई लेन-देन शेष नहीं रहा है। इसमें दोनों पक्षों की विजय रही। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपर सिविल जज (व0प्र0) हाथरस दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से लगभग बीस वर्ष से अधिक पुराने अपराध सं0 12/04 व मु0अ0 सं0 619/04 राज्य बनाम संजीव आदि अन्तर्गत धारा 323, 325, 504, 506 आई0पी0सी0 थाना चन्दपा में न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्ष हॅसी-खुशी अपने घर गये। परिवार न्यायालय, हाथरस से साथ-साथ रहने गये जोडे:- इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम जी के अथक प्रयास से दस जोड़े करिश्मा पत्नी वीरेन्द्र, शीलेन्द्र पत्नी सोनिया के दो वाद, ज्योति पत्नी शिवकुमार, सपना पत्नी सुरजीत, राहुल पति पूजा, राधा देवी पत्नी बौबी, अनीता पत्नी योगेश दो वाद, विपिन पति ममता को समझा-बुझाकर समझौता कराया गया जो पूर्ण सन्तुष्टि के साथ हॅसी-खुशी से साथ-साथ अपने घर गये। अब दोनों के मध्य कोई विवाद शेष नहीं है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की प्रभारी सचिव, जयहिन्द कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया।
    4
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस, विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया 
हाथरस। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस, विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार ऐसोसियेशन के अधिवक्तागण, बैंक अधिकारी/कर्मचारी, वादकारीगण, कर्मचारीगण एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। वर्तमान वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 71193 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमंे 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 20775000/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये, 34 सिविल वादों, 21 पारिवारिक वाद, 132 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर मु0 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये व 02 धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, 34919 राजस्व वाद, 07 वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग व 3945 लघु आपराधिक वादों एवं 3460 मोटर वाहन अधिनियम/चालानों का निस्तारण कर मु0 254430/-रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक ऋण के कुल 497 मामलों का निस्तारण कर मु0 45265000/� में समझौता दाखिल किया गया तथा बैंक के अन्य 20790 मामले व विद्युत के 7355 मामले एवं 06 वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत, हाथरस के माध्यम से किया गया। 
जनपद न्यायाधीश, हाथरस विनय कुमार-तृतीय, के न्यायालय से 05 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2500/रूपये अर्थदण्ड के रूप मंे वसूल किये गये।  
प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम, के न्यायालय से कुल 21 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 10 जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी से अपने घर गये। 
पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मीनू शर्मा, के न्यायालय से 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 20775000/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये। 
अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत हाथरस राजेश कुमार, के न्यायालय से 06 वादों का निस्तारण कर 112800/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये।   
अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हाथरस राकेश कुमार-चतुर्थ, के न्यायालय से 07 वादों का निस्तारण कर 301527/रूपये दिलाये गये।  
अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, संगीता शर्मा के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। 
विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. अधि.) हर्ष अग्रवाल के न्यायालय से 08 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 4000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-5, विजय कुमार के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 02 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। 
विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम कोर्ट सं0-01, हाथरस निर्भय नारायन राॅय, के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-6, शैलेन्द्र सिंह के न्यायालय से 132 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 84000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।   
अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-4, ईश्वर सिंह उपस्थित रहे। 
अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी, कोर्ट संख्या-1 हाथरस, महेन्द्र रावत, के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 03 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 900/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी, कोर्ट संख्या-2 हाथरस, प्रशान्त कुमार, के न्यायालय से 01 फौजदारी वाद का निस्तारण कर 500/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, सूरज मिश्रा, के न्यायालय से 3446 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 178850/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। 
सिविल जज (वप्र), हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह, के न्यायालय से 14 सिविल वादों का निस्तारण किया गया।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, आकांक्षा गर्ग, के न्यायालय से 1030 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 15000/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर सिविल जज(व.प्र.) दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 767 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 12400/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज(व.प्र.)/त्वरित न्यायालय, ईशा अग्रवाल के न्यायालय से 376 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 3950/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज (कप्र), हाथरस, सारांश शर्मा, के न्यायालय से 08 सिविल वादों का निस्तारण किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, खुशबू चन्द्रा, के न्यायालय से 200 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 9500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।  
सिविल जज(क.प्र.)/त्वरित न्यायालय-द्वितीय, हाथरस, अरिजीत सिंह, के न्यायालय से 314 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3600/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज(क.प्र.)/त्वरित न्यायालय-प्रथम, हाथरस, रोबिन कुमार, के न्यायालय से 02 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एवं 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया।   
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, आकांक्षा तिवारी, के न्यायालय से 351 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 5690/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज (कप्र)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ, दीपा सैनी, के न्यायालय से 04 सिविल वादों एवं 704 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 7130/रु0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। 
न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, नेपाल सिंह के न्यायालय से 06 सिविल वादों एवं 164 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 8910/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर सिविल जज (कप्र), सादाबाद, शिव कुमार यादव, के न्यायालय से 32 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 1500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। 
उपजिलाधिकारी, हाथरस के न्यायालय से 2014 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। 
उपजिलाधिकारी, सादाबाद के न्यायालय से 591 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी, सिकन्द्राराऊ के न्यायालय से 1207 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी, सासनी के न्यायालय से 1227 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, हाथरस के न्यायालय से 6004 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, सासनी के न्यायालय से 5512 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, सादाबाद के न्यायालय से 4856 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, सि0राऊ, के न्यायालय से 5803 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।   
ए.आई.जी. स्टाम्प, हाथरस के न्यायालय से 18 वादों का निस्तारण किया गया ।          
जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1401 मामलों का निस्तारण किया गया। 
जिला समाज कल्याण अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1628 मामलों का निस्तारण किया गया। 
जिला पूर्ति अधिकारी के यहाॅ से 1987 मामलों का निस्तारण किया गया। 
नगर निकाय हाथरस के यहाॅ से 568 मामलों का निस्तारण किया गया।
उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस के यहाॅ से 2103 मामलों का निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंकों के ऋण सम्बन्धी 497 मामलों का निस्तारण कर 45265000/रूपये का समझौता किया गया एवं 20790 अन्य बैंक मामलों का निस्तारण किया गया। 
इसके अतिरिक्त विद्युत विभागों के प्रिलिटीगेशन स्तर के 7355 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष मामले/कहानियाॅ।
प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर न्यायालयों को पुराने लम्बित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिसके परिणाम स्वरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा के न्यायालय से अ0 सं0 39/14, मु0अ0 सं0 666/15 राज्य बनाम हेतागुरू उर्फ नन्दकिशोर आदि धारा 323, 504 भारतीय दण्ड संहिता थाना कोतवाली हाथरस जो लगभग दस वर्ष से अधिक समय से न्यायालय में लम्बित चल रहा था, में दोनों पक्षकार वादी रामगोपाल तथा विपक्षी हेता गुरू उर्फ नन्दकिशोर, पिल्लू उर्फ रामकिशन व चिन्टू उर्फ चेतन को समझाबुझाकर दोनों के मध्य समझौता कराया गया। अब दोनों के मध्य कोई विवाद नहीं है। 
इसी क्रम में सिविल जज (व0प्र0) हाथरस, जयहिन्द कुमार सिंह के न्यायालय में लगभग दस वर्ष से लम्बित इजराय वाद सं0 12/15 हरीमोहन बनाम बलवीर सिंह के मध्य चल रहे विवाद में दोनों पक्षों को समझाया गया और राजीनामा कराया गया। जिसमें डिग्रीदार के हक में विपक्षी द्वारा राजीनामा से बैनामा कर दिया गया। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई लेन-देन शेष नहीं रहा है। इसमें दोनों पक्षों की विजय रही। 
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपर सिविल जज (व0प्र0) हाथरस दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से लगभग बीस वर्ष से अधिक पुराने अपराध सं0 12/04 व मु0अ0 सं0 619/04 राज्य बनाम संजीव आदि अन्तर्गत धारा 323, 325, 504, 506 आई0पी0सी0 थाना चन्दपा में न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्ष हॅसी-खुशी अपने घर गये। 
परिवार न्यायालय, हाथरस से साथ-साथ रहने गये जोडे:-
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हाथरस बाबूराम जी के अथक प्रयास से दस जोड़े करिश्मा पत्नी वीरेन्द्र, शीलेन्द्र पत्नी सोनिया के दो वाद, ज्योति पत्नी शिवकुमार, सपना पत्नी सुरजीत, राहुल पति पूजा, राधा देवी पत्नी बौबी, अनीता पत्नी योगेश दो वाद, विपिन पति ममता को समझा-बुझाकर समझौता कराया गया जो पूर्ण सन्तुष्टि के साथ हॅसी-खुशी से साथ-साथ अपने घर गये। अब दोनों के मध्य कोई विवाद शेष नहीं है।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की प्रभारी सचिव, जयहिन्द कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.