Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाल कलाकार के रूप में हमेशा प्रशंसा बटोरने वाली आकृति अंकित जसाठी अपनी विभिन्न भूमिका में दर्शक को अपनी ओर आकर्षित कर प्रशंसक बना देती है। महाशिवरात्रि पर पार्वती भूमिका में। आकृति के दादा नंदकिशोर जसाठी ने बताया आकृति का अपनी छोटीसी उम्र भी स्कूल और अपने शौक के बीच में संतुलन बनाना प्रकृति प्रदत्त है।
Rajendra Gangwal
बाल कलाकार के रूप में हमेशा प्रशंसा बटोरने वाली आकृति अंकित जसाठी अपनी विभिन्न भूमिका में दर्शक को अपनी ओर आकर्षित कर प्रशंसक बना देती है। महाशिवरात्रि पर पार्वती भूमिका में। आकृति के दादा नंदकिशोर जसाठी ने बताया आकृति का अपनी छोटीसी उम्र भी स्कूल और अपने शौक के बीच में संतुलन बनाना प्रकृति प्रदत्त है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अंधविश्वास की हरकतें बढ़ीं, अलंकार ज्वेलर्स सहित आसपास की दुकानों को बनाया निशाना स्थित अलंकार ज्वेलर्स के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो-तीन बार संदिग्ध हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। व्यापारियों के अनुसार, इससे पहले भी क्षेत्र में इस प्रकार की तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे दुकानदारों में चिंता का माहौल है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि अंधविश्वास समाज के लिए घातक है और लोगों को कर्म, मेहनत और वैज्ञानिक सोच पर विश्वास करना चाहिए। नागरिकों से अपील की है कि ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें और समाज में जागरूकता फैलाकर अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्तियों को रोकने में सहयोग1
- आचार्य भगवंत हर्ष तिलक सूरीश्वरजी महाराज का ससंघ हुआ भव्य नगर प्रवेश,56 दिन में सम्मेद शिखर जी से पैदल यात्रा कर आष्टा पहुंचे जगह जगह गवली कर भगवान एवं आचार्य भगवंत का नमन किया, श्री गिरनार महातीर्थ की 18वीं वर्षगांठ पर सात दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव हुआ प्रारंभ मध्यप्रदेश के श्री गिरनार महातीर्थ, आष्टा तीर्थ की 18 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार से सात दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव का शुभारंभ आचार्य भगवंत हर्ष तिलक सूरीश्वर महाराज के ससंघ सानिध्य में हुआ। तीन वर्ष पश्चात पूज्य आचार्य भगवंत हर्ष तिलक सूरीश्वरजी महाराज का ससंघ नगर में मंगल प्रवेश गाजे बाजे के साथ हुआ, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आचार्य भगवंत सम्मेद शिखरजी से छप्पन दिवस की कठिन पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को आष्टा नगर में पधारे। प्रातः 8 बजे भोपाल नाका से समाजजनों ने अगवानी कर श्री सीमंधर जिनदत्त धाम दादावाड़ी पहुंचे और वहां दादा गुरु के दर्शन के पश्चात नगर प्रवेश जुलूस प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा श्री महावीर श्वेतांबर जैन मंदिर गंज, सिकंदर बाजार, बड़ा बाजार होती हुई किला मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य भगवंत के समक्ष गवली कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंगल स्वागत किया। महोत्सव के अंतर्गत आचार्य भगवंत के सानिध्य में सप्ताहभर विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं ज्वारारोपण महापूजन आयोजित होंगे। सोमवार प्रातः 10 बजे कुंभ स्थापना एवं जवारारोपण का कार्यक्रम चंदनमल–सचिन कुमार कोठारी परिवार के लाभ से संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन नथमल –ताराचंद रांका परिवार के लाभार्थ आयोजित किया गया। विविध धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला इस प्रकार रहेगी- 17 फरवरी को प्रातः 8 बजे श्री नेमिनाथ जिनेंद्र जिनालय में शक्रस्तव अभिषेक प्रतिमाह के लाभार्थियों द्वारा किया जाएगा। 18 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री नवग्रह पाटला पूजन (लाभार्थी: कोठारी परिवार), श्री दशदिक्पाल पाटला पूजन (लाभार्थी: शांतिलाल, कैलाश, गौरव वोहरा परिवार) तथा श्री अष्टमंगल पाटला पूजन संपन्न होंगे। 19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे श्रीसंघ द्वारा जिनालय में 18 अभिषेक एवं गुरुमूर्ति अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। 20 फरवरी को प्रातः 8 बजे सामूहिक भव्य स्नात्रोत्सव होगा तथा दोपहर 12:15 बजे दादा के शिखर पर ध्वजारोहण संपन्न होगा। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ का साधार्मिक वात्सल्य भोज एवं जिनालय में भव्य अंगरचना होगी। ध्वजारोहण के साथ आगामी वर्ष मंगलवार 23 फरवरी 2027 (फाल्गुन सुदी 3) की ध्वजा एवं अष्टप्रकारी पूजा के चढ़ावे की बोली भी लगाई जाएगी। 21 फरवरी को प्रातः 9 बजे महाप्रभाविक श्री शांति स्नात्र महापूजन तथा 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे प्रभावशाली श्री सिद्धचक्र महापूजन आयोजित होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रीसंघ एवं तीर्थ समिति में व्यापक उत्साह है। श्रद्धालुओं में आचार्य भगवंत के ससंघ नगर प्रवेश एवं सप्ताहभर चलने वाले जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव को लेकर विशेष उमंग देखी जा रही है। नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया है।2
- मात्र 08 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा CCTV ने खोला चोरी का राज, 12 लाख के जेवर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम फिर हुआ सफल | सिविल लाइन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई देवास, 15 फरवरी। शहर में हुई लाखों रुपए की सनसनीखेज चोरी की वारदात का थाना सिविल लाइन पुलिस ने महज 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों ने एक बार फिर अपराधियों की पहचान में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने 01 महिला आरोपी सहित कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया लगभग ₹12 लाख का मशरुका बरामद किया है। 🔴 CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत अग्रसेन नगर स्थित मकान से सोने के मंगलसूत्र, झुमके एवं अन्य आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट 14 फरवरी को थाना सिविल लाइन में दर्ज हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आरोपी वारदात के बाद भागते हुए स्पष्ट दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। 🔴 पूछताछ में कबूला जुर्म तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मयंक उपाध्याय (20 वर्ष) एवं एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। 🔴 12 लाख के सोने के जेवर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से — • बड़ा मंगलसूत्र • छोटा मंगलसूत्र • सोने के बड़े एवं छोटे झुमके • सोने के टॉप्स बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹12 लाख बताई गई है। 🟥 गिरफ्तार आरोपी ▪ मयंक पिता सुनील उपाध्याय (20) निवासी संजय नगर, हाल मुकाम बद्रीधाम नगर, देवास ▪ 01 महिला आरोपी 🟥 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन एवं थाना प्रभारी हितेश पाटिल व श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की। टीम में राकेश तिवारी, कमलपुरी गोस्वामी, मातादीन, अंतरसिंह परमार, प्रीति मालवीय, मोनिका तथा कोतवाली स्टाफ के सुजीत, वैभव एवं उदय प्रताप की विशेष भूमिका रही। “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” : शहर में अपराधियों पर CCTV की नजर, पुलिस की सख्ती जारी D all india news देवास से दीपक झाला की रिपोर्ट3
- Post by Sankar Sindal1
- Post by Rajesh kumar Kundan4
- महाशिवरात्रि पर गुंजा हर हर महादेव नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शिखर दान और प्रतिष्ठा संपन्न।1
- Dewas jila hard pipliya Tanki pura gaon1
- की लचर व्यवस्थाओं के पत्रकारों की जमकर नारेबाजी, धरने पर बैठने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को की शिकायत, कार्यवाही की उठाई मांग1