जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गाँव का मामला। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी कटिहार जिला के कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गांव में जमीन से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। मामले में राखी सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति स्वर्गीय विजयमल सिंह के जीवनकाल में ही जमीन का बंटवारा हो चुका था। उनका कहना है कि उनके हिस्से में आई जमीन पर जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राखी सिंह का आरोप है कि जब वह सोनवर्षा गांव स्थित अपनी जमीन पर गईं, तो उन्हें वहां जाने से रोका गया। उन्होंने प्रेम सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने राखी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से असहमति जताई है। राखी सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन पर पुलिस को सूचना देकर गई थीं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके पति द्वारा उन्हें दिए गए हिस्से की जमीन उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह उसी के सहारे अपनी जीविका चला सकें। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गाँव का मामला। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी कटिहार जिला के कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गांव में जमीन से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। मामले में राखी सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति स्वर्गीय विजयमल सिंह के जीवनकाल में ही जमीन का बंटवारा हो चुका था। उनका कहना है कि उनके हिस्से में आई जमीन पर जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राखी सिंह का आरोप है कि जब वह सोनवर्षा गांव स्थित अपनी जमीन पर गईं, तो उन्हें वहां जाने से रोका गया। उन्होंने प्रेम सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने राखी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से असहमति जताई है। राखी सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन पर पुलिस को सूचना देकर गई थीं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके पति द्वारा उन्हें दिए गए हिस्से की जमीन उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह उसी के सहारे अपनी जीविका चला सकें। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
- *जन सुराज प्रेस नोट* *दिनांक- 23 सितंबर 2026* *स्थान- कटिहार* *एमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊँगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजन* *कटिहार*. *कोसी स्नातक* निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन कटिहार जिला मुख्यालय में आयोजित कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर आयोजित जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से लगभग पांच हजार स्नातक मतदाताओं ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. जिले में पहली बार स्नातक मतदाताओं के बीच आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही जन सुराज समर्थित उम्मीदवार रजनीश रंजन का मौजूद मतदाताओं ने गर्म जोशी के साथ फुल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया. जन सुराज के सीमांचल संगठन प्रभारी सत्यनारायण शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीश रंजन ने कटिहार जिला के सभी प्रखंडों से आये सम्मानित स्नातक मतदाता, अभिभावकों और जन सुराज के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ साथ टीम रजनीश रंजन के लोगों के अपार जनसमर्थन और मिले आशीर्वाद को देखते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. रजनीश रंजन अपने संबोधन में सर्व प्रथम कहा कि बिहार में बदलाव व शिक्षा में सुधार के साथ साथ रोजगार को लेकर चिंतित जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्बारा उम्मीदवार बनाये जाने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यदि मैं कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं के आशिर्वाद से एमएलसी बना तो मतदाताओं के आंकाक्षाओं के अनुरूप अपने निम्न सात निश्चय को प्राथमिकता के साथ लागू करवाने के लिए सदन से सड़क तक स्नातक मतदाताओं के हक व अधिकार हेतु उनके आवाज को मुखर होकर बुलंद करने का काम करेंगे. उन्होंने स्नातक मतदाताओं के हक व अधिकार को लेकर अपने सात निश्चय के तहत पहली प्राथमिकता बेरोजगार युवाओं कों स्वरोजगार हेतु ब्याज रहित 5 लाख रुपए अनुदान ऋण का प्रावधान को प्रमुखता से लागु करवाने पर विशेष जोर दिया. इसके अलावे अपने सात निश्चय के तहत एक पाठ्यक्रम एक वेतनमान को लागू कराते हुए वित्त रहित कलंक को समाप्त करने की बात कही. तीसरे निश्चय में सभी स्नातकों के हेतु जीवन सुरक्षा विमा लागू करने को अपनी प्राथमिकता बताया. चौथे निश्चय के तहत सभी कोटि के शिक्षकों अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदा कर्मियों एवं बेरोजगार स्नातकों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कैश लेस इलाज की व्यवस्था देने की मांग को अपना मुद्दा बताया. पांचवें निश्चय के तहत श्री रजनीश रंजन ने सभी कोटि के वकालत खानों के आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण एवं अधिवक्ताओं हेतु हेल्थ वेलेंस सेंटर की स्थापना को अपना चुनावी मुद्दा बताया. छठे निश्चय के तहत जिला मुख्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय के संरचना को सुदृढ़ कराने के साथ साथ जिला अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय एवं ई लाईब्रेरी की स्थापना को उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाया . अपने सातवें निश्चय में बेरोजगार स्नातकों हेतु मासिक भते को लागू करना अपना चुनावी निश्चय को गिनाया. उन्होंने कहा यदि स्नातक मतदाताओं के आशिर्वाद से एमएलसी बना तो पुरे राज्य में भर्ती की प्रक्रिया को लेकर एकेडमिक कैलेंडर जारी करवाने की दिशा में उनका प्रयास होगा. कहा प्रशांत किशोर जी ने घोषणा किया है कि चुनाव जितने के बाद दस हजार स्नातक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. आयोजित संवाद कार्यक्रम में मतदाताओं के तिखे सवालों के बौछार को बहुत बारिकी एवं धैर्य पूर्वक रजनीश रंजन ने जबाव दिया. कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्व-रोजगार उपलब्ध कराना सरकार के स्तर से हर संभव उनका प्रयास होगा . इस प्रकार दर्जनों सवाल का उन्होंने धैर्य पूर्वक जबाब दिया. जिस पर हजारों स्नातक मतदाताओं ने रजनीश रंजन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा अगला एमएलसी जन सुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ही बनेंगे. इस अवसर पर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चौदह जिले से आये टीम रजनीश के कोर सदस्य व जन सुराज कार्यकर्ताओं ने अपने अपने जिला में रजनीश रंजन के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान का भरोसा जताया. संवाद कार्यक्रम को रेडियो ईस्ट एन वेस्ट की महानिदेशिका सह भुपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से संवाद कार्यक्रम में आये स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त की. उन्होंने रजनीश जी पर एक बार भरोसा जताते हुए स्नातक मतदाताओं से अपना आशीर्वाद और जनसमर्थन का अनुरोध किया. कहा यदि रजनीश जी एमएलसी बनते हैं तो कटिहार क्षेत्र का बेटा बनकर स्नातक मतदाताओं के लिए सदन से लेकर सड़क तक उनके हक और अधिकार के लिए लड़ाई लरने का काम करेंगे. मौके पर चुनाव प्रभारी राकेश कुमार बंटी, जिला महामंत्री नशीम अख्तर, चुनाव कटिहार जिला प्रभारी दिनेश पासवान, डॉ गाजी शरीक, जन सुराज के सीमांचल व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रभारी हर्षवर्धन अग्रवाल पूर्णिया जिला प्रभारी संतोष सिंह, जिला महिला अध्यक्ष सीमा पूर्वे, लोक सभा प्रभारी शारीब अहमद खान, सोनू सिंह, मो शहरी याद, मुरलीधर मिश्रा,प्रसुन ओझा, अमित सिंह,प्रणव कुमार सिंह,रमण कुमार सिंह, चंदन, गुलाम रब्बानी, अरविंद कुशवाहा सहित संवाद कार्यक्रम में हजारों स्नातक मतदाता उपस्थित थे।1
- भ्रष्टाचार का विरोध करने पर गुंडागर्दी पर उतर आई मुखिया। भ्रष्टाचार का विरोध करने पर गुंडागर्दी पर उतर आई मुखिया, पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए आख़िर सत्ता के नशे में कोई गुंडा कैसे हो सकता है।1
- भ्रष्टाचार का विरोध करने पर गुंडागर्दी पर उतर आई मुखिया। भ्रष्टाचार का विरोध करने पर गुंडागर्दी पर उतर आई मुखिया, पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए आख़िर सत्ता के नशे में कोई गुंडा कैसे हो सकता है। @bihar_police1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- साहिबगंज में SIR दावा आपत्तियों के समाधान कराने को लेकर मतदाताओं की उमड़ी भीड़ साहिबगंज: साहिबगंज जिला में मतदाताओं की चहल पहल लगातार देखी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदाता सूची के विशेष ग्रहण परीक्षण के तहत मिले नोटिस और आपत्तियों का समाधान करने को लेकर शुक्रवार को उमड़ी भीड़। पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना-अपना पक्ष रखते हुए आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे है मतदाता। शुक्रवार को महादेववरन पंचायत भवन में जे ई शशि शेखर,बीएलओ सुपर वाइजर बिनोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे।1
- अस्सलाम अलैकुम 🤲👍❤️ सूबान अल्लाह अलहम्दुलिल्लाह नियूपोसट1
- अनंत चतुर्दशी पर कटिहार के दुर्गा स्थान में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की मांगी कामना अनंत चतुर्दशी पर कटिहार के दुर्गा स्थान में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की मांगी कामना कटिहार: आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कटिहार स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा स्थान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। इस अवसर पर मंदिर में अनंत पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। विशेष रूप से हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। व्रतधारी महिलाओं ने भगवान विष्णु के अनंत रूप की कथा सुनी और पूरे नियम-निष्ठा के साथ पूजा संपन्न की। इसके पश्चात महिलाओं ने अपने-अपने परिवारों की दीर्घायु, आरोग्य, सुख-समृद्धि तथा संपूर्ण समाज में शांति-सद्भाव की मंगल कामना करते हुए चौदह गांठों वाला पवित्र अनंत धागा (डोरा) अपनी कलाई पर बांधा। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में दुर्गा मंदिर के पूज्य पुजारी शशिकांत पाठक, अजय मिश्रा, धीरज झा एवं प्रभाकर झा की प्रमुख भूमिका रही। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई और उपस्थित श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी व्रत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर माता दुर्गा और भगवान श्री हरि विष्णु के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।1
- #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- *जंतर मंतर Season 2 की शुरुआत हो चुकी है मित्रों - आइये हम सब देशवासी लोकतंत्र के इस अभूतपूर्व मंच पर देश के युवा कॉकरोच / GenZ को समर्थन और शुभकामनायें दें* 🌿♨️🎉1