अनंत चतुर्दशी पर कटिहार के दुर्गा स्थान में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की मांगी कामना अनंत चतुर्दशी पर कटिहार के दुर्गा स्थान में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की मांगी कामना कटिहार: आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कटिहार स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा स्थान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। इस अवसर पर मंदिर में अनंत पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। विशेष रूप से हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। व्रतधारी महिलाओं ने भगवान विष्णु के अनंत रूप की कथा सुनी और पूरे नियम-निष्ठा के साथ पूजा संपन्न की। इसके पश्चात महिलाओं ने अपने-अपने परिवारों की दीर्घायु, आरोग्य, सुख-समृद्धि तथा संपूर्ण समाज में शांति-सद्भाव की मंगल कामना करते हुए चौदह गांठों वाला पवित्र अनंत धागा (डोरा) अपनी कलाई पर बांधा। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में दुर्गा मंदिर के पूज्य पुजारी शशिकांत पाठक, अजय मिश्रा, धीरज झा एवं प्रभाकर झा की प्रमुख भूमिका रही। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई और उपस्थित श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी व्रत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर माता दुर्गा और भगवान श्री हरि विष्णु के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।

- जमीन पर दावेदारी को लेकर बढ़ा विवाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दीं जमीन विवाद आए दिन खुनी संघर्स देखने को मिलता है कुछ ऐसा ही मामला कोलासी थाना क्षेत्र की दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनबरसा गांव में जमीन की दावेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अलग-अलग शिकायतें देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। विवाद के दौरान मारपीट किए जाने के दावे भी सामने आए है! सोतेले पुत्र सतीश सिंह ने अपनी सौतेली मां राखी सिंह पर पैतृक जमीन को अन्य लोगों के हाथ बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। सतीश के आरोपों की पुष्टि संबंधित दस्तावेजों और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि घायल प्रेम सिंह के अनुसार, विवादित जमीन पर कुछ लोगों के पहुंचने की सूचना मिलने पर वह पुलिस के साथ मौके पर गए थे। उनके मुताबिक, दोनों पक्षों को समझाकर वहां से हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लौटने के दौरान सदर प्रखंड कार्यालय के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया और सहायक थाना में शिकायत देने की बात कही। दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है।1
- भीमनगर कोसी बराज से शाम छह बजे तक 2 लाख 70 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया है। कोसी बराज से पानी के डिस्चार्ज के लिये 56 में से 35 फाटक खोले गए हैं।1
- सम्राट चौधरी पर निशाना: PK ने समस्तीपुर की घटना के संदर्भ में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस राज्य का नेतृत्व अनपढ़ और आपराधिक छवि के हाथों में होगा, वहां बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद करना बेवकूफी है। #Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna #dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमला: उन्होंने जदयू और भाजपा के बीच की खींचतान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपसी खींचतान के कारण राज्य में डीजीपी (DGP) तक का चयन नहीं हो पा रहा है। PK ने चेतावनी दी कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में राज्य के हालात और बदतर होंगे *जन सुराज प्रेस नोट 25 सितंबर 2026 | पटना PK ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, बोले- जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे PK ने अशोक चौधरी के ‘छोटी-मोटी घटना’ वाले बयान पर हमला बोला, बोले- जापान-अमेरिका में ऐसी घटना का कोई वीडियो निकालकर दिखा दीजिए, यह प्रशासन और व्यवस्था की गलती है, घटना पर दुख व्यक्त करने और गंभीर कार्रवाई करने के बजाय उसका मजाक उड़ाया जा रहा है, अगर आपके-हमारे घर की बेटियों के साथ ऐसा होगा तो क्या आप इसे छिटपुट घटना कहेंगे1
- कटिहार जिले के कनकी धाम में धूमधाम से मनाई गई बाबा रामदेव का पूजा अर्चना भक्ति लाखों लोगों ने हुआ शामिल प्रसाद हुआ वितरण1
- तमाम विपक्ष के नेताओं को असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगनी चाहिए। तमाम विपक्ष को असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष के नेताओं ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए हैं जो कि कहीं ना कहीं सत्य है। इसको इंडियन एक्सप्रेस ने भी छापा है। आप सब ने पढ़ा भी होगा। यह आरोप बहुत गंभीर है। लेकिन इसी बीच विपक्ष के नेताओं ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में चंद सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली एआईएमआईएम और उनके नेता असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा की मदद करने जो आरोप लगाए हैं, उनके लिए उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए। के इस तरह का जो आरोप लगाया गया है यह आरोप गलत है। क्योंकि अगर इन राज्यों में असदुद्दीन ओवैसी की वजह से भाजपा जीती है तो ज्ञानेश कुमार का कोई दोष नहीं विपक्ष यह मान रहा है कि चुनाव में ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की है तो फिर असदुद्दीन ओवैसी की छवि को धूमिल करने के लिए तमाम विपक्ष को असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगनी चाहिए। . . . . . #realabdulhannan #eci #jyaneshkumar #shorts #short #trending #viralvideo #shortsvideo #yt #foryou #ErAbdulHannanShorts #ErAbdulHannan #ErAbdulHannanVlogs1
- क्या चुनाव आयोग BJP को क्लोज़ फाइट वाली सीटें जितवा रहा है? अगर किसी सीट पर BJP 50 हजार वोटों से हार रही है, तो चुनावी प्रक्रिया के बाद वही अंतर घटकर सिर्फ 5–10 हजार रह जाता है ! और अगर किसी सीट पर BJP पहले से ही 5–10 हजार वोटों की क्लोज़ फाइट में है,तो चुनाव आयोग की कृपा से वो सीट बीजेपी का जीतना तय हैं !1
- भगवान श्रीहरि विष्णु के 'अनन्त' स्वरूप की आराधना के पुण्य पर्व अनन्त चतुर्दशी की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पर्व हमें धर्म, सत्य, संयम एवं लोकमंगल के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो, भगवान विष्णु से यही प्रार्थना है।1
- जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गाँव का मामला। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी कटिहार जिला के कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गांव में जमीन से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। मामले में राखी सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति स्वर्गीय विजयमल सिंह के जीवनकाल में ही जमीन का बंटवारा हो चुका था। उनका कहना है कि उनके हिस्से में आई जमीन पर जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राखी सिंह का आरोप है कि जब वह सोनवर्षा गांव स्थित अपनी जमीन पर गईं, तो उन्हें वहां जाने से रोका गया। उन्होंने प्रेम सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने राखी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से असहमति जताई है। राखी सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन पर पुलिस को सूचना देकर गई थीं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके पति द्वारा उन्हें दिए गए हिस्से की जमीन उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह उसी के सहारे अपनी जीविका चला सकें। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।1