कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

- कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- तीतरा खलीलपुर गांव में देर रात दो बकरियां चोरी हो गईं। चोर घर के दरवाजे पर बंधी बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें ले गए। बुधवार सुबह 7 बजे जब मालिक ने खूंटे पर सिर्फ रस्सी बंधी देखी, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीतरा खलीलपुर गांव के रहने वाले कुलदीप बघेल बकरियां पालकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने रोज की तरह दोनों बकरियों को घर के दरवाजे पर बांधा था। देर रात चोर रस्सी काटकर बकरियों को ले गए। कुलदीप ने कोंच कोतवाली पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और चोरों को ढूंढ रही है। तीतरा खलीलपुर गांव में देर रात दो बकरियां चोरी हो गईं। चोर घर के दरवाजे पर बंधी बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें ले गए। बुधवार सुबह 7 बजे जब मालिक ने खूंटे पर सिर्फ रस्सी बंधी देखी, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीतरा खलीलपुर गांव के रहने वाले कुलदीप बघेल बकरियां पालकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने रोज की तरह दोनों बकरियों को घर के दरवाजे पर बांधा था। देर रात चोर रस्सी काटकर बकरियों को ले गए। कुलदीप ने कोंच कोतवाली पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और चोरों को ढूंढ रही है।1
- जालौन जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण, जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न मामलों में मौके पर निस्तारण के दिए कड़े निर्देश, एडीजी और आईजी ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश, जालौन के उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मामला।3
- जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।3
- आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. ➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग। ➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग। ➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील। ➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।1
- एडीजी के औचक निरीक्षण से पुलिस कार्यालय में मची खलबलीकई पटलों के अभिलेख खंगाले, कमियां मिलने पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार उरई (जालौन)। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एडीजी के अचानक कार्यालय पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने संबंधित कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उनके निस्तारण की स्थिति भी परखी। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ पटलों पर व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर एडीजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एडीजी ने पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, कार्यों में लापरवाही न बरतने और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बनी रही।1
- पाई पाई जोड़कर प्लाट खरीदने के लिए रखा रुपए लेकर पत्नी हुई फुर्र नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के लिए प्लाट खरीदने के लिए रखे रुपए को पत्नी द्वारा लेकर भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है1
- कोंच में ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने सीएम पोर्टल से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, ब्यूटी पार्लर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में बुधवार दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने बताया कि कुंवरपुरा निवासी निखिल पटेल कथित तौर पर महिला को आए दिन फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे निखिल पटेल तिलक नगर स्थित कंजड़ बाबा के पास उसके ब्यूटी पार्लर में पहुंचा और अंदर घुसकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर कुंवरपुरा में गांजा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1