logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Hath Mein tasvir Bagal Mein musalla #madina #mohammad #viral #video #shorts #allah

7 hrs ago
user_Md Shahnawaz Khan
Md Shahnawaz Khan
पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
7 hrs ago

Hath Mein tasvir Bagal Mein musalla #madina #mohammad #viral #video #shorts #allah

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और ढुलाई का धंधा खुलेआम जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम से लेकर रात के अंधेरे तक ट्रैक्टरों के माध्यम से सरकारी जमीन, निजी खेतों और कोशी नदी के किनारे से मिट्टी काटकर विभिन्न स्थानों पर गिराई जा रही है। कई जगहों पर बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से जहां पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, वहीं किसानों की उपजाऊ भूमि भी बर्बाद हो रही है। नदी किनारे अंधाधुंध कटाव से भविष्य में बाढ़ और भूमि धंसान की आशंका भी बढ़ गई है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की स्थिति जर्जर होती जा रही है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सूत्रों की मानें तो मिट्टी माफिया बेखौफ होकर यह कारोबार चला रहे हैं। क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी की कमी या संभावित मिलीभगत को लेकर भी चर्चा तेज है। हालांकि, इस मामले में अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो अवैध खनन का यह सिलसिला और बढ़ सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब सक्रिय होता है और अवैध मिट्टी ढुलाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।
    1
    जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और ढुलाई का धंधा खुलेआम जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम से लेकर रात के अंधेरे तक ट्रैक्टरों के माध्यम से सरकारी जमीन, निजी खेतों और कोशी नदी के किनारे से मिट्टी काटकर विभिन्न स्थानों पर गिराई जा रही है। कई जगहों पर बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से जहां पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, वहीं किसानों की उपजाऊ भूमि भी बर्बाद हो रही है। नदी किनारे अंधाधुंध कटाव से भविष्य में बाढ़ और भूमि धंसान की आशंका भी बढ़ गई है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की स्थिति जर्जर होती जा रही है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
सूत्रों की मानें तो मिट्टी माफिया बेखौफ होकर यह कारोबार चला रहे हैं। क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी की कमी या संभावित मिलीभगत को लेकर भी चर्चा तेज है। हालांकि, इस मामले में अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो अवैध खनन का यह सिलसिला और बढ़ सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब सक्रिय होता है और अवैध मिट्टी ढुलाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • समेली (कटिहार)। पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत विष्णुचक गांव के वार्ड संख्या 7 में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना को दूरभाष पर जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि डोली कुमारी सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। खेत जाने के दौरान हुआ हादसा बताया जाता है कि महिला घर से खेत की ओर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया मृतका की पहचान नूतन देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां ननकी देवी ने बताया कि नूतन देवी के दो छोटे बेटे हैं— शिवम कुमार (5 वर्ष) राजकुमार (7 वर्ष) करीब 10 वर्ष पूर्व नूतन देवी की शादी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में कमल राय के साथ हुई थी। बीते वर्ष उनके पति कमल राय का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से ही नूतन देवी अपने मायके में रहकर दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वही पोठिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है, वही महिला की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    4
    समेली (कटिहार)। पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत विष्णुचक गांव के वार्ड संख्या 7 में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना को दूरभाष पर जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि डोली कुमारी सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खेत जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि महिला घर से खेत की ओर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया
मृतका की पहचान नूतन देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां ननकी देवी ने बताया कि नूतन देवी के दो छोटे बेटे हैं—
शिवम कुमार (5 वर्ष)
राजकुमार (7 वर्ष)
करीब 10 वर्ष पूर्व नूतन देवी की शादी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में कमल राय के साथ हुई थी। बीते वर्ष उनके पति कमल राय का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से ही नूतन देवी अपने मायके में रहकर दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वही पोठिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है, वही महिला की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    10 hrs ago
  • 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी ▶️▶️▶️
    1
    22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी ▶️▶️▶️
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Srinagar, Purnia•
    11 hrs ago
  • Post by Radhe krishna
    1
    Post by Radhe krishna
    user_Radhe krishna
    Radhe krishna
    Singer जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • काकन टोल टैक्स के समीप सरसो तेल ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी,चालक घायल अल्लामा ग़ज़ाली काकन टोल टैक्स के समीप शुक्रवार देर रात सरसों तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और जोकीहाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। चालक ने बताया कि ट्रक राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान काकन टोल टैक्स के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में कच्ची घानी ब्रांड का सरसों तेल लदा कई कार्टन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अनहोनी से बचाव के लिए पुलिस ने मौके पर दो चौकीदारों को तैनात किया।शनिवार देर संध्या पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त ट्रक से सरसों तेल को दूसरी गाड़ी में सुरक्षित रूप से लोड कराया गया।
    1
    काकन टोल टैक्स के समीप सरसो तेल ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी,चालक घायल 
अल्लामा ग़ज़ाली 
काकन टोल टैक्स के समीप शुक्रवार देर रात सरसों तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और जोकीहाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। चालक ने बताया कि ट्रक राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान काकन टोल टैक्स के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में कच्ची घानी ब्रांड का सरसों तेल लदा कई कार्टन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अनहोनी से बचाव के लिए पुलिस ने मौके पर दो चौकीदारों को तैनात किया।शनिवार देर संध्या पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त ट्रक से सरसों तेल को दूसरी गाड़ी में सुरक्षित रूप से लोड कराया गया।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • #पूणियां जिले के बनमनखी स्थित ऐतिहासिक सिकलीगढ़ धरहरा में राजकीय होलिका महोत्सव 2026 की तैयारियां जोरों पर, #होलिका दहन 2 मार्च को भव्य आयोजन किया जाएगा। #बाॅलीवुड के कई दिग्गज कलाकार विनोद राठौर और चांदनी मुखर्जी होगें शामिल। #bihar #purnia #Banmankhi #holi #होलिका #दहन #hilightseveryonefollowers #videochallenge #follow
    1
    #पूणियां जिले के बनमनखी स्थित ऐतिहासिक सिकलीगढ़ धरहरा में राजकीय होलिका महोत्सव 2026 की तैयारियां जोरों पर, #होलिका दहन 2 मार्च को भव्य आयोजन किया जाएगा। #बाॅलीवुड के कई दिग्गज कलाकार विनोद राठौर और चांदनी मुखर्जी होगें शामिल।
#bihar #purnia #Banmankhi #holi #होलिका #दहन #hilightseveryonefollowers #videochallenge #follow
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    21 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    17 hrs ago
  • आज करीब 12 बजे कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सीमांचल क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत और गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सार्थक संवाद में विशेष रूप से सीमांचल में अनियंत्रित घुसपैठ के कारण बिगड़ते सामाजिक संतुलन एवं उससे उत्पन्न चुनौतियों की ओर मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित कराया गया। मुलाकात के दौरान बताया गया कि घुसपैठ का विषय सीमांचल की अस्मिता, सामाजिक समरसता एवं सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर गंभीर पहल की आवश्यकता है। इस संदर्भ में मंत्री महोदय ने आश्वस्त किया कि घुसपैठ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मोदी सरकार कृतसंकल्प है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कसबा विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। मंत्री महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा सीमांचल और कसबा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।अंत में कहा गया कि क्षेत्र की प्रगति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
    1
    आज करीब 12 बजे कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सीमांचल क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत और गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सार्थक संवाद में विशेष रूप से सीमांचल में अनियंत्रित घुसपैठ के कारण बिगड़ते सामाजिक संतुलन एवं उससे उत्पन्न चुनौतियों की ओर मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित कराया गया।
मुलाकात के दौरान बताया गया कि घुसपैठ का विषय सीमांचल की अस्मिता, सामाजिक समरसता एवं सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर गंभीर पहल की आवश्यकता है। इस संदर्भ में मंत्री महोदय ने आश्वस्त किया कि घुसपैठ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मोदी सरकार कृतसंकल्प है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त कसबा विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।
मंत्री महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा सीमांचल और कसबा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।अंत में कहा गया कि क्षेत्र की प्रगति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.