रानी सती मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी किया मंदिर का दानपेटी और रूपये बरामद चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में विगत 13-14 अगस्त की रात को हुए चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मनोहरपुर के हाकागुई गाँव निवासी आरोपी युवक सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर चोरी की गई दान पेटी और दान पेटी में रखे 11 हजार 730 रुपया भी बरामद किया गया है। आरोपी युवक का अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चाईबासा, चक्रधरपुर, गोइलकेरा और मनोहरपुर थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं, जिसमें अधिकांश चोरी के मामले हैं। आरोपी युवक मनोहरपुर के हाकागुई गाँव का मूल निवासी है और वर्तमान में चाईबासा के मेरी टोला में रहता है। Byte - बहामन टूटी, एसडीपीओ, चाईबासा

- NH-33 पर ‘भारत सरकार’ लिखे वाहन में यातायात नियमों की अनदेखी, युवक कौन और किस पद पर? वीडियो में NH-33 स्थित दिल्ली दरबार के पास ‘भारत सरकार’ लिखे वाहन पर युवक यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। सवाल उठता है—आखिर ये युवक कौन हैं और भारत सरकार के किस विभाग के अधीन किस पद पर हैं? संबंधित विभाग से स्पष्टता जरूरी है। #NH33 #भारतसरकार #यातायातनियम #सड़कसुरक्षा #जमशेदपुर #Jharkhand #TrafficRules1
- यही होता है हमारे झारखंड में एक रिपोर्टर का कितना महत्व है आप सोच सकते हैं यह वीडियो इसलिए आप लोगों को दिखा रहे हैं एक हल्की सी कोशिश और आप गलत के विरुद्ध खड़े हो चुके होंगे कहीं भी गलत होता हो यह होने वाला हो तो फटाक से एक वीडियो बनाकर रख लीजिए करप्शन को खत्म करने में अपना योगदान दीजिए गलत कार्य सच के सामने खड़ा नहीं हो सकता है इस वीडियो के माध्यम से सीख मिलती है जय 🇮🇳 हिंद1
- राहे प्रखंड क्षेत्र में शान से झंडाउत्तोलन किया गया, कई जगहों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन राहे- स्वतंत्रता दिवस पर पूरे क्षेत्र में शान से ध्वजारोहण किया गया। राहे प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लीलमनी देवी,थाना में प्रभारी अभिषेक कुमार,सुभाष चौक मनोज चटर्जी,भगत सिंह चौक में रंगवती देवी,प्रखंड के झारखंड बालिका विद्यालय में वार्डन बिमला झारखंड पेंशनर संघ राहे के अध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वर लाल ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। नावाडीह पंचायत में मुखिया श्याम सिंह मुंडा,होटलो पंचायत में मुखिया गिरिबाला देवी, बंसिया पंचायत में मुखिया नवकृष्ण लोहरा, राहे पंचायत में कृष्ण सिंह मुंडा, सताकी पंचायत में पांडु मुंडा ने झंडा उत्तोलन किया।1
- मुश्किल हो जाएगा आंखों से यकीन करना,कुदरत का अनोखा नजारा1
- पतरातू घाटी में पुलिस का पहरा, स्टंटबाज बाइकर्स पर लगा ब्रेक; आजादी के जश्न में उमड़ा सैलाब1
- चाईबासा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री दीपक बिरुआ ने किया ध्वजारोहण1
- पुलिस ने की धक्का-मुक्की और तिरंगा झंडा फहराने से भी रोका, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आरोप। #jpsc #jssc #cgl #students #protest #jharkhand1
- रामगढ़ गोला : आप सभी देश वासियों को 80वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये1
- *बसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में पसरा मातम बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरा पहाड़ के समीप कोनबीर-गुमला मुख्य सड़क पर शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। *अनियंत्रित मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर* प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक कोनबीर से गुमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेतरा पहाड़ के पास सड़क के एक खतरनाक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। *मृतकों की पहचान* हादसे का शिकार हुए तीनों युवक बेहद कम उम्र के थे: समसम किंडो (18 वर्ष) – निवासी: सरयडीह (मौके पर मौत) दीपक कच्छप (18 वर्ष) – निवासी: गुड़ाम (मौके पर मौत) टिंकू सिंह (16 वर्ष) निवासी: भागीडेरा (इलाज के दौरान मौत) अस्पताल ले जाते समय तीसरे युवक ने तोड़ा दम दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल टिंकू सिंह को बसिया स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रांची में इलाज के दौरान टिंकू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। *पुलिस जांच जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल* घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक ही झटके में तीन चिरागों के बुझ जाने से सरयडीह, गुड़ाम और भागीडेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।1