*बसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में पसरा मातम बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरा पहाड़ के समीप कोनबीर-गुमला मुख्य सड़क पर शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। *अनियंत्रित मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर* प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक कोनबीर से गुमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेतरा पहाड़ के पास सड़क के एक खतरनाक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। *मृतकों की पहचान* हादसे का शिकार हुए तीनों युवक बेहद कम उम्र के थे: समसम किंडो (18 वर्ष) – निवासी: सरयडीह (मौके पर मौत) दीपक कच्छप (18 वर्ष) – निवासी: गुड़ाम (मौके पर मौत) टिंकू सिंह (16 वर्ष) निवासी: भागीडेरा (इलाज के दौरान मौत) अस्पताल ले जाते समय तीसरे युवक ने तोड़ा दम दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल टिंकू सिंह को बसिया स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रांची में इलाज के दौरान टिंकू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। *पुलिस जांच जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल* घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक ही झटके में तीन चिरागों के बुझ जाने से सरयडीह, गुड़ाम और भागीडेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

- स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी लोहदागा वासियों को बहुत-बहुत बधाई हो। स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी लोहदागा वासियों को बहुत-बहुत बधाई हो। भैया न्यूज़ तरफ से1
- टोंगो में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति की झांकियों ने मोहा मन चैनपुर। संत पॉल बालक मध्य विद्यालय टोंगो परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में संत पीटर हाई स्कूल टोंगो, उर्स लाइन मिडिल स्कूल तथा उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। मुख्य अतिथि फादर संदीप बागे ने ध्वजारोहण किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड की सलामी ली।1
- गुमला में ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन* *युवा खिलाड़ियों को खेल उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने की पहल गुमला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (माइंस डिवीजन, लोहरदगा) के प्रायोजन एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गुमला में संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो (IAS), उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन (IAS), वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बिलाल अनवर (IFS), अपर समाहर्ता राजीव नीरज, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गुमला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर राम, उपाध्यक्ष मोहर लाल उरांव, संयुक्त सचिव पवन कुमार तथा संजय प्रताप सिंह, तबरेज़ आलम, दीपक कुमार एवं एल.के. सुमन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने आईटी मैनेजर राजीव रोशन के मैच संचालन एवं प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। *उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण मुख्य उद्देश्य* ‘स्मैश थॉन 2.0’ का प्रमुख उद्देश्य जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण, शटलकॉक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर का प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से U-14 एवं U-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव प्रदान किया गया। इससे युवा खिलाड़ियों को मैच प्रेशर, प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों एवं वास्तविक टूर्नामेंट वातावरण में अपने खेल कौशल को परखने एवं निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में U-14 एवं U-17 बालक-बालिका वर्ग, U-30/ओपन, 30+, 50+ सुपर वेटरन्स तथा प्रशासनिक मैच सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए खेल उपकरण एवं शटलकॉक उनके आगामी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन को सुदृढ़ कर सकेंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री एवं नियमित प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जाएं। *प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं* जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में प्रखंड स्तर पर भी बैडमिंटन एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.4
- 9 किलोमीटर दूर 15 दिन से धरना, नहीं सुनी बात अब हेमंत सोरेन के 100 मीटर करीब पहुंचे छात्र! #students1
- तीसरा सोमवार सावन का महीना भोले बाबा के आस्था के प्रति श्रद्धालु तादात में दिख रहे हैं भारी धीरे-धीरे आस्था के प्रति भक्ति भाव से हर हर🙏 महादेव1
- गार्जियन से छिप-छिपकर आंदोलन में पहुंच रहे छात्र.😱 #shorts #shortvideo #students #ranchi #news1
- यही होता है हमारे झारखंड में एक रिपोर्टर का कितना महत्व है आप सोच सकते हैं यह वीडियो इसलिए आप लोगों को दिखा रहे हैं एक हल्की सी कोशिश और आप गलत के विरुद्ध खड़े हो चुके होंगे कहीं भी गलत होता हो यह होने वाला हो तो फटाक से एक वीडियो बनाकर रख लीजिए करप्शन को खत्म करने में अपना योगदान दीजिए गलत कार्य सच के सामने खड़ा नहीं हो सकता है इस वीडियो के माध्यम से सीख मिलती है जय 🇮🇳 हिंद1
- वायनाड में फिर एक बार बाढ़ आ गया जिसे दो लोग मालवे में दब गए वायनाड मैं फिर एक बार बाढ़ आ गया जिसे दो2 लोग मालवे में दब गए बाकि कोई गाड़ी को नुकसान हुआ है1
- Gumla : ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक की मौत, बाइक से घूमकर घर लौट रहे थे तीनों युवक।1