logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन* *युवा खिलाड़ियों को खेल उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने की पहल गुमला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (माइंस डिवीजन, लोहरदगा) के प्रायोजन एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गुमला में संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो (IAS), उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन (IAS), वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बिलाल अनवर (IFS), अपर समाहर्ता राजीव नीरज, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गुमला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर राम, उपाध्यक्ष मोहर लाल उरांव, संयुक्त सचिव पवन कुमार तथा संजय प्रताप सिंह, तबरेज़ आलम, दीपक कुमार एवं एल.के. सुमन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने आईटी मैनेजर राजीव रोशन के मैच संचालन एवं प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। *उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण मुख्य उद्देश्य* ‘स्मैश थॉन 2.0’ का प्रमुख उद्देश्य जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण, शटलकॉक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर का प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से U-14 एवं U-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव प्रदान किया गया। इससे युवा खिलाड़ियों को मैच प्रेशर, प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों एवं वास्तविक टूर्नामेंट वातावरण में अपने खेल कौशल को परखने एवं निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में U-14 एवं U-17 बालक-बालिका वर्ग, U-30/ओपन, 30+, 50+ सुपर वेटरन्स तथा प्रशासनिक मैच सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए खेल उपकरण एवं शटलकॉक उनके आगामी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन को सुदृढ़ कर सकेंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री एवं नियमित प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जाएं। *प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं* जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में प्रखंड स्तर पर भी बैडमिंटन एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

3 hrs ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

गुमला में ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन* *युवा खिलाड़ियों को खेल उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने की पहल गुमला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (माइंस डिवीजन, लोहरदगा) के प्रायोजन एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गुमला में संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो (IAS), उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन (IAS), वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बिलाल अनवर (IFS), अपर समाहर्ता राजीव नीरज, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को

शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गुमला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर राम, उपाध्यक्ष मोहर लाल उरांव, संयुक्त सचिव पवन कुमार तथा संजय प्रताप सिंह, तबरेज़ आलम, दीपक कुमार एवं एल.के. सुमन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने आईटी मैनेजर राजीव रोशन के मैच संचालन एवं प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। *उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण मुख्य उद्देश्य* ‘स्मैश थॉन 2.0’ का प्रमुख उद्देश्य जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण, शटलकॉक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर

का प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से U-14 एवं U-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव प्रदान किया गया। इससे युवा खिलाड़ियों को मैच प्रेशर, प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों एवं वास्तविक टूर्नामेंट वातावरण में अपने खेल कौशल को परखने एवं निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में U-14 एवं U-17 बालक-बालिका वर्ग, U-30/ओपन, 30+, 50+ सुपर वेटरन्स तथा प्रशासनिक मैच सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए खेल उपकरण एवं शटलकॉक उनके आगामी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक

आत्मविश्वास के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन को सुदृढ़ कर सकेंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री एवं नियमित प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जाएं। *प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं* जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में प्रखंड स्तर पर भी बैडमिंटन एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

More news from झारखंड and nearby areas
  • टोंगो में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति की झांकियों ने मोहा मन चैनपुर। संत पॉल बालक मध्य विद्यालय टोंगो परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में संत पीटर हाई स्कूल टोंगो, उर्स लाइन मिडिल स्कूल तथा उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। मुख्य अतिथि फादर संदीप बागे ने ध्वजारोहण किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड की सलामी ली।
    1
    टोंगो में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति की झांकियों ने मोहा मन
चैनपुर। संत पॉल बालक मध्य विद्यालय टोंगो परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में संत पीटर हाई स्कूल टोंगो, उर्स लाइन मिडिल स्कूल तथा उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। मुख्य अतिथि फादर संदीप बागे ने ध्वजारोहण किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड की सलामी ली।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला में ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन* *युवा खिलाड़ियों को खेल उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने की पहल गुमला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (माइंस डिवीजन, लोहरदगा) के प्रायोजन एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गुमला में संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो (IAS), उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन (IAS), वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बिलाल अनवर (IFS), अपर समाहर्ता राजीव नीरज, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गुमला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर राम, उपाध्यक्ष मोहर लाल उरांव, संयुक्त सचिव पवन कुमार तथा संजय प्रताप सिंह, तबरेज़ आलम, दीपक कुमार एवं एल.के. सुमन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने आईटी मैनेजर राजीव रोशन के मैच संचालन एवं प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। *उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण मुख्य उद्देश्य* ‘स्मैश थॉन 2.0’ का प्रमुख उद्देश्य जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण, शटलकॉक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर का प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से U-14 एवं U-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव प्रदान किया गया। इससे युवा खिलाड़ियों को मैच प्रेशर, प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों एवं वास्तविक टूर्नामेंट वातावरण में अपने खेल कौशल को परखने एवं निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में U-14 एवं U-17 बालक-बालिका वर्ग, U-30/ओपन, 30+, 50+ सुपर वेटरन्स तथा प्रशासनिक मैच सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए खेल उपकरण एवं शटलकॉक उनके आगामी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन को सुदृढ़ कर सकेंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री एवं नियमित प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जाएं। *प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं* जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में प्रखंड स्तर पर भी बैडमिंटन एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.
    4
    गुमला में ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन*

*युवा खिलाड़ियों को खेल उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने की पहल
गुमला। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (माइंस डिवीजन, लोहरदगा) के प्रायोजन एवं जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्मैश थॉन 2.0’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, गुमला में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में उपायुक्त  दिलेश्वर महतो (IAS), उप विकास आयुक्त  अनिमेष रंजन (IAS), वन प्रमंडल पदाधिकारी  अहमद बिलाल अनवर (IFS), अपर समाहर्ता  राजीव नीरज, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर उपायुक्त  दिलेश्वर महतो  ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गुमला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर राम, उपाध्यक्ष  मोहर लाल उरांव, संयुक्त सचिव  पवन कुमार तथा  संजय प्रताप सिंह, तबरेज़ आलम,  दीपक कुमार एवं एल.के. सुमन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने आईटी मैनेजर  राजीव रोशन के मैच संचालन एवं प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
*उपकरण सहयोग एवं प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धी वातावरण मुख्य उद्देश्य*
‘स्मैश थॉन 2.0’ का प्रमुख उद्देश्य जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण, शटलकॉक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर का प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करना है।
प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से U-14 एवं U-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव प्रदान किया गया। इससे युवा खिलाड़ियों को मैच प्रेशर, प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों एवं वास्तविक टूर्नामेंट वातावरण में अपने खेल कौशल को परखने एवं निखारने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में U-14 एवं U-17 बालक-बालिका वर्ग, U-30/ओपन, 30+, 50+ सुपर वेटरन्स तथा प्रशासनिक मैच सहित विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए खेल उपकरण एवं शटलकॉक उनके आगामी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ आगामी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन को सुदृढ़ कर सकेंगे।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, आवश्यक खेल सामग्री एवं नियमित प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला एवं राज्य स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जाएं।
*प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं*
जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में प्रखंड स्तर पर भी बैडमिंटन एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • छात्र की मांग jpsc jssc परीक्षा का cbi जॉच जबतक नहीं होगा तब आंदोलन जारी रहेगा आज गुमला में माननीय मुख्यमंत्री हमंत सोरेन जी का पुतला दहन किया गया
    1
    छात्र की मांग jpsc jssc परीक्षा का cbi जॉच जबतक नहीं होगा तब  आंदोलन जारी रहेगा 
आज गुमला में माननीय मुख्यमंत्री हमंत सोरेन  जी का पुतला दहन किया गया
    user_Gautam sahu
    Gautam sahu
    Gumla, Jharkhand•
    48 min ago
  • थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा
    1
    थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा 
थाना मैदान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी खस्सी टूर्नामेंट में पहुंचे सिसई के लोकप्रिय विधायक जीगा मुंडा
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • सड़क हादसे में पिता की मौत दो बच्चे हुए अनाथ परिवार संकट से घीरा जिला प्रशासन से लगाया सहयोग का गुहार लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती ग्रामीण इलाका चंदवा निवासी स्वर्गीय राधे उरांव के 32 वर्षीय पुत्र बिनोद उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई उक्त घटना लातेहार जिला के चंदवा घाटी में कन्टेनर वाहन के चपेट में आने से हुआ। बताया जाता है कि घर का एकलौता बेटा काफी परिश्रम कर गृहस्ती जीवन आरम्भ किया था लेकिन समय से पहले दो बच्चों को असहाय पत्नी के सहारे छोड़ चला।
    1
    सड़क हादसे में पिता की मौत दो बच्चे हुए अनाथ परिवार संकट से घीरा जिला प्रशासन से लगाया सहयोग का गुहार
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती ग्रामीण इलाका चंदवा निवासी स्वर्गीय राधे उरांव के 32 वर्षीय पुत्र बिनोद उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई उक्त घटना लातेहार जिला के चंदवा घाटी में कन्टेनर वाहन के चपेट में आने से हुआ। बताया जाता है कि घर का एकलौता बेटा काफी परिश्रम कर गृहस्ती जीवन आरम्भ किया था लेकिन समय से पहले दो बच्चों को असहाय पत्नी के सहारे छोड़ चला।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    56 min ago
  • 9 किलोमीटर दूर 15 दिन से धरना, नहीं सुनी बात अब हेमंत सोरेन के 100 मीटर करीब पहुंचे छात्र! #students
    1
    9 किलोमीटर दूर 15 दिन से धरना, नहीं सुनी बात अब हेमंत सोरेन के 100 मीटर करीब पहुंचे छात्र! #students
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गार्जियन से छिप-छिपकर आंदोलन में पहुंच रहे छात्र.😱 #shorts #shortvideo #students #ranchi #news
    1
    गार्जियन से छिप-छिपकर आंदोलन में पहुंच रहे छात्र.😱 #shorts #shortvideo #students #ranchi #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Gumla : ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक की मौत, बाइक से घूमकर घर लौट रहे थे तीनों युवक।
    1
    Gumla : ट्रक की चपेट में आने से तीन युवक की मौत, बाइक से घूमकर घर लौट रहे थे तीनों युवक।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.