सारोला के ईरली रोड तालाब मोहल्ले में 4 दिन से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग सारोला (झालावाड़)। सारोला कस्बे के ईरली रोड स्थित तालाब मोहल्ले में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मोहल्ले के उपभोक्ताओं को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण घरों में पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। कई लोगों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों का रुख करना पड़ रहा है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता मुश्ताक पठान ने बताया कि क्षेत्र में पाइपलाइन चौक (जाम) होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है। विभाग की टीम रोजाना समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी रोड पर टीईई खोदनी है, जिसके बाद पाइपलाइन की समस्या दूर हो जाएगी और जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पीएचईडी विभाग से मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

- खानपुर मंडी मे लहसुन बडी आवक, नही मिल रहा किसानो को उचित दाम ,मेहनत का फल मीठा होता है ,पर यहा खट्टा हो रहा हैं ।। जय जवान ,जय किसान😇🫵2
- Bhastrika Pranayam at home1
- @ झालरापाटन (झालावाड़), 15अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण और जनसंख्या नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर जनजागरण का संदेश देते हुए कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने अपनी विशेष रचना “जनसंख्या कम करो, पेड़ लगाओ—प्रकृति बचाओ” जनहित में जारी की है। कवि गुनगुना ने अपनी रचना के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए बताया कि बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़ों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जिससे मानव जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार नियोजन को अपनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें। रचना में सरल शब्दों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि यदि समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। स्थानीय नागरिकों और साहित्य प्रेमियों ने कवि की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।1
- रामगंजमंडी, कृषि उपज मंडी में धनिया बेचने आए एक युवक की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। धनिया बेचने आया युवक मुनीम के साथ रात होटल पर खाना खाने जा रहा था, तभी उंडवा टोल के पास तेज रफ्तार ओमनी वैन अनियंत्रित होकर 4 से 5 पलटी खा गई। हादसे में वेन में सवार शुभम गुप्ता (निवासी माचलपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत रामगंजमंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार मुनीम चला रहा था और तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप मृतक के परिजनों ने बताया कि गाड़ी मुनीम चला रहा था, जो तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। *अस्पताल व्यवस्था पर उठाए सवाल* मृतक के भाई मधुधन मोदी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था सुचारू नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करने वाला कर्मचारी देरी से पहुंचता है, जिससे परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। परिजनों ने अतिरिक्त स्टाफ लगाने की मांग की है।3
- शाहाबाद राजस्थान के कई इलाकों में इन दिनों भैंस चोर गिरोह काफी सक्रिय हैं। अंधेरे में ट्रक गाड़ियों का इस्तेमाल कर पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार देर रात शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गांव मोहनपुर बिचि रामपुर बांसखेड़ा के समीप जंगल में रात करीब 12 बजे ग्रामीणों की सूझबूझ से सैकड़ों भैंसों को बचाया। रात्रि में सूचना मिलने पर बिचि रामपुर मोहनपुर के करीब 25-30 लोगों ने घेराबंदी कर एक दो मंजिला ट्रक u k 040A 9899 को धर दबोचा। चोर गाड़ी को छोड़ भाग छूटे जिन्होंने मोहनपुर गांव की भैंसों को एक तरफ एकत्रित कर रखा था।जिनके पास बाइक होने की सूचना भी ग्रामीणों को मिली है। राजू पटेलिया व राजेश पटेलिया किसी काम से रात्रि के समय आपने गांव से रामपुर की तरफ जा रहे थे उसी समय जंगल में बरेला बाली तलाई के समीप एक ट्रक दिखाई दिया जिसको देखकर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना देने की कोशिश की तो शंका होने पर चोरों ने उनकी तरफ बाइक को दौड़ाया वे उसे देखकर वापिस गांव की तरफ भागे जिनका गांव के समीप तक पीछा किया जिसकी सूचना उन्होंने ने आस पास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो घेराबंदी शुरू की जंगल में ट्रक को धर दबोचा चोर अत्यधिक ग्रामीणों को देखकर ट्रक को छोड़ भागे जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा शाहाबाद थाना पुलिस को देकर ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।2
- पीपल्दा में चोरों ने बनाया सैलून कि दुकान को निशाना बीती रात मंगलवार को पीपल्दा पशु चिकित्सा के पास लगी सैलून कि दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी टिमर मशीनें और कूलर पंखा सहित अन्य सामान चुकाकर लें गए चोरी वारदात का बुधवार सुबह पता चला जब दुकान घनश्याम सेन ने सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा मिला और कूलर सहित 3 मशीनें और अन्य सामान गायब देखें लगातार पीपल्दा में चोरों का आतंक फैल रहा है कुछ दिन पहले ही यहां कुआं पर लगी मोटर पंप कि केबिले भी काटकर लें गए जिनका अभी तक पता नहीं चला,यह चोरी गांव कि मुख्य सड़क पर हुईं जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई है4
- रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota1