Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग बना हादसों का केंद्र सरगबंदिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
Dhananajy jangde
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग बना हादसों का केंद्र सरगबंदिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों सहित क्षेत्र में शोक का माहौल1
- बिलासपुर: मनियारी नदी में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ने नदी में जाल बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस सकें। इसी दौरान पानी में पैर रखते ही वह खुद करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।1
- माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पीजी कॉलेज आडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दिनांकः 30 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 10ः00 बजे,पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। माध्यम से शुभारंभ करेंगे। संभाग की प्रगति की नई उड़ान माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।1
- मानस केटरिंग सर्विस बिल्हा बिलासपुर छत्तीसगढ़1
- एयरपोर्ट चौक के पास नौसीखिया नाबालिक कार चालक ने बाइक चालक को लिया चपेट में चकरभाठा थाना का मामला आज सोमवार की सुबह 10:00 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह 8:30 करीब एक नाबालिक कार चालक कर से क्रिकेट खेलने एयरपोर्ट चौक के पास मैदान में आया था जो शायद कार को चलाना भी सीख रहा था इस दौरान चकरभाठा बस्ती की ओर से एक 15 वर्षीय बालक कम खोजने की तलाश में बाइक क्रमांक cg 10 एम 3130 चकरभाठा मार्केट की ओर जा रहा था जिसे एयरपोर्ट चौक चकरभाठा के पास सामने से आ रहे एक नाबालिक कार चालक के द्वारा ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया गया जिसकी वजह से बाइक चालक नाम आकाश पिता रामकिशन उम्र 15 वर्ष के करीब पता ग्राम धमनी को चोटे आई है जिसे आटो से घर भेज दिया गया एवं आरोपी कार चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया जिसके बाद काफी देर तक कार और बाइक घटना स्थल पर पड़ी रही 10.30 बजे तक पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा था आपको बता दें कि क्षेत्र में कई लापरवाह माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को लाड प्यार के चक्कर में बाइक स्कूटी एवं कर की चाबी दे देते हैं और वह यह भूल जाते हैं कि किसी बड़ी दुर्घटना में उनके दिल के टुकड़े की जान भी जा सकती है और उनके लाडले की लापरवाही की वजह से किसी अन्य की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा माता-पिता को ही भुगतना पड़ेगा लेकिन उसके बाद भी आज के जमाने के कुछ लापरवाह माता-पिता इस बात को भूल जाते हैं और अपने नाबालिक बच्चों को जिद करने पर कार बाइक स्कूटी की चाबी दे देते हैं इसके बाद नाबालिक बच्चे जब वाहन चलते हैं तो उन्हें यह लगता है कि यह सड़क भी उनके बाप की है वह अनियंत्रित हाई इस्पिड में वाहन चलाते हैं जिसकी वजह से वह खुद तो दुर्घटना के शिकार होते ही है लेकिन अन्य आम लोगों को भी ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर देते हैं जिसकी वजह से आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है आपने देखा भी होगा चकरभाठा एयरपोर्ट से मार्केट के बीच में सुबह दोपहर शाम कई नाबालिक बालक बालिका वाहन चलाते नजर आते हैं जिन पर चकरभाठा पुलिस और यातायात पुलिस को उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि बच्चे नाबालिक है तो उन पर कार्यवाही नहीं हो सकती लेकिन उनके माता-पिता और वाहन पर तो कार्यवाही की जा सकती है ताकि आने वाले समय में इस तरह के किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके1
- अधिक ईंट जब्त, मचा हड़कंप बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026। जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध चिमनी लाल ईंट भट्ठे पर छापा मारकर 10 लाख से अधिक ईंट जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि भट्ठा बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 9,05,000 पक्की ईंटें एवं 1,25,000 कच्ची ईंटें जब्त कीं। जब्त ईंटों को नियमानुसार भट्ठा संचालक के सुपुर्द कर आगे की विधिसम्मत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और सतर्कता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी और राजस्व हानि को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान तेज, कार्रवाई जारी जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी अनियमितता या अवैध संचालन पाए जाएंगे, वहां तत्काल जब्ती, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पर्यावरण और राजस्व दोनों की सुरक्षा पर फोकस अवैध ईंट भट्ठे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संदेश साफ—नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रशासन ने भट्ठा संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना अनुमति संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। आने वाले दिनों में ऐसे और भी बड़े खुलासे और कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है।1
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन*1
- ग्राम दगौरी में शराबी बेटे ने मोबाइल मांगने की बात पर पिता एवं बहन के साथ की मारपीट थाना बिल्हा में मामला दर्ज आज सोमवार की सुबह 11:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - मेलू राम सूर्यवंशी पिता स्व.सुखनाथ सूर्यवंशी उम्र 61 साल ग्राम दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने रविवार की की साम 17.11 बजे थाना बिल्हा मे रिपोर्ट दर्ज कराई है की विववरण – मैं ग्राम दगौरी मे रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि दिनांक 29.03.2026 के दोपहर 03.00 बजे मै अपने घर पर था उसी समय मेरा छोटा बेटा दुर्गेश सूर्यवशी शराब पीकर घर आया और मेरी बेटी सुर्किता से मोबाईल मांगने लगा तो वह मोबाईल दिया तो दुर्गेश मोबाईल को गिरा दिया तो मै बोला तुम्हारे पास भी तो मोबाईल है उससे मोबाईल क्यो मांग रहा है उतने मे तुम चुप रहो बोल कर गाली दिया तो मै चुप चाप बैठे रहा उतने मे वह मेरी बेटी सुर्किता से इयर फोन मांगा नही देने पर सुर्किता को गंदी गंदी गाली देने लगा जिसे मेरे द्वारा मना करने पर मुझे भी बीच मे आते हो बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज देकर जान से मार दुंगा कहते हुए आंगन मे पडे डण्डा को उठा कर मेरे शरीर मे मारा है जिससे मेरे कमर, दोनो पैर एवं पीठ मे दर्द हो रहा है घटना को मेरी बेटी सुर्किता एवं पडोस के लोग देखे सुने है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा धारा- 296, 115(2), 351(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी1
- रायपुर जिला के धरसीवां खड़ सिलयारी भारत गैस सिलेंडर एजेंसी में 2से3किलो वजन कम पाया गया भ्रष्टाचार का मामला सामने आया 29/03/2026 धरसींवा खंड़ गांव सिलयारी चौकी कुरूद गैस सिलेंडर बिक्री जेमा 2 किलो वजन कम, आज आवेदन दे हन जेन आपदा ला अवसर बनाए के बुता करत हे वोकर ऊपर पुलिस प्रशासन का कारवाही करही।। गैस के सिलेंडर म कम भराव आऊं उपभोक्ता मन ल सिलेंडर नई मिल पावत हे । आप मन से निवेदन हबय की देवेन्द्र भारत गैस वितरण सिलयारी आज के तारिक 28/03/2026 दिन शनिवार के गैस सिलेंडर रिफिलिंग गाड़ी गांव बरतोरी म आय रिहिस उहि बखत गांव के लोगन मन गैस भरवाए बर गे रिहिस फेर बहुत लोगन मन के गैस कार्ड म गैस भरवाय ककरो ककरो छप्पन दिन पांच महिना होगे हे तभो ले ओमन ला सिलेंडर उपलब्ध नई करें जात हे। जबकि सरकारी आदेश के अनुसार 45 दिन के बाद ओ कार्ड म सिलेंडर ले सकत हे। आऊ कुछ लोगन मन गैस भरवाय हे तेकर उचित मानक भराव 14.200 किलो रिथे तेमा 2,3 किलो तक भराव कम पाय जावत हे जेकर विरोध गांव वाले मन करिस त ओ गाड़ी वाले हा ओ जगह लें भाग गे जेकर जेकर गाड़ी नंबर RJ43GA7630 हरे जब ओकर पिछा करेन त ओ गाड़ी वाले ह गांव तर्रा में रवि निर्मलकर द्वारा गाड़ी ला रोकवाय गिस जबकि गांव तर्रा ह ओकर क्षेत्र म नई आवय। त गैस एजेंसी संचालक ल फोन करके पुरा जानकारी के मुवावना कराय गिस एकर पहली भी गांव वाले मन के द्वारा शिकायत करे गे रिहीस तभो ले ये मामला म कोई सुधार नई करिस आऊ उल्टा ग्रामीण मन ल अपन पद आऊ पावर के रौब दिखावत रिहिस ओकर बाद गांव वाले मन ल पुलिस चौकी सिलयारी म बुलाए गिस आऊं खुद नहीं आईस। मामला : बरतोरी धरसीवां जिला रईपुर ग्रामीण बुता करईया :- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आऊं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला रईपुर ग्रामीण।।4